iPhone Fold: Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन सितंबर में दे सकता है दस्तक, डिटेल्स आई सामने
Apple के फैंस के लिए इस साल बड़ी सरप्राइज एंट्री देखने को मिल सकती है। कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, जिसे फिलहाल iPhone Fold कहा जा रहा है, लॉन्च के लिए ट्रैक पर बना हुआ है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple इसे सितंबर 2026 में अपने सालाना फॉल लॉन्च इवेंट के दौरान पेश कर सकता है।
पहले खबरें आई थीं कि Apple को इस फोल्डेबल डिवाइस को लेकर कुछ इंजीनियरिंग चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण इसके लॉन्च में देरी हो सकती है। लेकिन अब Mark Gurman की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपनी प्लानिंग के अनुसार आगे बढ़ रही है और लॉन्च में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं है।
नाम में हो सकता है बदलाव
अब तक इस डिवाइस को iPhone Fold कहा जा रहा था, लेकिन नई लीक के अनुसार Apple इसे iPhone Ultra नाम से लॉन्च कर सकता है। यह जानकारी मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station ने शेयर की है। अगर ऐसा होता है, तो यह Apple के प्रीमियम सेगमेंट को और मजबूत करेगा।
संभावित स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Apple का यह फोल्डेबल iPhone कई दमदार फीचर्स के साथ आ सकता है। इसमें 7.8-इंच का OLED मेन डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।
फोल्ड होने पर 5.5-इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है, जिससे सामान्य इस्तेमाल आसान रहेगा।
डिवाइस में Apple का नया A20 Pro chip प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी देगा।इसमें 12GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलने की संभावना है। बैटरी की बात करें तो इसमें करीब 5,800mAh की बैटरी दी जा सकती है।
Touch ID की हो सकती है वापसी
रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple इस फोल्डेबल फोन में Touch ID को वापस ला सकता है। इसे साइड पावर बटन में इंटीग्रेट किया जा सकता है, जिससे फोल्डेबल डिजाइन में जगह की बचत होगी।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा। वहीं, फ्रंट में 18MP या 24MP का कैमरा दिया जा सकता है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए बेहतर होगा।
लॉन्च और उपलब्धता
Apple आमतौर पर अपने नए iPhones को सितंबर में लॉन्च करता है और एक हफ्ते के भीतर बिक्री शुरू कर देता है। ऐसे में उम्मीद है कि iPhone Fold या iPhone Ultra भी इसी टाइमलाइन को फॉलो करेगा।
IPL 2026: जीत के बाद भी गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर लगा इस कारण भारी जुर्माना
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi























