Responsive Scrollable Menu

चीन ने 'स्तरीय चिकित्सा प्रणाली के निर्माण में तेजी लाने के लिए कई उपाय' जारी किए

बीजिंग, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संसाधनों के कुशल आवंटन को और बढ़ावा देने और जनता को चिकित्सा पाने में ज्यादा सुविधाएं मिलने के लिए चीनी राज्य परिषद के सामान्य कार्यालय ने हाल ही में स्तरीय चिकित्सा प्रणाली के निर्माण में तेजी लाने के लिए कई उपाय जारी किए हैं, जिसमें चार पहलुओं में 13 लक्षित उपायों का प्रस्ताव दिया गया है।

पहला, घनिष्ठ चिकित्सा गठबंधनों पर ध्यान केंद्रित करके पदानुक्रमित निदान और उपचार सहयोग तंत्र में सुधार करना। दूसरा, आम और पुरानी बीमारियों पर ध्यान केंद्रित करना, ताकि लोगों को जमीनी स्तर पर प्रारंभिक चिकित्सा उपचार लेने के लिए मार्गदर्शन मिल सके। तीसरा, चिकित्सा देखभाल की निरंतरता में सुधार लाने के उद्देश्य से रेफरल सेवाओं के प्रबंधन को मजबूत करना। चौथा, पदानुक्रमित चिकित्सा सेवाओं के लिए बहुआयामी सहायता उपायों में सुधार करना।

स्तरीय चिकित्सा प्रणाली के निर्माण में तेजी लाने के लिए कई उपाय के तहत सभी क्षेत्रों और संबंधित विभागों को काउंटी और जिला स्तर के साथ-साथ जमीनी स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों के परिचालन समर्थन को मजबूत करने, जमीनी स्वास्थ्य देखभाल टीमों के निर्माण को बढ़ाने, समन्वय और सहयोग को मजबूत करने, उपयोगी अनुभवों को शीघ्रता से सारांशित और प्रसार-प्रचार करने और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि सभी नीतियों और उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

आईईवीपी 2026: दुनिया ने देखी ‘लोकतंत्र का महापर्व’, 22 देशों के प्रतिनिधियों ने चुनाव प्रबंधन की तारीफ की

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के चुनावी तंत्र की भव्यता, पारदर्शिता और व्यापकता ने एक बार फिर वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। भारत निर्वाचन आयोग के इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम (आईईवीपी) 2026 के तहत 22 देशों के 38 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने केरल, पुडुचेरी और असम में विधानसभा चुनाव प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

प्रतिनिधियों ने भारत के चुनावों को “लोकतंत्र का सच्चा महापर्व” बताते हुए रिकॉर्ड मतदान, सटीक योजना और सुचारु संचालन की जमकर सराहना की। क्रोएशिया के ब्रानिमिर फार्कास ने कहा कि भारतीय मतदान प्रक्रिया पूरी दुनिया के लिए सीखने योग्य है और लोगों का उत्साह अभिभूत करने वाला है।

8-9 अप्रैल के दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रतिनिधियों ने असम, केरल और पुडुचेरी में डिस्पैच और वितरण केंद्रों का दौरा किया, जहां उन्होंने मतदान दलों और चुनाव सामग्री के सुव्यवस्थित आवागमन को देखा। इस दौरान चुनावी लॉजिस्टिक्स और तय मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) की भी जानकारी ली।

मैक्सिको के यूक-किब एस्पादास एंकॉना ने भारतीय चुनाव प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा, “भारत में चुनाव की प्रक्रिया निश्चित रूप से सीखने की एक जगह है।”

केन्या की फहीमा अराफात अब्दल्लाह ने भारतीय चुनाव प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा, “यह समावेशिता का सर्वोच्च उदाहरण है।”

नामीबिया के पॉलस शिगवेधा ने मतदान केंद्रों की व्यवस्था से प्रभावित होकर कहा, “हम इस बात से बेहद प्रभावित हैं कि मतदान केंद्रों को किस तरह व्यवस्थित किया गया है। व्हीलचेयर और क्रेच जैसी सुविधाएं बहुत अच्छी तरह से तैयार की गई हैं।”

वहीं, सिएरा लियोन के अबुबकर महमूद कोरोमा ने भारत में ईवीएम के इस्तेमाल की प्रशंसा करते हुए कहा, “भारत में ईवीएम का उपयोग एक बड़ी खासियत है। हमने यहां से कई चीजें सीखी हैं, जिन्हें अपने देश में लागू करने पर विचार करेंगे। यह एक त्योहार की तरह है और यही भावना होनी चाहिए।

प्रतिनिधियों ने संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव संचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने 100 फीसदी वेबकास्टिंग की निगरानी के लिए स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी दौरा किया और इसे पारदर्शिता का मजबूत स्तंभ बताया।

मतदान के दिन सुबह प्रतिनिधियों ने मॉक पोल प्रक्रिया देखी। इसके बाद उन्होंने असम के कामरूप (मेट्रो और ग्रामीण), केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम तथा पुडुचेरी के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर वास्तविक मतदान प्रक्रिया को करीब से समझा।

उन्होंने मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजन और बुजुर्गों के लिए रैंप, व्हीलचेयर, स्वयंसेवकों और क्रेच जैसी सुविधाओं की सराहना की। महिलाओं और दिव्यांगजनों द्वारा संचालित विशेष मतदान केंद्रों को भी उन्होंने “उच्च स्तर की समावेशिता” का उदाहरण बताया।

प्रतिनिधियों ने जिला स्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर का दौरा कर वेबकास्टिंग के जरिए लगातार निगरानी की व्यवस्था को सराहा। साथ ही, मतदान केंद्रों पर पौधारोपण अभियान में हिस्सा लेकर पर्यावरण-अनुकूल और सतत चुनावी पहल की भी प्रशंसा की।

पुडुचेरी में फ्लाइंग स्क्वॉड, ड्रोन निगरानी और ‘नीला’ नामक रोबोट जैसी नवाचारों ने प्रतिनिधियों को प्रभावित किया। वहीं, केरल में जेन-ज़ी थीम वाले मतदान केंद्र और असम के कामरूप (ग्रामीण) में स्वास्थ्य जांच सुविधाओं को भी खूब सराहा गया।

चुनाव प्रक्रिया के सुचारु संचालन और उच्च मतदान प्रतिशत ने प्रतिनिधियों पर गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर चुनाव प्रबंधन के नए मानक स्थापित कर रहा है और दुनिया के लिए प्रेरणा बना हुआ है।

आईईवीपी कार्यक्रम चुनाव आयोग की प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना और विभिन्न देशों के चुनाव प्रबंधन संस्थानों को भारत की चुनाव प्रणाली, नवाचारों और सर्वोत्तम प्रक्रियाओं से परिचित कराना है।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

KKR को जिताने आ रहा है 18 करोड़ का खिलाड़ी, हरी झंडी मिली, अब IPL 2026 में टीम से जुड़ेगा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से 18 करोड़ का खिलाड़ी जुड़ रहा है. वो चेन्नई मेें CSK के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम को जॉइन कर लेगा. वो पहली बार KKR के लिए खेलेगा. Sun, 12 Apr 2026 10:24:30 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: होर्मुज में पहली बार अमेरिकी जहाजों की एंट्री | Ceasefire| Strait Of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T05:30:19+00:00

EPFO-Salary New Rule: जॉब जाने पर भी मिलता रहेगा PF पर ब्याज | Inactive PF Accounts |Employees |N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T05:40:01+00:00

PM Modi In Bengal Live : बंगाल के सिलीगुड़ी में पीएम मोदी की दहाड़ | PM Modi Siliguri Visit | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T05:40:13+00:00

Rashtra Sevika Samiti: रायपुर में वैचारिक और शारीरिक प्रशिक्षण पर जोर | RSS | Love Jihad | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T05:38:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers