PBKS vs SRH: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सनथ जयसूर्या की बराबरी कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड
PBKS vs SRH : आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीता और हैदराबाद के पहले बैटिंग करने का न्योता दिया. इसके बाद अभिषेक शर्मा ने मैदान पर तूफान मचा दिया. उन्होंने विस्फोटक अंदाज में तूफानी पारी खेली और 2 खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. उन्होंने कौन से रिकॉर्ड बनाए. आइए इसके बारे में जानते हैं.
अभिषेक शर्मा ने बनाया खास रिकॉर्ड
???? HISTORY BY ABHISHEK SHARMA ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 11, 2026
- Abhishek Sharma has most Fifties in Under 20 balls in IPL history. ????
Abhi is here to rule for Sunrisers Hyderabad. pic.twitter.com/paAUPkVxjV
एक IPL इनिंग में ओवर 1-6 में सबसे ज़्यादा छक्के
- 7 - सनथ जयसूर्या (MI) बनाम CSK, मुंबई WS, 2008
- 7 - जोस बटलर (RR) बनाम DC, दिल्ली, 2018
- 7 - जॉनी बेयरस्टो (PBKS) बनाम RCB, ब्रेबोर्न, 2022
- 7 - अभिषेक शर्मा (SRH) बनाम PBKS, मुल्लांपुर, 2026
ये भी पढ़ें : 'IPL फिल्म जैसा है, PSL में ज्यादा कॉम्पिटिशन है...' पाकिस्तान के सपोर्ट में उतरा स्टार क्रिकेटर, भारत के खिलाफ उगली आग
'अगर बातचीत इजराइल फर्स्ट होती है तो…', शांति वार्ता को लेकर ईरान ने अमेरिका के सामने रख दी ये शर्त
US Iran Peace Talk: ईरान और अमेरिका का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंच चुका है. जहां अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की. अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली इस शांति वार्ता को पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने "करो या मरो" की स्थिति बताया है. कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित इस शांति वार्ता का उद्देश्य नाजुक युद्धविराम को स्थिर करना और क्षेत्रीय सुरक्षा के भविष्य की दिशा तय करना है.
दो हफ्तों के युद्धविराम के बीच शांति वार्ता
शनिवार सुबह, ईरानी प्रतिनिधिमंडल औपचारिक शांति वार्ता के लिए अपने आवास से प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए रवाना हुआ. यह बैठक 8 अप्रैल को युद्धविराम की घोषणा के बाद एक सप्ताह से चल रही वैश्विक संभावनों के बीच हो रही है. जिसे लेकर आखिरी समय तक तमाम कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों देशों के बीच बातचीत हो भी या नहीं. आखिरकार अब वो दिन आ गया जब दोनों देशों के प्रतिनिधि इस्लामाबाद में मुलाकात कर रहे हैं.
इससे पहले मुंबई स्थित ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने एक पोस्ट में कहा, "ईरानी प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात के लिए अपने आवास से प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए रवाना हो गया है."
The Iranian delegation has departed from their residence en route to the Prime Minister’s Office for a meeting with Prime Minister Shehbaz Sharif.#Iran #Pakistan #Tehran #Islamabad #ShehbazSharif
— Consulate General of the I.R. Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) April 11, 2026
वार्ता से पहले ईरान ने अमेरिका के सामने रख दी शर्त
दरअसल, ईरान ने प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने शांति वार्ता से पहले अमेरिका को चेतावनी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "अगर हम इस्लामाबाद में अमेरिका फर्स्ट के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हैं, तो दोनों पक्षों और दुनिया के लिए फायदेमंद समझौता होने की संभावना है. लेकिन अगर हमारा सामना इजरायल फर्स्ट के प्रतिनिधियों से होता है, तो कोई समझौता नहीं होगा." इसके साथ ही उन्होंने कहा, "हम निश्चित रूप से पहले से भी ज्यादा जोर-शोर से अपना बचाव जारी रखेंगे और दुनिया को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी."
If we negotiate in Islamabad with representatives of 'America First,' an agreement beneficial to both sides and the world is probable. However, if we face representatives of 'Israel First,' there will be no deal; we will inevitably continue our defense even more vigorously than…
— Aref| First VP Iran (@fvpresidentiran) April 11, 2026
ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने की पाक पीएम से मुलाकात
अमेरिका के साथ जारी शांति वार्ता के बीच मोहम्मद बाकिर गालिबफ के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की और बातचीत की. बैठक में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी शामिल हुए. इस बीच दुनियाभर की निगाहें इन अनिश्चित युद्धविराम वार्ता पर टिकी हैं. बता दें कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की संख्या इस मुलाकात की गंभीरता को दर्शाती है. ईरानी दल का नेतृत्व संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर ग़ालिबफ़ कर रहे हैं. यह दल अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार आधी रात के बाद इस्लामाबाद पहुंचा.
वहीं अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में उपराष्ट्रपति जेडी वैंस, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर शामिल हैं. ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अनुसार, इन वार्ताओं के लिए केवल 15 दिन का समय है. दुनिया की निगाहें इन वार्ताओं पर टिकी हैं. इस्लामाबाद में अगले 48 घंटों में यह तय होना है कि क्षेत्रीय युद्धविराम एक स्थायी राजनयिक समाधान में तब्दील होगा या फिर संघर्ष और तीव्र हो जाएगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















