Responsive Scrollable Menu

'अपराधी हमलावर को बिना सजा के नहीं छोड़ेंगे', वार्ता से पहले ईरान की अमेरिका और इजरायल को धमकी

Iran threatens US-Israel: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्धविराम कभी भी टूट सकता है और उसके बाद मध्य पूर्व में फिर से तबाही का मंजर देखने को मिल सकता है. क्योंकि तमाम कोशिशों के बावजूद और सीजफायर के बीच भी दोनों तरफ से धमकियों का दौर जारी है. एक तरफ जहां अमेरिका और ईरान पाकिस्तान में बातचीत करने जा रहे हैं तो वहीं इजरायल ने पाकिस्तान को धमकी दी अब ईरान ने भी धमकी दी है कि वह अपराधी हमलावर को बिना सजा दिए नहीं छोड़ेगा. ईरान के बयान से ऐसा लगता है कि बातचीत और समझौते से पहले ही ये सीजफायर खत्म हो सकता है.

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने दी अमेरिका-इजरायल को धमकी

ईरान के नए सर्वोच्च लीडर मोजतबा खामेनेई ने इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत से पहले शपथ ली है कि ईरान अमेरिका-इजराइल को "उनके आक्रमण के लिए बिना दंड के नहीं छोड़ेगा" और विनाश के लिए मुआवजे की मांग करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य पर अधिक नियंत्रण की मांग करेगा. मोजतबा खामेनेई ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए मध्य पूर्व की जंग में जीत का एलान भी किया. इसके साथ ही उन्होंने इन हमलों का सामना करने के लिए जनता और सशस्त्र बलों की तारीफ भी की.

अपराधी आक्रमणकारियों को मुक्त नहीं जाने देंगे- खामेनेई

खामेनेई ने अपने नाम से जारी एक बयान में कहा, "आज और अब तक, यह विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि आप, ईरान का वीर राष्ट्र, इस क्षेत्र में निर्णायक विजेता रहे हैं." उन्होंने आगे कहा, "सर्वशक्तिमान ईश्वर की कृपा से, हम निश्चित रूप से अपराधी आक्रमणकारियों को मुक्त नहीं जाने देंगे. हम निश्चित रूप से हर क्षति के लिए मुआवजे, शहीदों के लिए रक्त-धन और इस युद्ध के विकलांग पूर्व सैनिकों के लिए क्षतिपूर्ति की मांग करेंगे और हम निश्चित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के प्रबंधन को एक नए स्तर पर ले जाएंगे."

खामेनेई की लोगों से अपील

सर्वोच्च मोजतबा खामेनेई ने लोगों से सड़कों पर मानव रक्षा श्रृंखला बनाने के लिए इकट्ठा होते रहने का आग्रह किया और चेतावनी दी कि अस्थायी युद्धविराम की घोषणा से संघर्ष पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है. उन्होंने आगे कहा, "उदाहरण के लिए, यदि सैन्य युद्धक्षेत्र में मौन की अवधि का समय आ गया है, तो उन लोगों का कर्तव्य, जो चौकों, मोहल्लों और मस्जिदों में उपस्थित हो सकते हैं, पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है. निःसंदेह, चौकों में आपकी पुकार वार्ताओं के परिणाम में प्रभावी है."

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

विदेश सचिव विक्रम मिसरी से मार्को रुबियो की मुलाकात, भारत दौरे पर आने का दिया संकेत

वाशिंगटन, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले महीने भारत दौरे पर आ सकते हैं। यह संकेत उस समय मिला जब उन्होंने भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ व्हाइट हाउस में एक सकारात्मक बैठक की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और अहम तकनीकों जैसे क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने का जिक्र किया गया।

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि बातचीत का मुख्य फोकस द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करना था। खासतौर पर व्यापार, क्रिटिकल मिनरल्स, रक्षा सहयोग और क्वाड जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा, सेक्रेटरी रुबियो अगले महीने भारत आने को लेकर उत्साहित हैं।

विक्रम मिसरी की वाशिंगटन यात्रा में रुबियो के साथ यह मुलाकात सबसे अहम रही। इससे भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी के लगातार मजबूत होते रिश्तों की झलक भी मिली।

इस दौरान अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ ने भी विक्रम मिसरी से मुलाकात की। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट के अनुसार, दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका की मजबूत साझेदारी को फिर से दोहराया और पर्शियन गल्फ सहित वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

इसके अलावा, विक्रम मिसरी ने राजनीतिक मामलों की अंडर सेक्रेटरी एलिसन हुकर से भी बातचीत की। इस दौरान पिछले साल दिसंबर में हुई विदेश कार्यालय परामर्श बैठक के बाद द्विपक्षीय एजेंडे की प्रगति की समीक्षा की गई।

आर्थिक और तकनीकी सहयोग भी इस यात्रा का अहम हिस्सा रहा। विक्रम मिसरी ने आर्थिक मामलों के अंडर सेक्रेटरी जैकब हेलबर्ग से मुलाकात की, जिसमें एआई, क्रिटिकल मिनरल्स और पैक्स सिलिका जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।

अपनी यात्रा के दौरान विक्रम मिसरी ने वाशिंगटन के थिंक टैंक्स और रणनीतिक विशेषज्ञों से भी बातचीत की। इन चर्चाओं में भारत-अमेरिका संबंधों के भविष्य, वैश्विक चुनौतियों और बदलते भू-राजनीतिक हालातों पर विस्तार से विचार किया गया।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

केकेआर को मिली हार के बाद अंपायर पर भड़के रोवमैन पॉवेल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर सुनाया

KKR Rovman Powell: आईपीएल 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 3 विकेट से करीबी हार मिली. इस हार के साथ-साथ केकेआर के खिलाड़ी अंपायर के फैसले से भी काफी निराश हैं. मैच में अंपायर ने फिन एलन को विवादस्पद तरीके से आउट दिया, जिसकी रोवमैन पॉवेल ने आलोचना की है. Fri, 10 Apr 2026 11:12:46 +0530

  Videos
See all

Iran-US Israel War Ceasefire Updates: 'Lebanon पर और तेज होगा हमला'- IDF COS #shorts |Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:50:26+00:00

Iran US Ceasefire LIVE Updates: टूट गई डील! Islamabad नहीं जाएगा ईरान! | Lebanon | Munir Vs Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:56:08+00:00

Iran Israel US War Updates LIVE: युद्ध के मैदान से ताजा हालात!| US-Iran Ceasefire | Trump | 10 April #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:59:02+00:00

Netanyahu Big Stement on Lebanon LIVE: Iran US Ceasefire के बीच Israel का ऐलान! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:46:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers