Responsive Scrollable Menu

ट्रैफिक, भीड़ और महंगे होटल से तंग? समुद्र किनारे मिल सकता है असली सुकून, 2026 में फैमिली संग घूमें भारत के ये बेस्ट बीच

Best Beaches: हर साल गर्मी आते ही एक ही सवाल घूमता है-कहां जाएं? ज्यादातर परिवार बिना ज्यादा सोचे-समझे पहाड़ों की ओर निकल पड़ते हैं, और फिर वही कहानी शुरू होती है-लंबे ट्रैफिक जाम, महंगे होटल, भीड़ से भरे बाजार. छुट्टी कम और थकान ज्यादा. लेकिन 2026 की गर्मियों में ट्रेंड थोड़ा बदलता दिख रहा है. अब समझदार ट्रैवलर पहाड़ों से हटकर समुद्र की तरफ जा रहे हैं-और वजह भी साफ है. सही प्लानिंग के साथ बीच न सिर्फ सुकून देते हैं, बल्कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए ज्यादा आरामदायक साबित होते हैं. भारत की लंबी तटरेखा में ऐसे कई बीच हैं जो गर्मी में भी ठंडक, स्पेस और शांति देते हैं. फर्क बस इतना है कि आपको भीड़ से हटकर सही जगह और सही टाइम चुनना होगा. इस बार अगर आप छुट्टी को सच में एंजॉय करना चाहते हैं, तो समुद्र को एक मौका जरूर दें.

Continue reading on the app

क्या आप में है 'खोपड़ियों की सुरंग' में जाने का साहस? तो यहां आइए चिखे ने निकल जाएं फिर कहिएगा!

पेरिस की रोमांटिक गलियों के नीचे एक ऐसी दुनिया बसी है जो किसी गॉथिक उपन्यास से निकली हुई लगती है. पेरिस कैटाकॉम्ब्स, जो दुनिया के सबसे बड़े भूमिगत कब्रिस्तानों में से एक है, महीनों के जीर्णोद्धार के बाद फिर से खुल गया है और अब जिज्ञासु यात्री यहां की रहस्यमयी कब्रों को देखने आ रहे हैं. अगर आप पेरिस घूमने का प्लान बना रहे हैं और एफिल टावर या कैफे जैसी आम जगहों से हटकर कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं, तो यह एक ऐसा रोमांचक अनुभव होगा जिसे आप कभी नहीं भूलेंगे.

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय क्रिकेट के लिए बुरा दिन: पहला टेस्ट जीतने वाली टीम के प्लेयर का निधन, 96 साल में ली अंतिम सास

चेन्नई. भारतीय क्रिकेट के इतिहास से एक और सुनहरा अध्याय खत्म हो गया। सीडी गोपीनाथ का 96 साल की उम्र में चेन्नई में निधन हो गया। वह भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर थे और दुनिया में दूसरे नंबर पर थे। उनसे आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के नील हार्वे थे।

1 मार्च 1930 को जन्मे गोपीनाथ भारतीय क्रिकेट के उस दौर का हिस्सा थे, जब टीम इंडिया ने अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की थी। उन्होंने भारत के लिए 8 टेस्ट मैच खेले जबकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 83 मैचों में हिस्सा लिया।

गोपीनाथ ने 1951 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। अपने पहले ही मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 50 रन बनाए, जो उनके टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर रहा। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 42 रन बनाए और मैच ड्रॉ रहा।

उनके करियर का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक पल 1952 में आया, जब भारत ने चेन्नई में अपना पहला टेस्ट मैच जीता। इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को पारी और 8 रन से हराया था। गोपीनाथ ने इस मुकाबले में 35 रन का योगदान दिया था। यह जीत भारतीय क्रिकेट इतिहास का टर्निंग पॉइंट मानी जाती है।

2024 में दिए एक इंटरव्यू में गोपीनाथ ने उस ऐतिहासिक जीत को याद करते हुए कहा था कि विदेशी पत्रकार उस मैच पर किताब लिखना चाहते थे। उन्होंने मजाक में कहा था कि एक ही टेस्ट मैच पर इतनी बड़ी कहानी कैसे लिख सकते हैं? लेकिन बाद में उन्होंने माना कि यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास थी और वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि वह उस टीम का हिस्सा थे।

अपने टेस्ट करियर में गोपीनाथ ने 12 पारियों में कुल 242 रन बनाए। वहीं, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 42.16 के औसत से 4259 रन बनाए, जो उनके शानदार करियर को दर्शाता है। गोपीनाथ के निधन के बाद अब चंद्रकांत पाटनकर भारत के सबसे उम्रदराज जीवित टेस्ट क्रिकेटर बन गए हैं, जिनकी उम्र 95 साल है। गोपीनाथ का जाना भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम दौर की एक अहम कड़ी का अंत है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Thu, 09 Apr 2026 19:24:47 +0530

  Videos
See all

संगीत से हो सकता है डिमेंशिया का इलाज! [Music against dementia] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T14:06:06+00:00

Iran Israel America War News LIVE: धोखा निकला Trump का Ceasefire? | Middle East | Breaking | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T14:13:39+00:00

Noida Harshit Bhatt Case: नोएडा में फिर हुआ 'युवराज' जैसा हादसा | Crime News| UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T14:07:52+00:00

Bengal Election 2026: C-VOTER के सर्वे में बंगाल में BJP को कितनी सीट मिली? | Yashwant Deshmukh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T14:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers