पाकिस्तानी सेलेब्स का अकाउंट दोबारा हुआ बैन, कुछ देर के लिए दिखने लगी थी इंस्टा प्रोफाइल
पाकिस्तानी सेलेब्स का इंस्टाग्राम अकाउंट दोबारा इंडिया में दिखने लगा था, लेकिन सिर्फ कुछ समय के लिए। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर दोबारा बैन लगा दिया गया है।
Toll Tax New Rule: टोल प्लाजा पर कैश भुगतान पूरी तरह बंद, आज से FASTag न होने पर देना होगा जुर्माना
Toll Tax New Rule: देशभर में आज से यानी 10 अप्रैल 2026 से हाईवे पर चलने वाली गाड़ियों के लिए नए नियम जारी किए गए हैं. अब से हर गाड़ी में फास्टैग लगा होना अनिवार्य कर दिया गया है. फास्टैग न होने पर शुक्रवार से आपको ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे. अब से टोल प्लाजा पर FasTage का भुगतान करना महंगा पड़ेगा. केंद्र सरकार ने इस संबंध में नया नियम लागू करने का फैसला किया है, जो प्रभावी हो चुका है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक, अगर कोई वाहन चालक अब से बिना फास्टैग या इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम के टोल प्लाजा पर पेमेंट करता है तो उसे 25% ज्यादा राशि भरनी होगी.
फास्टैग (FasTag) न होने पर देना होगा भारी भुगतान
नए नियम के अनुसार, अब से यदि किसी गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा है या एक्टिवेट नहीं है तो ड्राइवर UPI से पेमेंट कर सकेगा लेकिन ऐसी स्थिति में चालक को अतिरिक्त टोल भरना होगा. UPI से पेमेंट करने पर सामान्य टोल फीस से 25% ज्यादा पैसों का भुगतान करना पड़ेगा. ऐसे में अगर टोल फीस 100 रुपये है तो उस हिसाब से UPI से पेमेंट करने पर चालक को 125 रुपये देने पड़ेंगे.
मंत्रालय ने बताई ऐसा करने की वजह
सड़क परिवहन मंत्रालय ने इसके पीछे तर्क दिया है कि इस कदम का उद्देश्य टोल नाकों पर भीड़ को कम करना और वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना है. फास्टैग प्रणाली से भुगतान तेजी से किया जा सकेगा, जिससे लंबी कतारों और जाम की समस्या भी कम होगी. इसके अलावा, नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है.
ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Fall: सोने-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, सीजफायर के दूसरे दिन जाने कितने लुढ़के दाम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation





















