'93090500000 रुपये और अपनी सबसे सुंदर लड़की दे दो...' इजरायल के सपोर्ट में उतरा यह देश, तुर्की के सामने रख दी मांग
युगांडा पीपुल्स डिफेंस फोर्स के प्रमुख मुहूज़ी कैनरुगाबा ने तुर्की से 1 अरब डॉलर (करीब 9400 करोड़ रुपये) युगांडा को देने की मांग की. उन्होंने इजरायल के समर्थन में 1 लाख युगांडाई सैनिक भेजने की पेशकश की. इसके साथ ही उन्होंने शांति बनाए रखने के लिए तुर्की को अपनी सबसे सुंदर लड़की को उन्हें अपनी पत्नी बनाने के लिए देने की बात भी कही.
वर्ल्ड अपडेट्स:हैती में भगदड़ से 30 लोगों की मौत, अचानक बारिश से बिगड़े हालात
हैती के सिटाडेल लाफेरियेर किले में एक वार्षिक समारोह के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना किले के एंट्री गेट के पास हुई। अधिकारियों के मुताबिक, ज्यादा भीड़ और अचानक हुई बारिश के कारण हालात बिगड़ गए। लोग एक साथ बाहर निकलने की कोशिश करने लगे, जिससे भगदड़ मच गई। यह किला 19वीं सदी की शुरुआत में बनाया गया था और UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। हर साल यहां बड़ी संख्या में छात्र और पर्यटक आते हैं। हैती के कार्यवाहक प्रधानमंत्री एलिक्स डिडियर फिल्स-एमे ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि मौके पर कई युवा मौजूद थे। राहत और बचाव टीम मौके पर तैनात है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
















.jpg)






