आईईवीपी 2026: दुनिया ने देखी ‘लोकतंत्र का महापर्व’, 22 देशों के प्रतिनिधियों ने चुनाव प्रबंधन की तारीफ की
नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के चुनावी तंत्र की भव्यता, पारदर्शिता और व्यापकता ने एक बार फिर वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। भारत निर्वाचन आयोग के इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम (आईईवीपी) 2026 के तहत 22 देशों के 38 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने केरल, पुडुचेरी और असम में विधानसभा चुनाव प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।
प्रतिनिधियों ने भारत के चुनावों को “लोकतंत्र का सच्चा महापर्व” बताते हुए रिकॉर्ड मतदान, सटीक योजना और सुचारु संचालन की जमकर सराहना की। क्रोएशिया के ब्रानिमिर फार्कास ने कहा कि भारतीय मतदान प्रक्रिया पूरी दुनिया के लिए सीखने योग्य है और लोगों का उत्साह अभिभूत करने वाला है।
8-9 अप्रैल के दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रतिनिधियों ने असम, केरल और पुडुचेरी में डिस्पैच और वितरण केंद्रों का दौरा किया, जहां उन्होंने मतदान दलों और चुनाव सामग्री के सुव्यवस्थित आवागमन को देखा। इस दौरान चुनावी लॉजिस्टिक्स और तय मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) की भी जानकारी ली।
मैक्सिको के यूक-किब एस्पादास एंकॉना ने भारतीय चुनाव प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा, “भारत में चुनाव की प्रक्रिया निश्चित रूप से सीखने की एक जगह है।”
केन्या की फहीमा अराफात अब्दल्लाह ने भारतीय चुनाव प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा, “यह समावेशिता का सर्वोच्च उदाहरण है।”
नामीबिया के पॉलस शिगवेधा ने मतदान केंद्रों की व्यवस्था से प्रभावित होकर कहा, “हम इस बात से बेहद प्रभावित हैं कि मतदान केंद्रों को किस तरह व्यवस्थित किया गया है। व्हीलचेयर और क्रेच जैसी सुविधाएं बहुत अच्छी तरह से तैयार की गई हैं।”
वहीं, सिएरा लियोन के अबुबकर महमूद कोरोमा ने भारत में ईवीएम के इस्तेमाल की प्रशंसा करते हुए कहा, “भारत में ईवीएम का उपयोग एक बड़ी खासियत है। हमने यहां से कई चीजें सीखी हैं, जिन्हें अपने देश में लागू करने पर विचार करेंगे। यह एक त्योहार की तरह है और यही भावना होनी चाहिए।
प्रतिनिधियों ने संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव संचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने 100 फीसदी वेबकास्टिंग की निगरानी के लिए स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी दौरा किया और इसे पारदर्शिता का मजबूत स्तंभ बताया।
मतदान के दिन सुबह प्रतिनिधियों ने मॉक पोल प्रक्रिया देखी। इसके बाद उन्होंने असम के कामरूप (मेट्रो और ग्रामीण), केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम तथा पुडुचेरी के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर वास्तविक मतदान प्रक्रिया को करीब से समझा।
उन्होंने मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजन और बुजुर्गों के लिए रैंप, व्हीलचेयर, स्वयंसेवकों और क्रेच जैसी सुविधाओं की सराहना की। महिलाओं और दिव्यांगजनों द्वारा संचालित विशेष मतदान केंद्रों को भी उन्होंने “उच्च स्तर की समावेशिता” का उदाहरण बताया।
प्रतिनिधियों ने जिला स्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर का दौरा कर वेबकास्टिंग के जरिए लगातार निगरानी की व्यवस्था को सराहा। साथ ही, मतदान केंद्रों पर पौधारोपण अभियान में हिस्सा लेकर पर्यावरण-अनुकूल और सतत चुनावी पहल की भी प्रशंसा की।
पुडुचेरी में फ्लाइंग स्क्वॉड, ड्रोन निगरानी और ‘नीला’ नामक रोबोट जैसी नवाचारों ने प्रतिनिधियों को प्रभावित किया। वहीं, केरल में जेन-ज़ी थीम वाले मतदान केंद्र और असम के कामरूप (ग्रामीण) में स्वास्थ्य जांच सुविधाओं को भी खूब सराहा गया।
चुनाव प्रक्रिया के सुचारु संचालन और उच्च मतदान प्रतिशत ने प्रतिनिधियों पर गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर चुनाव प्रबंधन के नए मानक स्थापित कर रहा है और दुनिया के लिए प्रेरणा बना हुआ है।
आईईवीपी कार्यक्रम चुनाव आयोग की प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना और विभिन्न देशों के चुनाव प्रबंधन संस्थानों को भारत की चुनाव प्रणाली, नवाचारों और सर्वोत्तम प्रक्रियाओं से परिचित कराना है।
--आईएएनएस
डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
समय रैना के अमिताभ बच्चन पर जोक के बाद बिग बी ने शेयर किया ये पोस्ट, बोले- 'असली चीज...'
Amitabh Bachchan-Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) ने हाल ही में अपने यू्ट्यूब चैनल पर कई दिनों बाद एक वीडियो पोस्ट किया था. इस वीडियो में उन्होंने अमिताभ बच्चन पर जोक मारा था. उनके इस वीडियो को एक तरफ जहां लोगों ने खूब इंजॉय किया. वहीं कई लोगों ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का मजाक उड़ाने के लिए उनकी आलोचना की. इस पर एक्टर एजाज खान ने भी उन्हें धमकी दी थी. इसी बीच अभिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने इंटरनेट का तूफान और असल-नकल को लेकर अपने विचार रखे हैं. हालांकि अमिताभ जब सोशल मीडिया पोस्ट करते हैं तो लोग कंफ्यूज हो जाते हैं. हालांकि उनके इस पोस्ट को समय रैना से जोड़कर देखा जा रहा है.
सोशल मीडिया पर लिखा ब्लॉग पोस्ट
बिग बी सोशल मीडिया के एक्स (ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहते हैं. हालांकि वो यहां पर ज्यादा लंबा चौड़ा पोस्ट नहीं लिखते हैं. लेकिन वो क्रिप्टिक पोस्ट कर अपने मन की भावनाओं को व्यक्त करते नजर आते हैं. लेकिन उन्होंने जो आज पोस्ट किया है टम्बलर पर लिखा है. अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा में हर दिन विचार आते हैं और उन्हें पूरी करने की इच्छा भी होती है लेकिन सब एक साथ नहीं हो सकता है. सब कुछ छोड़ने के बाद इंटरनेट का तूफान इतना तेज चलता है कि आपका ध्यान उन चीजों पर चला जाता है. यह तय करना मुश्किल हो जाता है असली चीज क्या है और कौन सी नहीं है.
असली चीज क्या है और कौन सी नहीं
उन्होंने लिखा, 'हर दिन नए विचार और कल्पनाएं लेकर आता है और उन्हें पूरी लगन से साकार करने की इच्छा भी आती है. लेकिन सब कुछ एक बार में नहीं हो सकता. इसलिए आप 'एक समय में एक' के सिद्धांत पर काम करते हैं. ठीक है लेकिन मन लगातार उन कामों की याद दिलाता रहता है जो अभी बाकी हैं और उनकी चिंता भी याद दिलाता है. तो आप सब कुछ छोड़कर आराम से बैठ जाते हैं और उम्मीद करते हुए कि मन अपना 'सफ़र' बंद कर देगा. लेकिन ऐसा नहीं होता. इंटरनेट का तूफान इतना तेज चलता है कि आपका ध्यान इतने सारे पहलुओं की ओर खींच लेता है कि यह तय करना बहुत मुश्किल हो जाता है कि 'असली चीज' क्या है और कौन सी नहीं.
ये भी पढ़ें: रजनीकांत से कमल हासन तक, Thalapathy Vijay की 'जन नायगन' के लीक होने पर फूटा साउथ स्टार्स का गुस्सा
समय को लेकर बोले?
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग समय रैना का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया. लेकिन उनके नाम के अर्थ को लेकर अपनी बात कही. उन्होंने लिखा, 'अब आइडिया को खोजने, सुधारने और उत्तर तलाशने के सोर्स मौजूद हैं, जिससे समय में जबरदस्त सुधार हुआ है. ज्ञान प्राप्त करने की गति अब एक बटन दबाने जितनी है मस्तिष्क के 'सोचने वाले बटन' की नहीं, जो 'इंटरनेट' आगे फीका पड़ गया है.'समय' हमेशा से ही भरोसे का एक महत्वपूर्ण तत्व रहा है और यादें जगाता है.अतीत को जी चुके लोगों द्वारा इसे समझा जाता है. 'वर्तमान' के लिए शायद यह मायने नहीं रखता.वे 'वर्तमान' में लीन हैं, ठीक वैसे ही जैसे हम उनकी उम्र में थे.'
समय रैना ने अमिताभ पर मारा था जोक
गौरतलब है कि समय रैना ने अपने कॉमेडी स्पेशल में कई बातों को जोक के जरिए बताया था. इसी दौरान उन्होंने 'कौन बनेगा करोड़पति' शो के अपने अनुभव को लेकर भी बता की. समय ने अपने वीडियो बताया कि उनके दिमाग में उस समय कई जोक्स आ रहे थे, लेकिन उन्होंने उन्हें वहां नहीं कहा. अपने शो में उसी अनुभव को याद करते हुए उन्होंने बोला था कि वह अमिताभ बच्चन से कहना चाहते थे. आपने पूरे देश को पोलियो की ड्रॉप पिलाई है, फिर आप अपने बेटे को उसके पैरों पर खड़ा क्यों नहीं कर पाए? इतना ही नहीं समय ने इसी वीडियो में जया भादुरी और ऐश्वर्या बच्चन का भी नाम लिया था. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की राय बंटी हुई है, एक तरफ जहां लोग फ्रीडम ऑफ स्पीच की बात कर रहे हैं तो दूसरी ओर लोग उनपर समाज में गलत संदेश फैलाना का आरोप लगा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: जान हथेली पर रख अक्षय कुमार को देखने के लिए पांचवीं मंजिल के एस्कलेटर पर चढ़े फैंस, यूजर्स बोले-इतना पागलपल क्यों?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















