Responsive Scrollable Menu

हंसिका मोटवानी के 2 करोड़ के मानहानि केस पर मुस्कान नैंसी का पलटवार, कसा तंज- 'ट्रैफिक में कहीं फंस गया है'

टीवी एक्ट्रेस मुस्कान नैंसी और उनके पति प्रशांत मोटवानी के बीच का विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है. मुस्कान ने हंसिका मोटवानी और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है, जिससे उन्हें 'बेल्स पाल्सी' जैसी बीमारी होने का दावा किया गया है. वहीं, हंसिका मोटवानी ने मुस्कान पर 27 लाख रुपये का कर्ज न चुकाने और झूठे आरोप लगाने का पलटवार किया है. 2 करोड़ रुपये के मानहानि केस की खबरों पर मुस्कान ने तंज कसते हुए कहा है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला. फिलहाल, दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं.

Continue reading on the app

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने दो बाइक और पिकअप को कुचला, 10 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा घायल

बिहार के कटिहार जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। कोढ़ा प्रखंड में एनएच-31 पर डागपुर बकरी फार्म के पास एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे कई लोगों को कुचलती चली गई। इस भीषण हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, यह यात्री बस पूर्णिया से भागलपुर की ओर जा रही थी। बस में काफी संख्या में यात्री सवार थे। जैसे ही बस डागपुर बकरी फार्म के पास पहुंची, अचानक चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। बस सीधे सड़क पर जा रहे दो बाइक सवारों से जा टकराई, जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए या उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहली टक्कर के बाद चालक बस को लेकर भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान, बेकाबू बस ने सड़क पर जा रहे एक पिकअप वाहन को भी जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। बस की अत्यधिक रफ्तार और चालक की लापरवाही के कारण सड़क पर मौजूद कई अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे का मंजर और राहत-बचाव कार्य

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने घायलों को संभाला और उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

इस हादसे में एक मृतक महिला की पहचान हो सकी है। मृतक महिला 35 वर्षीय चिंतामणी महतो पूर्णिया की रहने वाली थीं। वह कोढ़ा के बड़हरा कोठी अपने रिश्तेदारों के यहां आई हुई थीं। बाकी के नौ मृतकों की पहचान के लिए पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। उसी तरह से कई घायलों की भी अब तक पहचान नहीं हो सकी है, जिससे उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाने में दिक्कत आ रही है। चारों तरफ दहशत और अफरा-तफरी का महौल कायम है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और भीड़ को हटाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बस अनियंत्रित कैसे हुई और क्या चालक नशे में था या तेज रफ्तार ही हादसे की वजह बनी।

इस भीषण हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही पल में कई घरों के चिराग बुझ गए, जिससे गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवारों और घायलों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

सीएसके के लिए शतक जड़ते ही संजू सैमसन ने रचा इतिहास, आईपीएल में इस रिकॉर्ड को बनाने वाले बने सिर्फ दूसरे बल्लेबाज

Sanju Samson IPL 2026 Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शतक लगाकर दमदार वापसी की है. आईपीएल में संजू सीएसके के लिए पहली बार खेल रहे हैं और पहले तीन मैचों में वह बुरी तरह से फेल रहे, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 115 रनों की पारी खेलकर एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. Sat, 11 Apr 2026 21:56:49 +0530

  Videos
See all

Bengal Election 2026: 'बंगाल की जनता जंगलराज को खत्म करने वाली है'| #shorts #mamatabanerjee #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T17:32:16+00:00

Iran-US Peace Talks: Pakistan की मध्यस्थता पर Shashi Tharoor ने उठाए सवाल? | Islamabad Talks #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T17:30:13+00:00

Bengal Muslim Reaction : मुर्शिदाबाद में Mamata Banerjee का किला ढहा देंगे हुमायूं कबीर ? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T17:34:02+00:00

Islamabad Talks : मुल्ला मुनीर का बहुरूपिया ड्रेस देख दुनिया दंग! #shorts #asimmunir #breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T17:34:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers