Responsive Scrollable Menu

बातचीत का मुख्य फोकस ईरान की न्यूक्लियर क्षमताओं को कम करना : ट्रंप

वाशिंगटन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष खत्म करने के लिए ईरानी डेलिगेशन पाकिस्तान पहुंच चुका है। अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल भी पाकिस्तान में पहुंचने वाला है। वहीं इस वार्ता के शुरू होने से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर से चेतावनी दी है।

मीडिया से बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से अपनी बात दोहराई, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि ईरान की नौसेना और सेना का खात्मा हो गया है।

ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट जल्द ही फिर से खुल जाएगा, ईरान के सहयोग से या उसके बिना। वहीं उन्होंने पाकिस्तान में ईरान के साथ वार्ता को लेकर कहा कि अभी पाकिस्तान जा रहे अमेरिकी नेगोशिएटर मुख्य रूप से यह सुनिश्चित करने पर फोकस कर रहे हैं कि तेहरान न्यूक्लियर हथियार हासिल न कर पाए।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने स्ट्रेट से आसानी से रास्ता सुनिश्चित करने की कोशिशों के बारे में कहा, मुझे लगता है कि यह बहुत जल्दी हो जाएगा। और अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम इसे किसी न किसी तरह खत्म कर देंगे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर से कहा कि ईरान के साथ डील में उनका मुख्य फोकस देश की न्यूक्लियर क्षमताओं को कम करना है। उन्होंने कहा, कोई न्यूक्लियर हथियार नहीं। बस इतना ही यह इस डील का 99 फीसदी हिस्सा है। पाकिस्तान में बातचीत के बीच ईरान के साथ समझौते को लेकर ट्रंप ने कहा, शासन में परिवर्तन पहले ही हो चुका है। हालांकि, हमारी योजना ये नहीं थी। हम स्ट्रेट को ऐसे ही छोड़ देंगे तो व्यापार नहीं हो पाएगा। भले ही हम स्ट्रेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं, दूसरे देश करते हैं। यह आसान नहीं होगा, लेकिन हम इसे जल्दी खोलेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, हम पता लगाएंगे कि क्या हो रहा है। वे मिलिट्री तौर पर हार गए हैं और अब हम [स्ट्रेट] खोलने जा रहे हैं... आपके पास एक अच्छी टीम है और वे कल मिलेंगे। हम देखेंगे कि यह सब कैसे होता है।

जब पूछा गया कि क्या डील में स्ट्रेट भी शामिल होगा, तो ट्रंप ने कहा, “हां, लेकिन वह अपने आप खुल जाएगा।” उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि चैनल काफी जल्द खुल जाएगा।

इसके अलावा, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के साथ बातचीत में अमेरिकी डेलिगेशन को लीड करने के लिए पाकिस्तान जा रहे हैं। ट्रंप ने शुक्रवार दोपहर वेंस के बारे में कहा, “मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। उनके ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी है।”

इस बात पर चर्चा हो रही है कि ईरान स्ट्रेट होर्मुज से जहाजों के ट्रांजिट के लिए टोल लेने वाला है। इसे लेकर जब मीडिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति से सवाल किया कि क्या वो इसे होने देंगे? इस पर ट्रंप ने कहा, नहीं, हम ऐसा नहीं होने देंगे; यह इंटरनेशनल वॉटर है। अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो हम ऐसा नहीं होने देंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के साथ पाकिस्तान में बातचीत के बाद भविष्य में वार्ता की संभावनाओं के बारे में पूछा गया तो, ट्रंप ने कहा, मुझे देखना होगा कि क्या होता है। वे 47 साल से दूसरे प्रेसिडेंट्स से बात कर रहे हैं और हम ज्यादा बात नहीं कर रहे हैं।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Viral Video: टाइगर बना चोर, स्नैक्स लूटकर भागा #Anantapur #viral #shorts #trending #ATShorts

Viral Video: टाइगर बना चोर, स्नैक्स लूटकर भागा #Anantapur #viral #shorts #trending #ATShorts आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

PSL में नया बवाल: डेरिल मिचेल ने 'रुक-रुक' कर गेंदबाजी करने वाले तारिक को गेंदबाजी से रोका, वीडियो वायरल

Daryl Mitchell Usman tariq action controversy: पाकिस्तान सुपर लीग में एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया। इस बार मामला न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के स्पिनर उस्मान तारिक के बीच देखने को मिला। रावलपिंडी में खेले गए मुकाबले के दौरान मिचेल ने तारिक की गेंदबाजी एक्शन पर आपत्ति जताई और दो बार गेंद का सामना करने से पीछे हट गए। 

दरअसल, उस्मान तारिक की गेंदबाजी में एक खास तरह का पॉज यानी ठहराव है, जो बल्लेबाजों को भ्रमित करता है। मिचेल इस एक्शन से असहज दिखे और उन्होंने गेंद फेंकने से पहले ही 2 बार क्रीज छोड़ दी। उन्होंने अंपायर को इशारा किया कि वह तैयार नहीं हैं। इस दौरान कुछ समय के लिए खेल भी रुक गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा। 

उस्मान के एक्शन को लेकर फिर विवाद
ओवर की शुरुआत में मिचेल ने पहली गेंद पर पैडल स्वीप खेला लेकिन अगली गेंद से पहले वह क्रीज से हट गए। चौथी गेंद पर भी उन्होंने यही किया, जिससे मामला और गरमा गया। अंपायर को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने मिचेल से बात कर खेल को आगे बढ़ाया।

पीएसएल में मिचेल सामना करने से पीछे हटे
इस घटना पर कमेंट्री कर रहे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने भी मिचेल के इस रवैये की आलोचना की। उनका मानना था कि इस तरह खेल को रोकना सही नहीं। वहीं, तारिक ने अपने ओवर में शुरुआत की तीन गेंदों पर सिर्फ सिंगल दिए, लेकिन यह विवाद पूरे मैच का केंद्र बन गया।

आखिरकार, मिचेल ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके और उन्हें सऊद शकील ने आउट कर दिया। उनकी टीम पिंडीज को इस मुकाबले में 61 रन से हार का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन पहले भी चर्चा में रहा। कई क्रिकेट विशेषज्ञ इस पर सवाल उठा चुके और आईसीसी से इसकी जांच की मांग कर चुके। इससे पहले भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी सुझाव दिया था कि अगर बल्लेबाज इस एक्शन से असहज हैं, तो वे क्रीज छोड़ सकते हैं। इससे अंपायर को डेड बॉल घोषित करना पड़ सकता है और गेंदबाज को फायदा नहीं मिलेगा।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर गेंदबाजी एक्शन और नियमों की स्पष्टता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आने वाले दिनों में आईसीसी इस मुद्दे पर क्या कदम उठाता है, इस पर सबकी नजरें रहेंगी।

Sat, 11 Apr 2026 10:01:45 +0530

  Videos
See all

US-Iran Meeting On Ceasefire: Hezbollah को ईरान से बड़ा दुश्मन क्यों मानता है Israel? #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T06:02:43+00:00

Shimla Ram Mandir Nikah Controversy: हिंदू संघर्ष समिति ने राम मंदिर परिसर में निकाह का किया विरोध #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T06:03:31+00:00

गूगल सर्च अब भरोसे लायक नहीं रह गया है? [How AI search is changing what we find online] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T06:00:21+00:00

US-Iran Peace Talks News: ईरान-US शांति वार्ता को लेकर बड़ी खबर | Iran-US Ceasefire | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T05:56:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers