Monalisa Age: मोनालिसा के नाबालिग होने की खबर पर क्या बोलें सनोज मिश्रा?
Monalisa Age: ‘महाकुंभ वायरल गर्ल’ (Mahakumbh Viral Girl Monalisa) मोनालिसा भोंसले और फरमान खान की शादी अब बड़े विवाद में घिर गई है। हाल ही में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शादी के समय मोनालिसा बालिग नहीं थी। बताया गया कि उनकी उम्र करीब 16 साल थी, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
रिपोर्ट के बाद इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है।
फरमान खान की बढ़ी मुश्किलें
इस खुलासे के बाद फरमान खान पर POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की बात सामने आ रही है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
सनोज मिश्रा का बड़ा आरोप
फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस मामले पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोनालिसा को एक साजिश के तहत फंसाया गया और उनका ब्रेनवॉश किया गया। सनोज मिश्रा ने दावा किया कि मोनालिसा की उम्र छुपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाया गया। उनके मुताबिक, असली रिकॉर्ड में उनकी जन्मतिथि अलग बताई गई है।
उन्होंने इस पूरे मामले को साजिश बताते हुए कुछ संगठनों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि इस मामले में सच्चाई को दबाने की कोशिश की गई।
डीजीपी को किया गया तलब
मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने मध्य प्रदेश के डीजीपी को तलब किया है। जांच एजेंसियां अब इस केस को गहराई से खंगाल रही हैं।
सनोज मिश्रा ने अपने बयान में कहा कि वह इस मामले को अंत तक लड़ेंगे और पीड़ित को न्याय दिलाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह शादी जल्द टूट सकती है। फिलहाल, इस केस में जांच जारी है और हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं।
यह भी पढ़े - 30वें जन्मदिन पर रश्मिका को पापा से मिला करोड़ों का तोहफा! जानें क्या है खास
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान जरूरी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करना और राज्यों की संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना बेहद आवश्यक है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
NDTV
















.jpg)








