Mahindra SUV: महिंद्रा XUV 7XO को मिल रहा धांसू रिस्पॉन्स, सिर्फ 3 महीने में 20 हजार डिलीवरी
Mahindra SUV: भारतीय ऑटो बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा की नई Mahindra XUV 7XO को ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि इस थ्री-रो SUV की रिटेल डिलीवरी 20,000 यूनिट्स के पार पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि यह उपलब्धि डिलीवरी शुरू होने के सिर्फ 3 महीनों के भीतर हासिल की गई है। इसकी डिलीवरी 14 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी।
किन वेरिएंट्स की रही सबसे ज्यादा डिमांड
शुरुआती डिलीवरी मुख्य रूप से AX7, AX7T और AX7L वेरिएंट्स पर केंद्रित रही, जिन्हें लॉन्च के समय सबसे ज्यादा बुकिंग मिली थी। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि शुरुआती कीमत पहले 40,000 यूनिट्स तक ही लागू रहेगी, जिसके बाद कीमतों में बदलाव संभव है।
डिजाइन और एक्सटीरियर
Mahindra XUV 7XO का डिजाइन काफी मॉडर्न और प्रीमियम है। इसमें 19-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, रिट्रैक्टेबल डोर हैंडल्स और पियानो ब्लैक क्लैडिंग जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं।
इंटीरियर और फीचर्स
इस एसयूवी के केबिन में टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। इसमें 12.3-इंच HD डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स (फ्रंट और रियर), वायरलेस चार्जिंग और 16-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा 6 और 7-सीटर लेआउट विकल्प भी मिलते हैं।
सेफ्टी और इंजन
सेफ्टी के लिहाज से इसमें 540-डिग्री कैमरा, बिल्ट-इन डैशकैम, 7 एयरबैग और 17 ADAS फीचर्स दिए गए हैं। इंजन ऑप्शन में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं, जो 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं।
अब आगे क्या?
महिंद्रा जल्द ही AX, AX3 और AX5 वेरिएंट्स की डिलीवरी शुरू करेगी, जिससे Mahindra XUV 7XO की बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है।
(मंजू कुमारी)
दनादन दूसरी बार बोनस शेयर का तोहफा, 1 पर 1 शेयर फ्री, डिविडेंड का भी ऐलान
आनंद राठी वेल्थ ने दनादन दूसरी बार बोनस शेयर बांटने की घोषणा की है। कंपनी अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 1 फ्री शेयर बांटेगी। कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)








