Responsive Scrollable Menu

स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतों पर योगी सरकार सख्त, दिए ये निर्देश

UP News: अगर आपके घर में भी स्मार्ज बिजली मीटर लगा है और आपको बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो चिंता की बात नहीं है. क्योंकि योगी सरकार स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सख्त रुख अपना रही है. दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद यूपी पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने पूरे राज्य में व्यवस्था सुधारने और शिकायतों के तुरंत निस्तारण के लिए व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है. जिसके तहत कारपोरेशन जल्द ही 7 दिनों का विशेष अभियान चलाएगा. इस अभियान के दौरान अधिकारी घर-घर जाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं के बारे में जानेंगे और उन्हें जल्द से जल्द खत्म भी करेंगे.

सीएम योगी ने दिए यूपी पावर कार्पोरेशन को निर्देश

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने शनिवार को एक बैठक बुलाई. जिसमें जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का हर दिन निस्तारण किया जाना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने पूरे प्रदेश में 7 दिन का विशेष अभियान चलाने का भी निर्णय लिया है. इस अभियान के  दौरान स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से अधिकारी सीधे संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनका जल्द से जल्द समाधान भी करेंगे.

हर अधिकारी को दी जाएगी जिम्मेदारी

यूपी पावर कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, इस अभियान के दौरान सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी. जिसमें किसी अधिकारी को 10 से 20 उपभोक्ताओं की और किसी अधिकारी को इससे भी ज्यादा उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी दी जाएगी. इसमें कॉर्पोरेशन एवं डिस्कॉम के अधिकांश कार्मिकों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं. इस अभियान के द्वारा अधिकारी स्मार्ट मीटर और हेल्प लाइन नंबर 1912 पर मिलने वाली शिकायतों का भी तुरंत निदान करेंगे. इसके बाद अधिकारी उन शिकायत का फीडबैक लेकर विभाग को भी इसकी जानकारी देंगे.

स्मार्ट मीटर से जुड़ी सभी शिकायतों का हर दिनों होगा निस्तारण

बता दें कि सीएम योगी के निर्देश के बाद यूपी पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. गोयल ने लखनऊ स्थित शक्ति भवन में उप्र. पावर कारपोरेशन के प्रबन्ध निदेशक पंकज कुमार, डिस्काम के प्रबंध निदेशक और वरिष्ठ अधिकारी के साथ बैठक की. जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी सभी शिकायतों का रोजाना निस्तारण होना चाहिए. इसके साथ ही डिस्कॉम स्तर पर इसके लिए बनाए गये कंट्रोल रूम और मॉनिटरिंग सेल लगातार समीक्षा भी की जानी चाहिए.

Continue reading on the app

18 वर्षीय खिलाड़ी के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, अश्विन और तिलक वर्मा की लिस्ट में हुआ शामिल

IPL 2026: चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए. दिल्ली की टीम 213 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में अब तक 4 विकेट खोकर 65 रन बना चुकी है. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की एक ही विकेट दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज चटका सके, क्योंकि दूसरी विकेट दिल्ली को रिटायर्ड आउट के रूप में मिली थी.

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के 18 वर्षीय बल्लेबाज आयुष म्हात्रे इस मैच में रिटायर्ड आउट हुए. उन्होंने तीसरे नंबर पर आकर 36 बॉल में 3 चौके और 4 छक्कों के साथ 59 रनों पारी खेली. इसके बाद सीएसके के मैनेजमेंट ने फैसला लिया कि उन्हें मैदान से बाहर बुलाकर क्रीज पर शिवम दुबे को बड़े-बड़े शॉट्स लागने और छक्के मारने के लिए भेजा जाए. 

आयुष म्हात्रे के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड

इसके बाद आयुष म्हात्रे रिटायर्ड आउट होकर मैदान से बाहर आ गए. इसके साथ ही उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया. आयुष म्हात्रे इंडियन प्रीमयिर लीग के इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वाले छठवें खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले रविचंद्रन अश्विन, तिलक वर्मा और साई सुदर्शन जैसे स्टार खिलाड़ियों को भी तब रिटायर्ड आउट किया गया, जब वो बड़े शॉट लगाकर तेजी से रन नहीं बना पा रहे थे. अब इस लिस्ट में 18 वर्षीय आयुष म्हात्रे भी शामिल हो गए हैं.

IPL में रिटायर्ड आउट होने वाले खिलाड़ी

  • 28 (23) - आर अश्विन बनाम LSG, वानखेड़े, 2022
  • 55 (42) - अथर्व तायडे बनाम DC, धर्मशाला, 2023
  • 43 (31) - साई सुदर्शन बनाम MI, अहमदाबाद, 2023
  • 25 (23) - तिलक वर्मा बनाम LSG, लखनऊ, 2025
  • 69 (49) - डेवोन कॉनवे बनाम PBKS, मुल्लांपुर, 2025
  • 59 (36) - आयुष म्हात्रे बनाम DC, चेन्नई, 2026

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन ने शानदार शतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत सीएसके की टीम ने 212 रनों का विशाल स्कोर दिल्ली कैपिटल्स के सामने खड़ा किया. संजू ने 56 बॉल में 115 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 4 छक्के अपनी पारी में लगाए.

ये खबर भी पढ़ें : CSK vs DC: संजू सैमसन ने ठोका IPL 2026 का पहला शतक, दिल्ली को जीत के लिए चेन्नई ने दिया 213 का लक्ष्य

Continue reading on the app

  Sports

संजू सैमसन के ऐतिहासिक शतक से सीएसके का खुला खाता, लगातार 3 हार के बाद चेन्नई ने चखा जीत का स्वाद

Chennai Super Kings First wins in IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स ने आखिरकार जीत का खाता खोल लिया. संजू सैमसन के ऐतिहासिक शतक की बदौलत चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया. सीएसके को तीन मैच के बाद पहली जीत नसीब हुई. सीएसके ने पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट पर 212 रन का बड़ा स्कोर बनाया था. 213 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम संघर्ष के बावजूद 20 ओवरों में 189 रनों पर ढेर हो गई. चेन्नई ने यह मुकाबला 23 रनों से जीत लिया.  Sat, 11 Apr 2026 23:37:54 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: भारत को 700 साल तक फ्री बिजली कैसे मिलेगी ? #newskipathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T20:10:57+00:00

Fake Advertisement Scam Exposed: ठग गिरोह का भंडाफोड़, ऐसे फंसाते थे जाल में! Police Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T20:30:01+00:00

Mathura Yamuna River Boat Tragedy: मथुरा में कोहराम! यमुना में डूबी नाव, चश्मदीदों ने बताया क्या हुआ #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T20:00:27+00:00

Jaipur में सपा प्रमुख प्रमुख Akhilesh Yadav ने बयान देते हुए कहा- PDA भाजपा को हराने जा रहा है #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T20:02:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers