भारत के बांग्लादेश उच्चायुक्त प्रणय वर्मा बनें EU के राजदूत, बांग्लादेशी मीडिया आरिफ मोहम्मद खान के नाम की कर रही चर्चा
भारत के बांग्लादेश उच्चायुक्त प्रणय वर्मा के यूरोपीय संघ जाने के बाद अरिफ मोहम्मद खान को उनकी जगह नियुक्त किए जाने की अटकलें तेज हैं।
Diplomatic Tensions: ईरान ने बांग्लादेशी जहाज को होर्मुज से लौटाया, कहा- 'जहां से आए हो वहीं लौट जाओ'
ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट इस समय दुनिया का सबसे संवेदनशील समुद्री इलाका बना हुआ है। बांग्लादेशी जहाज 'बांगलार जॉययात्रा' के कैप्टन ने कई बार होर्मुज से गुजरने की इजाजत मांगी, लेकिन ईरानी अधिकारियों ने उसे क्लीयरेंस देने से साफ इनकार कर दिया।
अधिकारियों ने कड़े शब्दों में कहा कि 'जहाज जहां से आया है, वापस वहीं चला जाए'। 40 घंटे की मशक्कत और ट्रैवल के बाद भी सफलता न मिलने पर जहाज अब वापस संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह एंकरेज पर लौट आया है।
Iran has refused permission for a vessel owned by the Bangladesh Shipping Corporation (BSC) to transit the Strait of Hormuz, according to a senior Bangladeshi official
— Somoy TV (@somoytv) April 10, 2026
Read More : https://t.co/oRNgDWNwJR#BangladeshShipping #StraitOfHormuz #MaritimeUpdate #somoytv
40 दिनों तक खाड़ी में फंसा रहा जहाज
BSC के मैनेजिंग डायरेक्टर महमूदुल मलेख के अनुसार, यह जहाज करीब 40 दिनों तक मिडिल ईस्ट में फारस की खाड़ी में फंसा रहा। जहाज 37,000 टन फॉस्फेट उर्वरक लेकर सऊदी अरब के रास अल खैर बंदरगाह से केपटाउन के लिए रवाना होना चाहता था।
गुरुवार रात जब जहाज होर्मुज स्ट्रेट के करीब पहुँचा, तो ईरानी अधिकारियों से VHF रेडियो के जरिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन दो बार के प्रयास विफल रहे। तीसरी बार में संपर्क हुआ तो ईरान ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ट्रांजिट की मंजूरी नहीं दी।
नाविकों के लिए राशनिंग और वॉर अलाउंसजहाज पर 31 बांग्लादेशी क्रू मेंबर सवार हैं। जहाज के चीफ इंजीनियर मोहम्मद रशीदुल आलम ने बताया कि फिलहाल नाविकों के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्ध है, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पानी की खपत को 18 टन से घटाकर 6 टन प्रतिदिन कर दिया गया है।
नाविकों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनका भोजन भत्ता 7 डॉलर से बढ़ाकर 12 डॉलर कर दिया गया है और उन्हें बेसिक सैलरी के बराबर 'वॉर अलाउंस' भी दिया जा रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
OpIndia
Haribhoomi



















