Responsive Scrollable Menu

भारत के लिए T20I डेब्यू करने वाला सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर, 38 की उम्र में छक्कों की हैट्रिक से मचाया तहलका, एक मैच खेलकर खत्म हुआ करियर

Rahul Dravid the oldest Indian cricketer to debut in t20i: 'द वॉल' के नाम से मशहूर भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कोच राहुल द्रविड़ के नाम यह रिकॉर्ड है. द्रविड़ ने 38 साल 232 दिन की उम्र में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, जो उनका इस फॉर्मेट में पहला और आखिरी मुकाबला भी साबित हुआ. वनडे और टेस्ट के इस महारथी बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने एकमात्र टी20 में छक्कों की हैट्रिक लगाकर तहलका मचा दिया था.

Continue reading on the app

Vivo T5 Pro 5G: लॉन्च से पहले कीमत लीक, 120fps गेमिंग सपोर्ट और 9020mAh बैटरी के साथ जल्द मारेगा एंट्री

वीवो अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G को भारतीय बाजार में अगले हफ्ते लॉन्च करने जा रहा है। यह इस साल के मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन में से एक है। ब्रांड इस अपकमिंग हैंडसेट के सस्पेंस को बरकरार रखने के लिए लॉन्च से पहले लगातार इसके कई अहम फीचर्स और डिटेल्स शेयर कर रही।

हाल ही में कंपनी ने फोन का डिजाइन और कलर ऑप्शंस भी दिखाए थे। अब कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट से लैस होगा। साथ ही, इसकी कीमत रेंज को लेकर भी एक बड़ा हिंट दिया है। यह फोन 9,020mAh की बड़ी बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। आइए अब इसकी अब तक सामने आई सभी डिटेल्स के बारें में जानें। 

Vivo T5 Pro 5G: स्पेसिफिकेशन और संभावित कीमत
Vivo T5 Pro 5G के माइक्रोसाइट के अनुसार, यह फोन Qualcomm के ऑक्टा-कोर Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर चलेगा और इसमें UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 11,80,000 से ज्यादा स्कोर हासिल किया है।

यह स्मार्टफोन मल्टीप्लेयर गेम्स जैसे Honor of Kings में 120fps तक गेमिंग सपोर्ट करेगा। इसके अलावा Call of Duty Mobile और Battlegrounds Mobile India जैसे गेम्स में 90fps तक का सपोर्ट मिलेगा।

ये भी पढ़े-ः 4G SIM सपोर्ट और कैमरा वाली स्मार्टवॉच लॉन्च, बिना फोन के कर सकेंगे Call

फोन में “Game Load Optimisation Algorithm” दिया जाएगा, जो गेमिंग के दौरान कॉल्स ब्लॉक करेगा, नोटिफिकेशन को हाइड करेगा और ऑटो-प्ले फीचर को एक्टिव करेगा। साथ ही इसमें “4D Game Vibration” और “इंटेलिजेंट सीन रिकग्निशन” सपोर्ट भी मिलेगा।

कूलिंग और परफॉर्मेंस
फोन में हीटिंग की समस्या को दूर करने के लिए, थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें वेपर चैंबर (VC) कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें 7,000 sq mm का हीट डिसिपेशन एरिया है। कंपनी का दावा है कि इससे CPU का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक कम किया जा सकता है, जिससे गेमिंग के दौरान ओवरहीटिंग और थ्रॉटलिंग की समस्या नहीं होगी।

कंपनी का यह भी दावा है कि ₹37,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में यह सबसे बड़ा VC कूलिंग सिस्टम होगा।

ये भी पढ़े-ः Samsung Galaxy A57 5G और A37 5G की सेल शुरू, मिल रहा ₹8000 से ज्यादा का डिस्काउंट; जानिए पूरी डिटेल

कीमत और लॉन्च डिटेल
रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo T5 Pro 5G की कीमत भारत में ₹37,000 से कम होगी। इसका टॉप वेरिएंट (12GB + 256GB) ₹36,999 तक हो सकता है, जबकि बेस वेरिएंट की कीमत करीब ₹30,000 हो सकती है। हालांकि, सटीक कीमत लॉन्च के दिन ही सामने आएगी।

यह स्मार्टफोन भारत में 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और Flipkart पर Cosmic Black और Glacier Blue कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Continue reading on the app

  Sports

लखनऊ पहुंची सारा तेंदुलकर से ऐसा क्या पूछा गया कि शरमा गईं, वीडियो वायरल

sara tendulkar viral video: सारा तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, सारा गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल मैच देखने लखनऊ पहुंची. एयरपोर्ट पर पैपराजी ने उनसे ऐसा सवाल पूछ लिया कि वह मुस्कुराते हुए शर्माती नजर आईं. उनका ये रिएक्शन वायरल हो गया. Fri, 10 Apr 2026 19:25:14 +0530

  Videos
See all

Shorts | चेन्नई मेट्रो से सफर करते दिखे CM MK Stalin #tamilnaduelection2026 #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T14:12:04+00:00

Shorts | जयपुर में लड़की से छेड़छाड़ | #jaipur #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T14:11:32+00:00

West Bengal Elections | तो इसलिए मुसलमानों को पसंद करती हैं ममता बनर्जी? | Mamata Banerjee | Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T14:11:07+00:00

AAJTAK 2 | MATHURA BOAT TRAGEDY | YAMUNA में पलटी नाव, चश्मदीद ने बताया कैसे हुआ हादसा? AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T14:12:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers