वैभव सूर्यवंशी पिछली बार जब RCB के सामने खेले थे, तब कैसा किया था प्रदर्शन? यहां देखें आंकड़े
Vaibhav Suryavanshi VS RCB: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम का डंका बजा रखा है. वैभव जब-जब मैदान पर उतरते हैं, तब-तब हर किसी की नजरें उनपर ही टिकी रहती हैं. मगर, आज राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने वाला है. यानि एक ओर जहां युवा वैभव सूर्यवंशी होंगे, तो दूसरी ओर रन मशीन विराट कोहली होंगे... ऐसे में इस मैच का रोमांचक होना तो तय है. 15 साल के वैभव अपनी छक्के-चौको की बारिश से विपक्षी टीमों पर हावी होने के लिए मशहूर हैं. मगर, क्या आपको मालूम है कि जब सूर्यवंशी ने पिछले सीजन पहली बार आरसीबी का सामना किया था, तो उन्होंने कितने रन बनाए थे... आइए इस आर्टिकल में जानते हैं...
RCB के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 16वां मैच खेला जाएगा. इस सीजन वैभव ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 40.67 के औसत और 248.98 की स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यवंशी 10 चौके और 11 छक्के लगाए हैं. वैभव राजस्थान रॉयल्स को मजबूत शुरुआत दे रहे हैं. ऐसे में अब आरसीबी के खिलाफ भी उनके बल्ले से विस्फोटक पारी की उम्मीद रहेगी.
Vaibhav_in_the_nets.mp4 ???????????? pic.twitter.com/N9ccd1zByV
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 9, 2026
वैभव सूर्यवंशी के RCB के खिलाफ रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में ही डेब्यू किया था. उसी सीजन उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहला मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 133.33 की स्ट्राइक रेट से 12 गेंद पर 16 रन बनाए थे. इस 16 रनों को बनाने के लिए उन्होंने 2 छक्के लगाए थे.
Vaibhav Suryavanshi के IPL रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक आईपीएल में 10 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 10 पारियों में उन्होंने 218.71 की स्ट्राइक रेट और 37.40 के औसत से 374 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 28 चौके और 35 छक्के निकले. वह एक बार अब तक आईपीएल में डक पर आउट हुए हैं.
RR VS RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 17 मैचों में आरसीबी को जीत मिली है. जबकि 14 मैचों में राजस्थान रॉयल्स को जीत मिली है. वहीं 3 मैच बेनतीजा रहा है. देखा जाए तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी रहा है. हालांकि इस सीजन दोनों टीमें काफी मजबूत लग रही हैं और दोनों ही टीमें विजयरथ पर सवार हैं.
Jana Nayagan Leak: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ऑनलाइन हुई लीक, रिलीज से पहले ही क्लिप्स वायरल
Jana Nayagan Leak: थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की आखिरी फिल्म जना नायकन कानूनी पचड़े से बाहर नहीं आ पाई है. ये फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कानूनी विवादों और सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने के कारण इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई. अभी तक 'जन नायगन' की नई रिलीज डेट फाइनल भी नहीं हुई थी कि उससे पहले ही मेकर्स को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, रिलीज से पहले ही इस फिल्म की कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं.
एक्स पर लीक हुई क्लिप्स
थलापति विजय की जन नायगन के कुछ वीडियो एक्स पर कई अकाउंट्स ने शेयर किए हैं. इनमें से एक वीडियो 5 मिनट 31 सेकंड का है, जिसे देखकर लग रहा है कि ये 'जन नायकन' के टेस्ट-स्क्रीनिंग के दौरान किसी थिएटर में शूट किया गया था. इस क्लिप में विजय के इंट्रोडक्शन शॉट से लेकर फाइट सीक्वेंस, फिल्म का टाइटल कार्ड और भी बहुत कुछ दिखाई दे रहा है. कई लोग इस क्लिप को शेयर करते हुए विजय की तुलना अनिल रविपुडी की 2023 में आई फिल्म 'भगवंत केसरी' में बालकृष्ण से कर रहे हैं.
पाइरेटेड वेबसाइट्स पर पूरी फिल्म लीक
बता दें, जन नायगन के कुछ क्लिप्स तो एक्स पर वायरल हो रहे हैं. वहीं, इसका एचडी पाइरेटेड वेबसाइट्स तक पहुंच गया है और फिल्म पूरी तरह से लीक (Jana Nayagan Leak) हो गई है.इस वजह से मेकर्स और विजय के फैंस दोनों को बड़ा झटका लगा है. अपने सुपरस्टार को आखिरी पर सिनेमाघरों में देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड थे और अब फिल्म लीक हो गई है. मालूम हो कि फिल्म अभी तक रिलीज भी नहीं हुई है, क्योंकि यह सेंसर सर्टिफिकेट के चक्कर में फंसी हुई है.
ये भी पढ़ें- 'Jana Nayagan' की रिलीज पर विवाद जारी, जानें क्या है थलापति विजय की आखिरी फिल्म की कहानी?
फिल्म लीक होने पर भड़के फैंस
जन नायगन के मेकर्स ने लीक पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन विजय के फैंस सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. इतना ही नहीं लोगों ने इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. एक्स पर 'एक्टर विजय टीम' नाम के एक फैन पेज ने लिखा- '#JanaNayagan से संबंधित कंटेंट शेयर करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और गिरफ्तारी भी हो सकती है.' दूसरे फैन ने लोगों ने अपील करते हुए कहा कि वीडियो को शेयर ना किया जाए.
Thalapathy Vijay- They try to block your film… and just before the new release announcement, leaks start surfacing ????
— Pan India Review (@PanIndiaReview) April 9, 2026
That’s what happens WHEN YOU’RE HUGE ????????????
Respect the cinema. Watch only the OFFICIAL trailer, don’t share leaks.#JanaNayagan pic.twitter.com/TesZ2fDQpg
#JanaNayagan got leaked on social media in HD quality really disappointing????
— Spoidy (@Spoidy14) April 9, 2026
We never supported and will never support any kind of leaks.Respect the effort,respect the cinema,& support the movie right way????❤️
Being a Vijay fan is not easy these days????♀️????♀️pic.twitter.com/7hO8xsmSGG
क्या है जना नायकन की कहानी?
'जना नायगन' (Jana Nayagan) एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं. जिसमें एक आम आदमी की कहानी दिखाई गई है, जो जनता के लिए लड़ता है. वो अन्याय के खिलाफ लड़ता है और अपने कार्यों से लोगों को प्रेरित करता है. फिल्म में ये शख्स आम आदमी से कैसे लोगों का नेता बनता है, इसकी कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में लीड रोल में विजय नजर आएंगे. इनके अलावा पूजा हेगड़े और बॉबी देओल जैसे कलाकार भी फिल्म में हैं. इसका निर्देशन एच. विनोथ ने किया है.
ये भी पढ़ें- 'उस रात, जब रीना गई तो...', पहली पत्नी से तलाक के बाद बिखर गए थे आमिर खान, हर रोज शराब के नशे में रहते थे एक्टर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















