Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR और UP सहित इन राज्यों में अब सताएगी गर्मी, धूप और धूल भरी आंधी करेगी परेशान
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में पिछले दिनों आंधी-बारिश की गतिविधियों ने तापमान को एकदम ठंडा कर दिया, जिस वजह से लोगों को काफी राहत मिली. हालांकि, अब लोगों की वह राहत खत्म होने वाली है क्योंकि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है. धूप बढ़ने वाली है. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से कमजोर हो गया है, जिस वजह से दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में मौसम साफ रहेगा.
हालांकि, पहाड़ों पर अगले 24 घंटे के दौरान विक्षोभ का असर जारी रहेगा, जिस वजह से उत्तराखंड, हिमचाल और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश के साथ बर्फबारी और ओले पड़ने की आशंका बनी रहेगी. मैदानी इलाकों में मौसम सूखा रहेगा. इसके अलावा, वीकेंड पर दक्षिण भारत के तटीय राज्यों में अच्छी खासी बारिश हो सकती हैं. देश के अधिकांश राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी और हीटवेव के संकेत हैं.
उत्तर प्रदेश में ऐसा रह सकता है मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज नर्म होने लगा है. मौसम विभाग की मानें को अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है. मौसमी गतिविधियों की वजह से फिलहाल गर्मी से राहत है लेकिन मौसम सूखा रहेगा, जिससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. मौसम अब गर्मी की ओर बढ़ेगा. बीच-बीच में बादलों की आवाजाही रहेगी लेकिन बारिश को लेकर कोई भी अनुमान नहीं है.
दिल्ली-एनसीआर में ऐसा रह सकता है मौसम
दिल्ली-एनसीआर में बादल तो छट गए हैं लेकिन सतही हवाएं बढ़ गईं हैं. मौसम विभाग का मानना है कि मौसमी गतिविधियों के थमने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है और अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है. धूल भरी हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं.
देश में कहां-कहां पड़ सकती है गर्मी
देश के अधिकांश भागों के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि, हिमालयी राज्यों पर बर्फबारी हो रही है, जिससे मौसम सर्दीनुमा हो गया है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उत्तर भारत में बढ़ोतरी हो रही है. मौसम अगले सप्ताह तक काफी गर्म महसूस होगा. झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के अधिकांश इलाकों में गर्मी शुरू हो गई है. लू और सनबर्न का अलर्ट जल्द ही कुछ राज्यों में जारी हो सकता है.
अब जानें क्या होता है हीटवेव
जैसे ही मार्च की शुरुआत हुई, वैसे ही अधिकांश राज्यों में तापमान बढ़ने लगा. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 2-4 दिन में तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और रायमसीला में दिन का तापमान तेजी से बढ़ सकता है. मौसम विभाग की आंशाक है कि अगले 10 दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. तटीय क्षेत्रों के लिए ये सीमा 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 30 डिग्री सेल्सियस निर्धारित किया गया है. डीहाइड्रेशन, हीट क्रैम्प्स और जानलेवा हीटस्ट्रोक का खतरा भी बढ़ सकता है.
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोस्टा रिका के फैसले को सराहा, आतंकवाद के खिलाफ बताया बड़ा कदम
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोस्टा रिका के राष्ट्रपति रोड्रिगो चावेस रोबल्स के उस फैसले की सराहना की है, जिसमें उन्होंने आईआरजीसी, हिज्बुल्लाह, हमास और हूती को आतंकवादी संगठन घोषित किया। उन्होंने इसे आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत वैश्विक संदेश बताया।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में कहा, मैं कोस्टा रिका के राष्ट्रपति रोड्रिगो चावेस रोबल्स की सराहना करता हूं कि उन्होंने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी), हिज्बुल्लाह, हमास और हूती को आतंकवादी संगठन घोषित किया है।
नेतन्याहू ने कहा कि यह आतंकवाद के विरुद्ध एक स्पष्ट बयान है। आतंकवाद मध्य-पूर्व और संपूर्ण विश्व के लिए खतरा है। ईरानी शासन और उसके नरसंहारकारी गुर्गों का मुकाबला करने के लिए ऐसे दृढ़ कदम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
इजरायल की सुरक्षा को लेकर बेंजामिन नेतन्याहू का रुख एकदम साफ है। अमेरिका-ईरान युद्ध विराम का उन्होंने समर्थन जरूर किया लेकिन तभी यह स्पष्ट कर दिया था कि यह सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं होता है। इसको लेकर नेतन्याहू पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ को भी सख्त चेतावनी जारी कर चुके हैं।
अमेरिका-ईरान सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह पर बड़ा हमला कर दिया था। इस हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा हुई। अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर की मध्यस्थता करने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल के इस हमले को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिससे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भड़क उठे।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि इजरायल के विनाश की बात को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। पीएम नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का इजरायल को खत्म करने का आह्वान बहुत बुरा है। यह ऐसा बयान नहीं है जिसे किसी भी सरकार से बर्दाश्त किया जा सके, खासकर उस सरकार से जो शांति के लिए न्यूट्रल आर्बिटर होने का दावा करती है।
दरअसल, पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, इजरायल बुरा है और इंसानियत के लिए श्राप है। इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है, लेबनान में नरसंहार हो रहा है। इजरायल बेगुनाह नागरिकों को मार रहा है, पहले गाजा, फिर ईरान और अब लेबनान, खून-खराबा लगातार जारी है।
--आईएएनएस
एवाई/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
























