Responsive Scrollable Menu

Diplomatic Tensions: ईरान ने बांग्लादेशी जहाज को होर्मुज से लौटाया, कहा- 'जहां से आए हो वहीं लौट जाओ'

ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट इस समय दुनिया का सबसे संवेदनशील समुद्री इलाका बना हुआ है। बांग्लादेशी जहाज 'बांगलार जॉययात्रा' के कैप्टन ने कई बार होर्मुज से गुजरने की इजाजत मांगी, लेकिन ईरानी अधिकारियों ने उसे क्लीयरेंस देने से साफ इनकार कर दिया।

अधिकारियों ने कड़े शब्दों में कहा कि 'जहाज जहां से आया है, वापस वहीं चला जाए'। 40 घंटे की मशक्कत और ट्रैवल के बाद भी सफलता न मिलने पर जहाज अब वापस संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह एंकरेज पर लौट आया है।

​40 दिनों तक खाड़ी में फंसा रहा जहाज 
BSC के मैनेजिंग डायरेक्टर महमूदुल मलेख के अनुसार, यह जहाज करीब 40 दिनों तक मिडिल ईस्ट में फारस की खाड़ी में फंसा रहा। जहाज 37,000 टन फॉस्फेट उर्वरक लेकर सऊदी अरब के रास अल खैर बंदरगाह से केपटाउन के लिए रवाना होना चाहता था।

गुरुवार रात जब जहाज होर्मुज स्ट्रेट के करीब पहुँचा, तो ईरानी अधिकारियों से VHF रेडियो के जरिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन दो बार के प्रयास विफल रहे। तीसरी बार में संपर्क हुआ तो ईरान ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ट्रांजिट की मंजूरी नहीं दी।

​नाविकों के लिए राशनिंग और वॉर अलाउंसजहाज पर 31 बांग्लादेशी क्रू मेंबर सवार हैं। जहाज के चीफ इंजीनियर मोहम्मद रशीदुल आलम ने बताया कि फिलहाल नाविकों के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्ध है, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पानी की खपत को 18 टन से घटाकर 6 टन प्रतिदिन कर दिया गया है।

नाविकों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनका भोजन भत्ता 7 डॉलर से बढ़ाकर 12 डॉलर कर दिया गया है और उन्हें बेसिक सैलरी के बराबर 'वॉर अलाउंस' भी दिया जा रहा है।

Continue reading on the app

बंगाल चुनाव : कृष्णानगर उत्तर में टीएमसी को झटका, अविनाभ भट्टाचार्य का नामांकन रद्द

कोलकाता, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में कृष्णानगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अविनाभ भट्टाचार्य का नामांकन रद्द कर दिया।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी का 15 गेंदों पर पचासा, हेजलवुड-भुवनेश्वर कुमार की निकाली हेकड़ी, ट्रेविस हेड के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

Vaibhav Suryavanshi hits 15 balls fifty: वैभव सूर्यवंशी इस समय शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने मौजूदा सीजन के चौथे मैच में दूसरी हाफ सेंचुरी जड़कर खूब सूर्खियां बटोरी. सूर्यवंशी ने आरसीबी के खिलाफ महज 15 गेंदों पर पचासा जड़ा. वह आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले ज्वॉइंट रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए. आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक का रिकाॅर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है जिन्होंने 13 गेंदों पर हाफ सेंचुरी जड़ी है जबकि केएल राहुल 14 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. वैभव और यूसुफ पठान के नाम 15-15 गेंदों पर हाफ सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. Fri, 10 Apr 2026 23:13:57 +0530

  Videos
See all

Amit Shah on Humayun video: अमित शाह ने बता दिया हुमायूं के वीडियो का सच! #shorts #amitshah #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T17:42:43+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: बंगाल के लिए BJP के घोषणापत्र में बड़े वादे, डबल पैसा, नौकरी ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T17:42:16+00:00

महिला आरक्षण बिल पर बोली Maithili Thakur ? #entertainment #shorts #ytshorts #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T17:41:50+00:00

Epstein Files: एपस्टीन फाइल पर मेलानिया ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम! #shorts #epsteinfiles #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T17:45:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers