Responsive Scrollable Menu

Jana Nayagan Leak: थलपति विजय की आख‍िरी फिल्म ऑनलाइन हुई लीक, रिलीज से पहले ही क्लिप्स वायरल

Jana Nayagan Leak: थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की आखिरी फिल्म जना नायकन कानूनी पचड़े से बाहर नहीं आ पाई है. ये फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कानूनी विवादों और सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने के कारण इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई. अभी तक 'जन नायगन' की नई रिलीज डेट फाइनल भी नहीं हुई थी कि उससे पहले ही मेकर्स को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, रिलीज से पहले ही इस फिल्म की कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं. 

एक्स पर लीक हुई क्लिप्स

थलापति विजय की जन नायगन के कुछ वीडियो एक्स पर कई अकाउंट्स ने शेयर किए हैं. इनमें से एक वीडियो  5 मिनट 31 सेकंड का है, जिसे देखकर लग रहा है कि ये 'जन नायकन' के टेस्ट-स्क्रीनिंग के दौरान किसी थिएटर में शूट किया गया था. इस क्लिप में विजय के इंट्रोडक्शन शॉट से लेकर फाइट सीक्वेंस, फिल्म का टाइटल कार्ड और भी बहुत कुछ दिखाई दे रहा है. कई लोग इस क्लिप को शेयर करते हुए विजय की तुलना अनिल रविपुडी की 2023 में आई फिल्म 'भगवंत केसरी' में बालकृष्ण से कर रहे हैं.

Jana Nayagan Leak Photograph: (Social Media X)

पाइरेटेड वेबसाइट्स पर पूरी फिल्म लीक

बता दें, जन नायगन के कुछ क्लिप्स तो एक्स पर वायरल हो रहे हैं. वहीं, इसका एचडी पाइरेटेड वेबसाइट्स तक पहुंच गया है और फिल्म पूरी तरह से लीक (Jana Nayagan Leak) हो गई है.इस वजह से मेकर्स और विजय के फैंस दोनों को बड़ा झटका लगा है. अपने सुपरस्टार को आखिरी पर सिनेमाघरों में देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड थे और अब फिल्म लीक हो गई है. मालूम हो कि फिल्म अभी तक रिलीज भी नहीं हुई है, क्योंकि यह सेंसर सर्टिफिकेट के चक्कर में फंसी हुई है.

ये भी पढ़ें- 'Jana Nayagan' की रिलीज पर विवाद जारी, जानें क्या है थलापति विजय की आखिरी फिल्म की कहानी?

फिल्म लीक होने पर भड़के फैंस 

जन नायगन के मेकर्स ने  लीक पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन विजय के फैंस सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. इतना ही नहीं लोगों ने इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. एक्स पर 'एक्टर विजय टीम' नाम के एक फैन पेज ने लिखा- '#JanaNayagan से संबंधित कंटेंट शेयर करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और गिरफ्तारी भी हो सकती है.' दूसरे फैन ने लोगों ने अपील करते हुए कहा कि वीडियो को शेयर ना किया जाए. 

 

क्या है जना नायकन की कहानी?

'जना नायगन' (Jana Nayagan)  एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं. जिसमें एक आम आदमी की कहानी दिखाई गई है, जो  जनता के लिए लड़ता है. वो अन्याय के खिलाफ लड़ता है और अपने कार्यों से लोगों को प्रेरित करता है. फिल्म में ये शख्स आम आदमी से कैसे लोगों का नेता बनता है, इसकी कहानी इसी के  इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में लीड रोल में विजय नजर आएंगे. इनके अलावा पूजा हेगड़े और बॉबी देओल जैसे कलाकार भी फिल्म में हैं. इसका निर्देशन एच. विनोथ ने किया है. 

ये भी पढ़ें- 'उस रात, जब रीना गई तो...', पहली पत्नी से तलाक के बाद बिखर गए थे आमिर खान, हर रोज शराब के नशे में रहते थे एक्टर

Continue reading on the app

मिडिल ईस्ट तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा के चलते कच्चे तेल की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल

मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को बढ़त देखने को मिली। अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के बावजूद सऊदी अरब के ऊर्जा ढांचे पर हमले और होर्मुज जलडमरूमध्य में सप्लाई बाधित होने की आशंका से निवेशकों में चिंता बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.13 प्रतिशत बढ़कर 97.01 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.39 प्रतिशत बढ़कर 99.24 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता नजर आया।

बता दें कि बीते बुधवार को तेल की कीमतों में करीब 20 प्रतिशत की गिरावट आई थी और यह 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया था, जबकि 28 फरवरी से यह इसी स्तर के आसपास बना हुआ था।

भारत में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 20 अप्रैल डिलीवरी वाला क्रूड ऑयल फ्यूचर्स करीब सुबह करीब 11.07 बजे 217 रुपए यानी 2.43 प्रतिशत बढ़कर 9,150 रुपए प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।

कीमतों में यह तेजी ऐसे समय आई है जब अमेरिका-ईरान सीजफायर को लेकर संदेह बना हुआ है और इजरायल लेबनान में हमले जारी रखे हुए है। वहीं ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है, जिससे तेल सप्लाई प्रभावित हो रही है।

शिपिंग कंपनियों का कहना है कि वे इस अहम समुद्री रास्ते से जहाज भेजने से पहले सीजफायर की शर्तों पर और स्पष्टता चाहते हैं।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर सीजफायर की शर्तों का पालन नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई हो सकती है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा होने की संभावना कम है।

उन्होंने दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी और होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित रखा जाएगा, जिसके लिए अमेरिकी सेना तैयार है।

गुरुवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए शिपिंग गतिविधियां सामान्य स्तर के 10 प्रतिशत से भी कम पर चल रही थीं, जिससे सप्लाई चेन पर असर पड़ा है।

आगे की स्थिति को लेकर एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने कहा है कि निकट भविष्य में तेल की कीमतें ऊंची बनी रह सकती हैं, लेकिन अगर भू-राजनीतिक तनाव कम होता है तो धीरे-धीरे स्थिरता आ सकती है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 RR vs RCB: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल्स और चैलेंजर्स की भिड़ंत, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज


राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाना है। ये दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही है। जहां रॉयल्स की टीम ने तीन मैच जीते हैं तो आरसीबी को अभी तक  दो ही मुकाबले खेलने का मौका मिला है। जो भी टीम आज हारेगी उसका पॉइंट टेबल पर असर देखने को मिलेगा। 

आईपीएल बरसापारा स्टेडियम की ज्यादातर पिचों की तरह, ये भी बल्लेबाजी के लिए अच्छी विकेट है और यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी दोनों ने अपनी बैटिंग से ये दिखाया है। आरसीबी के बैटिंग लाइन-अप में भी कुछ जबरदस्त हिटर हैं जो हालात का पूरा फायदा उठा सकते हैं। आज सुबह की बारिश की वजह से पिच में नमी हो सकती है ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग चुन सकती है। इस मैदान पर आज तक आईपीएल में एक पारी में 200 रन नहीं बने हैं। 
Fri, 10 Apr 2026 14:44:37 +0530

  Videos
See all

दक्षिणी लेबनान में इजरायल ने मचाई तबाही! | Shorts | lran America War | Ceasefire | Lebanon | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T09:29:21+00:00

इराक के आसमान में दिखा अमेरिकी विमान | Shorts | US Attack | Trump | Iran Israel War | US Aircraft #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T09:27:33+00:00

Massive Attack On Lebanon: चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा बयान | Trump | Netanyahu | Mojatba | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T09:34:33+00:00

Iran America War Update: ईरान बातचीत को तैयार नहीं, ट्रंप की टेंशन बढ़ी | Ceasefire | Mayank Mishra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T09:27:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers