Responsive Scrollable Menu

Salman Khan Video: फैन ने कंधे पर रखा हाथ, गुस्से से बौखलाए सलमान खान! रिएक्शन हो रहा Viral

Salman Khan Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का ऑरा देख हर कोई दंग रह जाता है। चाहे पार्टी हो, इवेंट हो या अवॉर्ड फंक्शन, भाईजान की एंट्री ही लोगों के पसीने छोड़ देती है। अब हाल ही में जामनगर एयरपोर्ट पर एक ऐसा वाकया हुआ जिसके चलते वह चर्चा में आ गए।

अनंत अंबानी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने पहुंचे सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक फैन पर नाराज होते नजर आ रहे हैं।

फैन की हरकत पर नाराज हुए सलमान
वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर कई फैंस सलमान खान के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए उत्साहित थे। सलमान भी आराम से फैंस के साथ पोज दे रहे थे। इसी दौरान एक फैन ने फोटो खिंचवाते वक्त उनके कंधे पर हाथ रख दिया, जो अभिनेता को पसंद नहीं आया। सलमान ने तुरंत रिएक्शन दिया और उनके सिक्योरिटी गार्ड्स ने उस फैन को वहां से हटा दिया।

बाद में दिखा सलमान का कूल अंदाज
हालांकि इस घटना के कुछ ही पल बाद सलमान खान का एक अलग रूप भी देखने को मिला। वह एक छोटे बच्चे के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीर खिंचवाते नजर आए, जिससे साफ है कि वह अपने फैंस से नाराज नहीं, बल्कि सिर्फ मर्यादा बनाए रखने के पक्ष में हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन
इस वायरल वीडियो पर यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने फैन की हरकत को गलत बताया, तो कुछ ने सलमान के गुस्से को ‘कंट्रोल्ड रिएक्शन’ बताया।

Comments

एक यूजर ने लिखा कि फैन ऐसे बिहेव कर रहा था जैसे वह सलमान का बचपन का दोस्त हो, वहीं दूसरे ने कहा कि इतनी सुरक्षा के बीच फोटो का मौका मिलना ही बड़ी बात है।

अनंत अंबानी के बर्थडे में पहुंचे थे सलमान
बता दें कि सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान और जीजा आयुष शर्मा के साथ जामनगर पहुंचे थे। यहां उन्होंने अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया।

सलमान ने सोशल मीडिया पर अनंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बेहद नेकदिल और प्रेरणादायक इंसान बताया।

अपकमिंग फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह निर्देशक वामशि पेडिपल्ली की फिल्म में भी दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ कथित तौर पर नयनतारा लीड रोल में होंगी।

Continue reading on the app

Monalisa Age: मोनालिसा के नाबालिग होने की खबर पर क्या बोलें सनोज मिश्रा?

Monalisa Age: ‘महाकुंभ वायरल गर्ल’ (Mahakumbh Viral Girl Monalisa) मोनालिसा भोंसले और फरमान खान की शादी अब बड़े विवाद में घिर गई है। हाल ही में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शादी के समय मोनालिसा बालिग नहीं थी। बताया गया कि उनकी उम्र करीब 16 साल थी, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

रिपोर्ट के बाद इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है।

फरमान खान की बढ़ी मुश्किलें

इस खुलासे के बाद फरमान खान पर POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की बात सामने आ रही है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

सनोज मिश्रा का बड़ा आरोप

फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस मामले पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोनालिसा को एक साजिश के तहत फंसाया गया और उनका ब्रेनवॉश किया गया। सनोज मिश्रा ने दावा किया कि मोनालिसा की उम्र छुपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाया गया। उनके मुताबिक, असली रिकॉर्ड में उनकी जन्मतिथि अलग बताई गई है।

उन्होंने इस पूरे मामले को साजिश बताते हुए कुछ संगठनों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि इस मामले में सच्चाई को दबाने की कोशिश की गई।

डीजीपी को किया गया तलब

मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने मध्य प्रदेश के डीजीपी को तलब किया है। जांच एजेंसियां अब इस केस को गहराई से खंगाल रही हैं।

सनोज मिश्रा ने अपने बयान में कहा कि वह इस मामले को अंत तक लड़ेंगे और पीड़ित को न्याय दिलाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह शादी जल्द टूट सकती है। फिलहाल, इस केस में जांच जारी है और हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। 

यह भी पढ़े - 30वें जन्मदिन पर रश्मिका को पापा से मिला करोड़ों का तोहफा! जानें क्या है खास

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: क्या वैभव सूर्यवंशी इस आईपीएल सीजन में दे रहे है विराट द ब्रांड को कड़ी टक्कर?

बुमराह बनाम वैभव की टक्कर पहले हो चुकी है, अब सबकी नज़र आज होने वाले विराट बनाम वैभव वाले संभावित मुकाबले पर है, जिसे शो में रोमांचक क्लैश ऑफ स्टार्स की तरह पेश किया जाता है. साथ ही वैभव को उन खिलाड़ियों में गिना जा रहा है जो इस समय भारतीय नेशनल टीम के दरवाज़े पर सबसे ज़ोर से दस्तक दे रहे हैं और सवाल उठता है कि अगर उन्हें टीम में जगह मिलती है तो बाकी बड़े नामों की भूमिका और जगह पर क्या असर पड़ेगा. Fri, 10 Apr 2026 20:03:10 +0530

  Videos
See all

Anant Ambani Vantara University: अनंत अंबानी ने किया वनतारा यूनिवर्सिटी शुरू करने का ऐलान | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T14:41:32+00:00

Rishikesh में बीच सड़क पर बवाल #rishikesh #viralvideo #aajtak #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T14:37:10+00:00

Pratapgarh Road Accident Today: प्रतापगढ़ में रूह कंपा देने वाला भीषण सड़क हादसा! Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T14:45:01+00:00

Father on Monalisa minor Case Viral Video: मोनालिसा के पापा को सता रहा डर| Farman #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T14:45:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers