'अंत को स्वीकार करो', अर्जुन कपूर ने शेयर क्रिप्टिक किया पोस्ट, मलाइका से जोड़ रहे लोग
Arjun Kapoor-Malaika Arora: बॉलीवुड एक्टर और जाहन्वी कपूर के भाई अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक ऐसा मैसेज शेयर किया, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर इसका क्या मतलब है. एक्टर का ये पोस्ट इंटरनेट पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया और लोग इसके अलग-अलग मतलब निकालने लगे. कई यूजर्स ने इसे करियर और मेंटल हेल्थ से जोड़कर देखा तो दूसरी तरफ कई लोग इसे पर्सनल लाइफ से भी जोड़ रहे हैं. आइए जानते हैं कि अर्जुन पोस्ट में क्या लिखा-
मलाइका से जोड़ रहे लोग
एक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'अंत को स्वीकार करो, भले ही वह वैसा न हो जैसा तुम चाहते थे.' एक्टर की इस इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उनके और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के रिश्ते को लेकर हो रही है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अंदाजा लगाया कि यह पोस्ट शायद उनके रिलेशनशिप से जुड़ा हो सकता है. हालांकि अर्जुन ने अपने पोस्ट में किसी का नाम मेंशन नहीं किया और न ही कोई साफ-शब्दों में इशारा किया, लेकिन फैंस अपनी तरफ से कयास लगाने में पीछे नहीं रहे. कुछ यूजर्स ने लिखा कि शायद उनकी जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव आया होगा, जिसे वह एक्सेप्ट करने की कोशिश कर रहे हैं.
फैंस को हुई चिंता
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद रेडिट और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर फैंस ने अर्जुन को लेकर चिंता जताई. कई लोगों ने कहा कि वह बहुत लंबे टाइम से ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं और इसका असर उन पर साफ दिख रहा है. कुछ यूजर्स ने ट्रोलर्स को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसी को लगातार निशाना बनाना गलत है. वहीं कई फैंस ने सलाह दी कि अर्जुन को सोशल मीडिया से थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए. कुछ ने तो यहां तक कहा कि उन्हें अपना कमेंट सेक्शन बंद कर देना चाहिए ताकि वह इस नेगेटिविटी से दूर रह सकें.
बता दें कि अर्जुन कपूर ने कुछ समय पहले अपनी मां की बर्थ एनिवर्सरी पर भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि हाल के समय में जिंदगी उनके लिए काफी मुश्किल रही है. उस पोस्ट के बाद फैंस ने उन्हें खूब समर्थन किया था.
ये भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा ने एक महीने की बेटी का नाम किया रिवील, चेहरा भी दिखाया, बेटी को प्यार से पुकारते सुनाई दिए एक्टर
अर्जुन कपूर का वर्क फ्रंट
अर्जुन कपूर की पर्सनल लाइफ से हटकर उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में 'इश्कजादे' फिल्म से की थी. उनके साथ इस मूवी में परिणीति चोपड़ा भी नजर आई थीं. यह इनकी पहली फिल्म थी जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब तारीफ मिली. इतना ही नहीं यह फिल्म बड़े पर्दे पर हिट साबित हुई. इसके बाद उन्होंने 2 स्टेट्स', 'गुंडे', 'की एंड का' और हाफ गर्लफ्रेंड जैसी फिल्मों में काम किया. हालांकि उनके करियर में कई उतार चढ़ाव आए. हाल में वो 'मेरे हसबैंड की बीवी' फिल्म में नजर आए थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. फिलहाल अर्जुन नो 'एंट्री 2' को लेकर भी चर्चा में हैं.
ये भी पढ़ें: Monalisa Marriage Controversy: सनोज मिश्रा के वकील का बयान- फरमान के खिलाफ POCSO के तहत हो रही जांच
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation