Responsive Scrollable Menu

America Iran के बीच पिटा पाकिस्तान, अब इजरायल करेगा हमला

सीजफायर जिसे शांति बताया गया वो निकला सबसे बड़ा झूठ। एक तरफ सीज फायर का ऐलान लेकिन दूसरी तरफ धमाके, मिसाइलें और सैकड़ों मौतें और अब इस्लामाबाद की मीटिंग भी टल गई है। सबसे पहले बात करते हैं सीज फायर की सच्चाई की। जिस शांति का दावा किया गया। दरअसल वह शुरू से ही पहले ही खत्म हो चुकी थी। क्योंकि ईरान में धमाके हुए। ऑयल रिफाइनरी पर ब्लास्ट हुआ। सीरी आइलैंड पर विस्फोट हुआ और फिर परमाणु ठिकानों के आसपास भी धमाके हुए। यानी साफ है कि सीज फायर सिर्फ घोषणा थी। सिर्फ झूठ था। जमीन पर जंग जारी थी। फिर सऊदी अरब में भी हमले हुए जहां ईस्ट वेस्ट ऑयल पाइपलाइन पर ड्रोन अटैक किए गए। तीसरे हमले की खबरें जो सामने आई वो इजराइल से आई। यहां पर बता दें कि मिसाइलें बरसी और फिर लेबनान से भी धमाकों की खबरें सामने आई। जहां एक ही रात में 250 से 300 से ज्यादा लोग मारे गए। यह कोई सीज फायर नहीं। यह ओपन वॉर है। सबसे बड़ा सवाल पाकिस्तान ने यह दावा किया था कि लेबनान भी सीज फायर का हिस्सा होगा। लेकिन इजराइल ने साफ कहा कि लेबनान इस डील में था ही नहीं। और अमेरिका ने भी यही कहा। तो फिर आखिरकार पाकिस्तान ने झूठ क्यों बोला?

इसे भी पढ़ें: Pakistan पर एक साथ टूट पड़े 4 देशों के लाखों लोग, भारत पर हुआ ऐलान!

यहीं पर पूरा नैरेटिव टूट जाता है। और इसी वजह से इस्लामाबाद में 10 अप्रैल की मीटिंग जो है उसे पोस्टपोन कर दी गई। जिस डील पर बात होनी थी वो डील असल में थी ही नहीं। अब सुनिए सबसे बड़ा और खतरनाक एंगल। ट्रंप एक तरफ ईरान को धमका रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ अपने ही देश के मीडिया पर वो जमकर हमला बोल रहे हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स और दूसरे चैनल्स को वो फेक और लूजर तक कह दे रहे हैं। ट्रंप ने यह साफ लिखा है कि मीडिया हाउस ने ईरान के फर्जी 10 पॉइंट प्लान को फैलाया और बातचीत को बदनाम करने की यहां पर कोशिश की गई। लेकिन यहीं पर ट्रंप का दूसरा चेहरा भी सामने आता है। उन्होंने ये साफ कहा कि जब तक रियल एग्रीमेंट नहीं होता अमेरिकी सेना वहीं रहेगी। यानी कि सारे जहाज, सारे विमान और सारे हथियार सब कुछ ईरान के आसपास तैनात रहेंगे और अगर समझौता नहीं हुआ तो इतने खतरनाक हमले होंगे जो पहले कभी नहीं हुए। यानी सीज फायर की बात भी और जंक की धमकी भी। दोनों एक साथ चल रहे हैं। अब सुनिए जेडी वंस ने क्या कुछ कहा। उन्होंने तो सीधे-सीधे मजाक उड़ाया है। 

इसे भी पढ़ें: Iran संकट पर NATO Commander का दावा- 'यह US के लिए Vietnam के बाद सबसे बड़ी Strategic Disaster'

जेडी वंस ने कहा है कि ईरान की शर्तें ऐसी लगती है जैसे चैट जीपीटी से लिखवाई गई हो। यानी अमेरिका इन शर्तों को गंभीरता से ले ही नहीं रहा और वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलन ने यह साफ कहा है कि यह जो शर्तें हैं यह अनसीरियस है। यह बिल्कुल भी अनएक्सेप्टेबल है और इन्हें कूड़ेदान में फेंक देना चाहिए। अब यहां पर असली टकराव आप समझिए। ईरान ये कह रहा है कि अमेरिका हमारी 10 शर्तें मान चुका है। जिनमें शामिल है हॉर्न पर ईरान का कंट्रोल, यूरेनियम एनरचमेंट की अनुमति, प्रतिबंध हटाना, अमेरिकी सेना हटाना, लेबनान पर हमले रोकना। लेकिन अमेरिका दूसरी तरफ यह कह रहा है कि हमने ऐसा कुछ माना ही नहीं। यानी सीज फायर झूठ से भरा हुआ है। 

Continue reading on the app

प्रीमियर लीग: आर्सेनल को बड़ी राहत, बोर्नमाउथ के खिलाफ मैच से पहले ट्रेनिंग पर लौटे एजे

लंदन, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। नॉर्थ लंदन क्लब आर्सेनल को बोर्नमाउथ के खिलाफ आगामी प्रीमियर लीग मुकाबले से पहले बड़ी राहत मिली है। टीम के टॉप खिलाड़ी एबेरेची एजे ट्रेनिंग पर लौट आए हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शनिवार को एमिरेट्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

बहन की सहेली पर हार बैठा दिल...7 साल बाद जींस-टीशर्ट पहन पहुंचा शादी करने, वो भारतीय क्रिकेटर जिसकी सादगी ही पहचान है

Ajinkya Rahane love story: क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपावकर की प्रेम कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. एक ही सोसाइटी में रहने और रहाणे की बहन की सहेली होने के नाते दोनों की दोस्ती कॉलेज के दिनों में प्यार में बदली. सात साल के लंबे इंतजार के बाद 2014 में दोनों ने शादी की. रहाणे की सफलता के पीछे राधिका एक मजबूत स्तंभ की तरह खड़ी रही हैं. आज दो बच्चों के साथ यह कपल अपनी सादगी और गहरे जुड़ाव के लिए जाना जाता है. Thu, 9 Apr 2026 22:28:37 +0530

  Videos
See all

Congress MP Rakesh Rathore Statement: ब्राह्मणों पर विवादित बयान देकर फंसे राकेश राठौर! मचा बवाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T17:00:46+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: बाबरी वाले Humayun Kabir के 'स्टिंग ऑपरेशन' से बंगाल में मचा घमासान! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T17:05:44+00:00

Satish Chandra Dubey का बड़ा दावा...14 अप्रैल को Nitish Kumar देंगे इस्तीफा, बिहार में BJP CM? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T17:01:05+00:00

Mumbai: दिंडोशी में ड्रग माफिया सोहेल और शाब्बू के घरों पर चला बुलडोजर, क्या बोले Kirit Somaiya| BMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T17:07:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers