Responsive Scrollable Menu

भारत को रूस ने दिया तगड़ा ऑफर, LNG पर बंपर छूट देने को तैयार !

अमेरिका और यान के बीच जारी जंग में भले ही दो हफ्तों के सीज फायर का ऐलान हो गया है लेकिन पिछले करीब 40 दिनों से चल रही इस जंग ने ग्लोबल मार्केट पे तगड़ा असर डाला है। जहां सबसे ज्यादा अगर कुछ प्रभावित हुआ है तो वो है दुनिया भर में तेल और गैस की कीमतें। इसी बीच भारत के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है जो भारत के लिए इस वैश्विक संकट में राहत की खबर हो सकती है। खबर यह है कि भारत के लिए रूस 40% की छूट के साथ एलएनजी यानी लिक्विफाइड नेचुरल गैस ऑफर कर रहा है और आज के इस वीडियो में हम जानेंगे रूस के इसी बड़े ऑफर को डिटेल में। दरअसल, मिडिल ईस्ट के तनाव और दुनिया भर में गहराते हुए ऊर्जा संकट के बीच रूस ने एक ऐसा दांव चला जिसने वैश्विक राजनीति और ऊर्जा बाजार दोनों में ही हलचल मचा दी। खबर यह है कि रूस भारत समेत दक्षिण एशियाई देशों को अपने एलएनजी को 40% तक के सस्ते दाम पर देने को तैयार है। यह ऑफर ऐसे समय में आया है जब गैस की कीमतें लगातार तेजी से बढ़ रही हैं और कई देशों को सप्लाई की कमी का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी मीडिया ब्लूमबर्ग में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस जिन एलएनजी शिपमेंट को इसके तहत पेश कर रहा है वो उसके उन प्रोजेक्ट से आता है जिन पर अमेरिका की तरफ से प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन प्रोजेक्ट्स में आर्कटिक एलएजी 2 और पोटोोविया जैसे बड़े प्लांट शामिल है। जहां इन गैस शिपमेंट्स को सीधे रूस के बजाय चीन और रूस की कुछ कंपनियों के जरिए ऑफर किया जा रहा है। 
इतना ही नहीं इन शिपमेंट्स के कागजों में यह भी दिखाया जा सकता है कि गैस ओमान या नाइजीरिया जैसे देशों से आई है जिससे इसके असली स्रोत को छुपाया जा सके और अमेरिका के लगाए गए प्रतिबंधों से बचा जा सके। यानी कि इस गैस की शिपमेंट में ऐसे कागज तैयार किए जाएंगे जिसमें रूस का नाम ही नहीं होगा। अब बात करते हैं कि आखिर रूस इतनी छूट पर क्यों अपने गैस को बेचना चाहता है? तो इसका सीधा जवाब यह है कि रूस इतनी बड़ी छूट इसलिए दे रहा है क्योंकि उस पर लगे हुए हैं प्रतिबंध और इन प्रतिबंधों के कारण उसे खरीदार ढूंढने में मुश्किल हो रही है। इसके अलावा हाल ही में रूस ने एलएनजी का उत्पादन भी बढ़ाया है लेकिन उसको इस वक्त पर्याप्त मात्रा में खरीदार नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में रूस अपनी गैस को सस्ती कीमतों पर नए बाजार में बेचना चाहता है। खास करके एशिया में जहां ऊर्जा की मांग इस वक्त तेजी से बढ़ी हुई है। भारत और बांग्लादेश और साथ ही में कई दक्षिण एशियाई देश हैं जहां इस समय रूस की नजर टिकी हुई है। जिनकी ऊर्जा मांग इस समय बहुत ज्यादा हाई है। 

इसे भी पढ़ें: कहां गए शांति के कपोत उड़ाने वाले?

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध ने इस स्थिति को और भी ज्यादा गंभीर बना दिया। जहां पर खास करके स्टेट ऑफ हॉर्मोंस को लेकर जो तनाव बना उसकी वजह से एलएनजी के दाम बढ़ गए। क़तर के बड़े एलएनजी प्लांट्स पर हमलों के कारण वैश्विक सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई। क़तर से गैस की सप्लाई लगभग रुक सी गई है। जिससे भारत और बांग्लादेश जैसे देशों को महंगे विकल्प की ओर जाना पड़ा है। बांग्लादेश जो अपनी 60% एलएनजी क़तर से लेता था अब स्पॉट मार्केट से दोगुनी कीमतों पर गैस खरीदने को मजबूर हो गया है। वहीं अगर हम बात करें भारत की तो भारत भी क़तर से भारी मात्रा में नेचुरल गैस की खरीद करता है। और इसके साथ ही यूएई और सऊदी जैसे देशों से भी भारत गैस खरीदता है। लेकिन जब से हॉर्मोनस को लेकर तनाव बढ़ा है। सप्लाई चेन में भारी दिक्कत आई है और भारत को कहीं और ऑप्शन देखने पड़ रहे हैं। ऐसे में रूस की तरफ से 40% छूट में बिक रहा यह तेल भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने ट्रंप से लिया बड़ा बदला! जीती जंग..बर्बाद कर डाला डॉलर!

लेकिन इसको लेकर भारत के सामने एक बड़ी दुविधा भी है। एक तरफ उसे सस्ते दाम पर गैस का विकल्प तो मिल रहा है जिससे भारत की ऊर्जा लागत कम हो सकती है और उद्योगों को भारी राहत मिल सकती है। दूसरी तरफ यह गैस अमेरिकी प्रतिबंधों वाले प्रोजेक्ट से आ रही है। जिससे भारत अमेरिकी संबंध पर असर पड़ सकता है। अब तक भारत ने ऐसे किसी भी प्रतिबंधित प्लांट से गैस खरीदने को मना कर रखा है ना ही भारत खरीद करता है। फिलहाल चीन ही एक ऐसा देश है जो रूस से इस तरह की प्रतिबंधित एलएजी को खरीद रहा है और वह भी गुप्त जहाजों के नेटवर्क के जरिए। अगर भारत भी इस रास्ते पर चलता है तो एशिया में रूस की पकड़ और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी और वैश्विक ऊर्जा संतुलन बदल सकता है। कुल मिलाकर रूस का यह कदम एक बड़ा रणनीतिक दांव है। यह भारत के लिए एक तरफ सस्ता और फायदेमंद विकल्प हो सकता है। तो वहीं दूसरी तरफ एक जोखिम भरा फैसला भी है क्योंकि रूस के ऊपर अमेरिका का प्रतिबंध लगा हुआ है और भारत अगर वहां से खरीदता है तो भारत पर भी कुछ प्रतिबंध आ सकते हैं। अब देखना यह होगा कि भारत इस ऑफर को कैसे लेता है और आगे क्या कदम उठाता है। 

Continue reading on the app

Pakistan पर एक साथ टूट पड़े 4 देशों के लाखों लोग, भारत पर हुआ ऐलान!

पाकिस्तान पर अचानक एक साथ अमेरिका, ब्रिटेन, ईरान और इजराइल के लोग टूट पड़े हैं। यह खबर इतनी बड़ी और हैरान करने वाली है कि इस वीडियो की एक-एक बात सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। अमेरिका, ब्रिटेन, ईरान और इजराइल के लोगों ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को खत्म करने की बातें तक शुरू कर दी हैं। चार देशों के लोगों का एक साथ पाकिस्तान पर टूट पड़ना कोई सामान्य घटना नहीं है। ईरान के लोगों ने सोशल मीडिया पर यह लिखना शुरू कर दिया है कि कश्मीर पूरा का पूरा भारत का है। ईरानी लोग अखंड भारत के नक्शे पोस्ट कर रहे हैं। ब्रिटेन के एक ताकतवर नेता ने कहा है कि अब पाकिस्तान को भारत बनाने का समय आ गया है। इजराइल के लोग पाकिस्तान को जिहादी देश बोल रहे हैं। भारत में इजरायली राजदूत ने कहा है कि पाकिस्तान एक मक्कार देश है। इसी के साथ अमेरिकी लोगों ने कहा है कि पाकिस्तान हमारा दोस्त नहीं है। हमें पाकिस्तानी लोगों को अमेरिका से भगाना होगा। 

बहरहाल अब आपको बताते हैं कि चार देशों के लोग पाकिस्तान पर क्यों टूट पड़े हैं। दरअसल डॉनल्ड ट्रंप के दिए हुए मैसेज को पोस्ट करने के बाद शहबाज शरीफ ने ऐलान कर दिया कि अमेरिका और ईरान के बीच हमने सीज फायर करवा दिया है। इसके बाद पाकिस्तान ने अपने चवन्नी छाप सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर्स से कहा कि यह खबर पूरी दुनिया में फैलाओ कि पाकिस्तान ने सीज फायर करवाया है। मजे की बात देखिए कि इन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को जो मैसेज ट्वीट करने के लिए दिया गया, उसमें बस देश का नाम बदला गया। बाकी का मैसेज हूबहू वैसा ही था। जैसे कि एक पाकिस्तानी ने लिखा कि मैं कनाडा गया। मैंने इमीग्रेशन के लिए अपना पाकिस्तानी पासपोर्ट दिया तो वहां बैठे अधिकारी ने गर्मजशी से मुस्कुराते हुए मेरी तरफ देखा और कहा कि आप तो ग्लोबल पीस मेकर हैं। हमें आप पर गर्व है। बताइए कनाडा का कोई इमीग्रेशन ऑफिसर पाकिस्तानी को ऐसा क्यों बोलेगा? ऐसा हो ही नहीं सकता क्योंकि यह सब कुछ झूठ था। दूसरे पाकिस्तानी ने लिखा कि मैं दुबई एयरपोर्ट पहुंचा। तीसरे ने लिखा कि मैं जर्मनी पहुंचा। चौथा लग्जमबर्ग पहुंच गया। पांचवें ने बोला कि तुर्की में भी मेरे साथ कुछ ऐसा हुआ। सब पाकिस्तानियों ने सिर्फ देश का नाम बदला और पूरा का पूरा मैसेज वही पेस्ट कर दिया। इस देश की जनता और इस देश का प्रधानमंत्री कॉपी पेस्ट पर जी रहे हैं। बहरहाल इसी के बाद असली खेल हो गया। पाकिस्तान ने दुनिया में यह खबर तो फैला दी कि हमने सीज फायर करवाया है। लेकिन इजराइल और अमेरिका ने सीज़ फायर के बाद ही ईरान और लेबनान में हिजबुल्लाह पर हमले कर दिए। 

इसे भी पढ़ें: शांति की पहल के नाम पर खड़ा किया भ्रम का तूफान, पढ़िये शहबाज शरीफ और असीम मुनीर की हास्यास्पद दास्तान

पलटवार में ईरान ने सऊदी अरब, कतर, बहरीन और कुवैत पर हमला कर दिया। यानी एक ही दिन में सीज फायर की बत्ती बन गई। ऐसे में ईरान, इजराइल, ट्रंप से नफरत करने वाले अमेरिकी और ब्रिटिश लोगों ने पाकिस्तान को गालियां देनी शुरू कर दी। दावों को माने तो ईरान के लोग बोल रहे हैं कि पाकिस्तान धोखेबाज है। अब तो हम भी कहेंगे कि कश्मीर पूरा का पूरा भारत का है। हम चाहते हैं कि भारत अखंड भारत बने। ईरानी लोगों के बाद भारत में तैनात इजरायली राजदूत ने कहा कि हमारी नजर में पाकिस्तान की कोई क्रेडिबिलिटी नहीं है। अमेरिका ने इसे क्यों चुना उससे हमारा कुछ लेना देना नहीं है। एक मशहूर इजरायली हन्या नफ्तली ने कहा कि पाकिस्तान पीस डील का स्कैम कर रहा है। ब्रिटेन के एक मशहूर नेता टॉमी रॉबिंस ने कहा कि पाकिस्तान को फिर से भारत बनाना होगा। मुझे उस देश पर भरोसा नहीं है जिसने ओसामा बिन लादेन को छुपने की जगह दी। आखिर में अमेरिकी लोग भी अब पाकिस्तान को खूब कोस रहे हैं। इन अमेरिकियों का कहना है कि पाकिस्तान हमारा दोस्त नहीं है।

Continue reading on the app

  Sports

3 ओवर में दो मेडन, 4 रन और 9 विकेट... 21 साल की इस प्लेयर ने T-20 इंटरनेशनल में रच दिया इतिहास, क्रिकेट वर्ल्‍ड कोई नहीं कर सका आज तक

Laura Cardoso 9 Wickets: ब्राजील की तेज गेंदबाज लौरा कार्डोसो ने लेसोथो के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 9 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। पुरुष और महिला क्रिकेट इतिहास में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। Thu, 09 Apr 2026 23:34:12 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: असम में बंपर वोटिंग बंगाल में मोदी का गजब धमाका.. | BJP vs TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T19:00:40+00:00

Anil Singh News: विधायक अनिल सिंह का विरोधियों पर बड़ा हमला, देखें क्या कहा? Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T19:00:52+00:00

Uttarakhand News: 12 बजते ही उत्तराखंड से आई बड़ी खबर | Rain | Weather Update | CM Dhami | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T18:46:56+00:00

Sua baat Ki EK Baat | बफर जोन में ढेर होंगे दुश्मन #viralvideo #iranisraelwar #iran #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T18:40:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers