Responsive Scrollable Menu

New Bike: बीएमडब्ल्यू 23 अप्रैल को भारत में लॉन्च करेगी नई बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

New Bike: जर्मन टू-व्हीलर निर्माता बीएमडब्ल्यू मोटोरॉड (BMW Motorrad) ने पुष्टि की है कि उसकी नई एडवेंचर बाइक BMW F 450 GS को भारत में 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। यह बाइक कंपनी की GS लाइनअप में एक नए एंट्री-लेवल मॉडल के रूप में पेश की जाएगी। खास बात यह है कि इस मोटरसाइकिल का निर्माण TVS Motor Company के होसुर प्लांट में किया जा रहा है, जहां इसका प्रोडक्शन 2025 के अंत में शुरू हुआ था।

डिजाइन और फीचर्स
F 450 GS में GS सीरीज की पहचान वाली एडवेंचर स्टाइलिंग देखने को मिलती है। इसमें बड़े GS मॉडलों से प्रेरित डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। फ्रंट में X-शेप LED डे-टाइम रनिंग लाइट दी गई है, जो BMW R 1300 GS की लाइटिंग डिजाइन की झलक देती है। बाइक में 6.5-इंच का TFT डिस्प्ले भी मिलता है, जो राइडर को जरूरी जानकारी देता है।

व्हील्स और वेरिएंट्स
इस मोटरसाइकिल में आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच के व्हील्स दिए गए हैं, जिन पर ड्यूल-पर्पस टायर्स लगे हैं। कंपनी इसे बेस, एक्सक्लूसिव, स्पोर्ट और ऑफ-रोड फोकस्ड GS ट्रॉफी वेरिएंट्स में पेश करेगी। GS ट्रॉफी वेरिएंट में Easy Ride Clutch (ERC) सिस्टम स्टैंडर्ड मिलेगा।

इंजन और परफॉर्मेंस
F 450 GS में 420cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 47 bhp की पावर और 43 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिसमें स्लिपर क्लच और बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर स्टैंडर्ड हैं। कंपनी के अनुसार, इसकी टॉप स्पीड 165 किमी/घंटा है और यह 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 5.9 सेकंड में पकड़ सकती है।

माइलेज और कीमत
बाइक में 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और यह 26 किमी/लीटर से ज्यादा माइलेज देने का दावा करती है। लॉन्च के बाद यह सब-500cc एडवेंचर सेगमेंट में एक प्रीमियम विकल्प के रूप में आएगी, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से अधिक हो सकती है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Mercedes Sales: मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने बनाया नया रिकॉर्ड, 19 हजार से ज्यादा कारों की बिक्री

Mercedes Sales: लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज बेंज इंडिया (Mercedes-Benz India) ने कारोबारी साल 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा सालाना बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने इस दौरान कुल 19,363 कारों की बिक्री की, जो एक नया रिकॉर्ड है। इस उपलब्धि के पीछे भारतीय बाजार में लग्जरी वाहनों की बढ़ती मांग और ग्राहकों की प्रीमियम कारों की ओर बढ़ती रुचि को मुख्य वजह माना जा रहा है।

2026 की शुरुआत भी दमदार
साल 2026 की पहली तिमाही में भी कंपनी का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। इस दौरान कंपनी ने 5,131 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल की समान अवधि की 4,775 यूनिट्स के मुकाबले 7% अधिक है। नए और मौजूदा मॉडलों के लिए ग्राहकों की मांग लगातार बनी हुई है।

सेडान और SUV सेगमेंट में बढ़ी मांग
कंपनी के मुताबिक, Mercedes-Benz E-Class LWB भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी सेडान बनी हुई है। इसके अलावा Mercedes-Benz C-Class, Mercedes-Benz GLC और Mercedes-Benz GLE जैसे मॉडलों की मांग में भी इजाफा हुआ है। वहीं, नई Mercedes-Benz V-Class को भी ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती हिस्सेदारी
कंपनी के टॉप-एंड पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक वाहनों (BEV) की हिस्सेदारी 20% तक पहुंच गई है। खासतौर पर 1.4 करोड़ रुपए से ऊपर वाले BEV सेगमेंट में 85% की वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान Mercedes-Benz EQS SUV कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनकर उभरी है।

नए शहरों में विस्तार की तैयारी
मर्सिडीज बेंज इंडिया में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने के लिए विस्तार योजना पर काम कर रही है। कंपनी 2026 की दूसरी तिमाही में विशाखापत्तनम, गोवा, वाराणसी, पुणे और मुंबई में नए सेल्स और सर्विस सेंटर खोलने की योजना बना रही है। इससे पहले बेंगलुरु, भोपाल और रायपुर में भी नई लग्जरी फैसिलिटीज शुरू की जा चुकी हैं।

आने वाले लॉन्च पर नजर
कंपनी के एमडी और सीईओ संतोष अय्यर के अनुसार, 2026 में दो नई AMG कारें लॉन्च की जाएंगी। इसके अलावा Mercedes-Maybach GLS, Mercedes-Benz V-Class और Mercedes-Benz CLA BEV जैसे मॉडलों को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स से कंपनी आने वाले समय को लेकर काफी उत्साहित है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के सबसे महंगे खेल फॉर्मूला वन रेस की 13 साल बाद भारत में होगी वापसी, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने किया एलान

Formula One will return to India in 2027: दुनिया के सबसे महंगे खेल फॉर्मूला वन रेस की भारत में वापसी होने वाली है. खेलमंभी मनसुख मांडविया ने बताया कि फॉर्मूला वन रेस के लिए टैक्स जुड़ी दिक्कतों को दूर करने पर काम किया जा रहा है और उम्मीद है कि ग्रेटर नोएडा के रेसिंग ट्रैक पर साल 2027 में रेस का आयोजन किया जाएगा. Mon, 13 Apr 2026 22:30:52 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: UAE ने पाकिस्तान से वापस मांगा उधार ! #shorts #uae #pakistan #pakistandebt #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T17:10:40+00:00

Iran US War Updates : चीन ने अमेरिका को दी चेतावनी ! | Xi Jinping | Trump | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T17:13:32+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: सऊदी अरब-कतर का गुलाम बनेगा पाक? #pakistannews #shehbazsharif #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T17:09:20+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar Live: 14 April 2026 | Iran Us War | Trump | Iran Israel War |PM Modi |World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T17:10:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers