Responsive Scrollable Menu

Stalin Controversy: तृषा कृष्णन कमेंट विवाद में घिरे उदयनिधि स्टालिन, Kangana Ranaut बोलीं- 'अश्लील बातें सभ्य समाज में स्वीकार नहीं'

Kangana Ranaut On Stalin-Trisha Controversy: तमिलनाडु में डीएमके नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस मामले में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। अब बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है।

कंगना ने स्टालिन की हिरासत को बताया सही कदम

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उदयनिधि स्टालिन की हिरासत को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने लिखा,"सार्वजनिक जगहों पर गंदी भाषा, डबल मीनिंग वाली अश्लील और भद्दी बातें किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं की जा सकतीं। मिस्टर स्टालिन को इस अपराध के लिए जेल भेजा गया। हो सकता है कि वह अब जमानत पर बाहर हों, लेकिन यह एक अच्छा उदाहरण है।"

क्या है पूरा मामला?
यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब उदयनिधि स्टालिन एक सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा में कावेरी जल विवाद पर बात करते हुए उन्होंने तमिलनाडु सरकार पर निशाना साधा। इसी दौरान भीड़ में कुछ लोगों ने अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन का नाम लेना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उदयनिधि ने एक ऐसी टिप्पणी की, जिसे लोगों ने डबल मीनिंग और आपत्तिजनक माना। उनकी इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

स्टालिन ने आरोपों को बताया झूठा
हिरासत में लिए जाने के बाद उदयनिधि स्टालिन ने मीडिया से बात करते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि उनके बयान को "कट, कॉपी और पेस्ट करके गलत तरीके से पेश किया गया है।" उदयनिधि ने कहा कि उन्होंने किसी का नाम लेकर कोई गलत टिप्पणी नहीं की और वह कानूनी प्रक्रिया का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा,"मैं नतीजों का सामना करने के लिए तैयार हूं और गिरफ्तारी से डरता नहीं हूं।"

DMK ने किया बचाव
वहीं, डीएमके के वरिष्ठ नेता टीआर बालू ने उदयनिधि का बचाव किया। उन्होंने कहा कि उदयनिधि ने किसी महिला का नाम नहीं लिया और न ही किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई आपत्तिजनक बात कही। उन्होंने पूरे मामले को "झूठी और बनाई गई कहानी" बताया।

TVK महिला विंग ने दर्ज कराई शिकायत
उदयनिधि के बयान के बाद अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की महिला विंग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उदयनिधि ने अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), आईटी एक्ट और तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध कानून के तहत मामला दर्ज किया।

हाई कोर्ट ने दिए रिहाई के आदेश
मामले में मद्रास हाई कोर्ट ने पुलिस को उदयनिधि स्टालिन को पूछताछ के बाद रिहा करने का निर्देश दिया। सरकार की ओर से कोर्ट में कहा गया कि उन्हें केवल पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था और उन्हें लंबे समय तक हिरासत में रखने का कोई इरादा नहीं है। 

यह भी पढ़े- तृषा को लेकर किया डबल मीनिंग कमेंट, गिरफ्तार हुए स्टालिन, निंदा हुई तो अब दी सफाई

Continue reading on the app

स्टॉप डैम पार कर स्कूल जाते छात्रों का वीडियो:तेज बहाव के बीच छलांग लगाने से जान का जोखिम, 5 साल से ऐसे ही जाने को मजबूर

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के पलोह गांव में स्कूल जाना किसी चुनौती से कम नहीं है। तेज बहाव वाली नदी पर बने स्टॉप डैम को पार करते हुए इन बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि बच्चे किस परेशानी के साथ स्कूल बैग हाथ में लिए स्टॉप डेम पार कर रहे हैं। वीडियो में स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर बेतवा नदी पर बने स्टॉप डैम के संकरे पिलरों पर चलते और बीच के गैप को छलांग लगाकर पार करते दिखाई दे रहे हैं। पिछले 5 साल से इसी रास्ते से जा रहे हैं स्कूल यह वीडियो विदिशा जिले के पालोह गांव का है। वीडियो में दिख रहे बच्चे करुआ गांव के रहने वाले हैं और पालोह के हाई स्कूल में पढ़ते हैं। अगर ये बच्चे सड़क वाले रास्ते से स्कूल जाएं, तो उन्हें रोज करीब 8 से 10 किलोमीटर का सफर तय करना होगा। इसी वजह से वे रोज स्टॉप डैम पार कर स्कूल पहुंचते हैं। वे पिछले 5 साल से इसी रास्ते से स्कूल जा रहे हैं। VIDEO वायरल होने के बाद जागा प्रशासन वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले की जानकारी ली। विदिशा के एसडीएम क्षितिज शर्मा ने बताया कि बच्चों को सुरक्षित रास्ते से स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नदी पर अस्थायी पुल बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही प्रभावित गांवों के पास नया स्कूल खोलने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि बच्चों को जान जोखिम में डालकर नदी पार न करना पड़े। देश भर के लोगों ने जताई चिंता वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं। देशभर के लोगों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। कई यूजर्स ने कहा कि अगर बच्चे इतने सालों से इसी तरह स्कूल जा रहे थे, तो कार्रवाई पहले क्यों नहीं हुई? बेरखेड़ी कलां के बच्चे उफनती नदी पार करने को मजबूर मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेरखेड़ी कलां (बरखेड़ा कला) से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां स्कूली छात्र-छात्राएं उफनती हुई कोपरा नदी को पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं। कोपरा नदी पर बनी पुलिया पूरी तरह टूट चुकी है। बच्चे बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के एक-दूसरे का हाथ पकड़कर और ग्रामीणों के सहारे इस खतरनाक उफनती नदी को पार कर रहे हैं। कई बार भीगने की वजह से बीमार हो जाते हैं बच्चे मरम्मत नहीं होने से अब थोड़ी बारिश में ही नदी उफान पर आ जाती है। सुबह स्कूल जाने के समय छात्राओं को यूनिफॉर्म संभालते हुए घुटनो तक पानी में उतरना पड़ता है। जहां मिट्टी, कीचड़ और फिसलन मे स्कूली ड्रेस खराब हो जाती है। यहां फिसलन और तेज बहाव के कारण हादसे का डर बना रहता है। कई बार बच्चे देर से स्कूल पहुंचते हैं और भीगने की वजह से बीमार हो जाते हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हर साल मानसून के मौसम में बच्चों को इसी तरह जान दांव पर लगाकर पढ़ाई करने जाना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार से लंबे समय से पुल या सुरक्षित मार्ग की मांग की है। यहां बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ-साथ दुर्घटना का भी जोखिम बना रहता है। ------------------------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें IBPS क्लर्क के 11,403 पदों पर भर्ती निकली:किसी भी स्‍ट्रीम के ग्रेजुएट्स करें अप्‍लाई, 10-11 अक्‍टूबर को होगा प्रील‍िम्‍स इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) राष्ट्रीय बैंकों में 11,403 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 21 अगस्त 2026 तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

आंखों पर काला चश्मा और चेहरे पर स्वैग... टीम इंडिया में एंट्री के बाद सरफराज खान का पहला रिएक्शन, पापा के साथ शेयर की तस्वीर

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए सरफराज खान की टीम इंडिया में वपासी हुई है. सरफराज को चोटिल साई सुदर्शन की जगह टीम में लाया गया है. टीम में वापसी के बाद सरफराज खान ने सोशल मीडिया पर पहली प्रतिक्रिया दी है. सरफराज ने अपने पिता के साथ एक फोटो शेयर की है. हालांकि, अपने इस पोस्ट में उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा है. Mon, 10 Aug 2026 07:06:46 +0530

  Videos
See all

Sawan Second Somwar: सावन का दूसरा सोमवार आज, शिवालयों में बम-बम भोले | Devotees #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T02:16:33+00:00

CJP Protest: Sanatan से लेकर Gen Z को लेकर क्या-क्या बोल गईं Sadhvi Ritambhara ? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T02:14:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers