नकल नहीं...धोनी जैसी तेजी चाहता हूं, आईपीएल में ‘इंपैक्ट सब’ नियम युवाओं के लिए है लाइफ लाइन
Prabhsimran Singh on MS Dhoni: प्रभसिमरन सिंह का कहना है कि वह किसी की नकल नहीं करना चाहते. वह विकेट के पीछे एमएस धोनी की तरह तेजी चाहते हैं. साथ ही प्रभसिमरन ने आईपीएल में ‘इंपैक्ट सब’ नियम का बचाव किया है. उनका कहना है कि इससे युवाओं को लाइफ लाइन मिल रही है.
Cyber War: ईरान के हैकर्स ने इजरायली पूर्व आर्मी चीफ का फोन किया हैक, लीक किए प्राइवेट वीडियो
इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव अब एक खतरनाक डिजिटल मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान से जुड़े कुख्यात हैकर ग्रुप 'हंदाला' ने दावा किया है कि उसने इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ हेरजी हलेवी के फोन को सफलतापूर्वक हैक कर लिया है।
ग्रुप का दावा है कि हलेवी के डिवाइस से 19,000 से ज्यादा संवेदनशील तस्वीरें और वीडियो हासिल किए गए हैं, जिनमें न केवल उनके निजी जीवन की झलक है, बल्कि इजरायल के टॉप-सीक्रेट सैन्य ठिकानों की जानकारी भी शामिल है।
सालों से सिस्टम में छिपा था 'हंदाला'
हैकर ग्रुप ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि वे पिछले कई सालों से हलेवी के सिस्टम में चुपचाप और अदृश्य तरीके से मौजूद थे। लीक की गई सामग्री में इजरायल की रणनीतिक सैन्य सुविधाओं, कमांड सेंटर, संकट प्रबंधन कक्षों और संवेदनशील रणनीतिक नक्शों से जुड़ी जानकारी शामिल होने का दावा किया गया है।
हैकर्स ने यहां तक लिखा, "आपकी सभी अति-गोपनीय सुविधाएं और कमांड सेंटर हमारे लिए एक खुली किताब की तरह रहे हैं।"
सीक्रेट मीटिंग्स और प्राइवेट वीडियो लीकवायरल तस्वीरों में हलेवी को जॉर्डन के सैन्य प्रमुख मेजर जनरल यूसुफ हुनौती से मुलाकात करते हुए दिखाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह दौरा बेहद गोपनीय था जहाँ हलेवी बिना सैन्य वर्दी के सिविल ड्रेस में पहुँचे थे।
इसके अलावा, कतर में अमेरिकी सेंट्रल कमांड के पूर्व प्रमुख माइकल कुरिल्ला के साथ भी उनकी मीटिंग की तस्वीरें लीक हुई हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि हलेवी और उनकी पत्नी के आईडी (ID) कार्ड्स तक लीक होने का दावा किया गया है।
इजरायल के लिए बड़ा झटका
हालांकि इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) या खुद हेरजी हलेवी की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन साइबर एक्सपर्ट्स इसे इजरायल की साइबर सुरक्षा के लिए एक बड़ा झटका मान रहे हैं।
'हंदाला' ग्रुप इससे पहले इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और वर्तमान पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के चीफ ऑफ स्टाफ के डिवाइस हैक करने का भी दावा कर चुका है। अगर ये दावे पूरी तरह सच साबित होते हैं, तो यह क्षेत्रीय सुरक्षा समीकरणों को बदल कर रख सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi
























