Responsive Scrollable Menu

Delhi EV Policy: दिल्ली में नई पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी, पेट्रोल गाड़ियों पर सख्ती और ईवी को मिलेगा बढ़ावा

Delhi EV Policy: दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030 का ड्राफ्ट जारी कर दिया है, जिसे EV Policy 2.0 नाम दिया गया है। इस नई पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को कम करना और साफ-सुथरे ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बढ़ावा देना है। परिवहन विभाग के EV सेल ने 11 अप्रैल को इस ड्राफ्ट को सार्वजनिक किया है और आम लोगों से 30 दिनों के भीतर सुझाव मांगे हैं।

पेट्रोल वाहनों पर चरणबद्ध रोक

  • नई पॉलिसी के तहत पेट्रोल गाड़ियों को धीरे-धीरे बंद करने की योजना बनाई गई है। 1 अप्रैल 2028 से दिल्ली में नए पेट्रोल टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया जाएगा। वहीं, 1 जनवरी 2027 से इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर लेना अनिवार्य होगा।
  • इस 1 जनवरी से एग्रीगेटर्स के लिए पेट्रोल-डीजल टू-व्हीलर और 3.5 टन तक के हल्के कमर्शियल वाहनों पर रोक लगेगी। हालांकि BS-VI मानक वाले टू-व्हीलर इस साल के अंत तक चलाए जा सकेंगे।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर सब्सिडी
सरकार इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को बढ़ावा देने के लिए बैटरी क्षमता के आधार पर 10,000 रुपए प्रति kWh की सब्सिडी देगी, जो अधिकतम 30,000 रुपए तक होगी। यह सब्सिडी अगले तीन सालों में घटकर 3,300 रुपए प्रति kWh और अधिकतम 10,000 रुपए रह जाएगी।

थ्री-व्हीलर और कमर्शियल EV पर लाभ
इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर खरीदने पर पहले साल 50,000 रुपए की छूट मिलेगी, जो बाद में घटकर 40,000 और फिर 30,000 रुपए हो जाएगी। N1 कैटेगरी के वाहनों पर शुरुआती छूट 1 लाख रुपए तक होगी।

इलेक्ट्रिक कार खरीदारों के लिए फायदे
30 लाख रुपए तक की इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर स्क्रैपेज इंसेंटिव दिया जाएगा। यह लाभ पहले 1 लाख ग्राहकों के लिए होगा, बशर्ते वे अपनी पुरानी BS-VI या उससे पुरानी गाड़ी स्क्रैप करें।

टैक्स और फीस में छूट
31 मार्च 2030 तक इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस पूरी तरह माफ रहेगी। वहीं, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारों को 50% टैक्स छूट मिलेगी। इसके साथ ही पुरानी गाड़ी स्क्रैप करने पर दोपहिया पर 10,000 रुपए, थ्री-व्हीलर पर 25,000 रुपए और N1 वाहनों पर 50,000 रुपए अतिरिक्त बोनस भी मिलेगा। यह पॉलिसी दिल्ली को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाने की एक बड़ी पहल मानी जा रही है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

New Bike: बीएमडब्ल्यू 23 अप्रैल को भारत में लॉन्च करेगी नई बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

New Bike: जर्मन टू-व्हीलर निर्माता बीएमडब्ल्यू मोटोरॉड (BMW Motorrad) ने पुष्टि की है कि उसकी नई एडवेंचर बाइक BMW F 450 GS को भारत में 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। यह बाइक कंपनी की GS लाइनअप में एक नए एंट्री-लेवल मॉडल के रूप में पेश की जाएगी। खास बात यह है कि इस मोटरसाइकिल का निर्माण TVS Motor Company के होसुर प्लांट में किया जा रहा है, जहां इसका प्रोडक्शन 2025 के अंत में शुरू हुआ था।

डिजाइन और फीचर्स
F 450 GS में GS सीरीज की पहचान वाली एडवेंचर स्टाइलिंग देखने को मिलती है। इसमें बड़े GS मॉडलों से प्रेरित डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। फ्रंट में X-शेप LED डे-टाइम रनिंग लाइट दी गई है, जो BMW R 1300 GS की लाइटिंग डिजाइन की झलक देती है। बाइक में 6.5-इंच का TFT डिस्प्ले भी मिलता है, जो राइडर को जरूरी जानकारी देता है।

व्हील्स और वेरिएंट्स
इस मोटरसाइकिल में आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच के व्हील्स दिए गए हैं, जिन पर ड्यूल-पर्पस टायर्स लगे हैं। कंपनी इसे बेस, एक्सक्लूसिव, स्पोर्ट और ऑफ-रोड फोकस्ड GS ट्रॉफी वेरिएंट्स में पेश करेगी। GS ट्रॉफी वेरिएंट में Easy Ride Clutch (ERC) सिस्टम स्टैंडर्ड मिलेगा।

इंजन और परफॉर्मेंस
F 450 GS में 420cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 47 bhp की पावर और 43 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिसमें स्लिपर क्लच और बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर स्टैंडर्ड हैं। कंपनी के अनुसार, इसकी टॉप स्पीड 165 किमी/घंटा है और यह 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 5.9 सेकंड में पकड़ सकती है।

माइलेज और कीमत
बाइक में 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और यह 26 किमी/लीटर से ज्यादा माइलेज देने का दावा करती है। लॉन्च के बाद यह सब-500cc एडवेंचर सेगमेंट में एक प्रीमियम विकल्प के रूप में आएगी, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से अधिक हो सकती है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में होंगे क्रिकेट और हॉकी, खेलमंत्री ने किया कंफर्म; इन भारतीय खेलों में से दो पक्के

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में क्रिकेट और हॉकी होंगे। खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने कंफर्म कर दिया है। दो भारतीय पारंपरिक खेल भी पक्के हैं। Mon, 13 Apr 2026 19:52:40 +0530

  Videos
See all

Viral Video | टूटी गाड़ियां और हंगामा, नोएडा में हालात तनावपूर्ण #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T15:13:39+00:00

UK News | दौड़ा-दौड़ाकर पीटे गए अपराधी, सख्त कार्रवाई #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T15:08:53+00:00

Viral Video | LA स्ट्रीट टेकओवर में अचानक चली गोलियां #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T15:11:24+00:00

Asha Bhosle को याद कर Sachin tendulkar हुए बेहद इमोशनल #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T15:15:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers