Responsive Scrollable Menu

कौन था अतीक के भाई अशरफ का गनर इरफान गद्दी? प्रयागराज में बीच सड़क मारी गई गोली

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में करेली इलाके में गोली मारकर मोहम्मद इरफान गद्दी की हत्या कर दी गई. मृतक का संबंध अतीक अहमद और अशरफ अहमद से रहा था. वहीं पुलिस रंजिश के एंगल से मामले की जांच कर रही है.

Continue reading on the app

Pope Leo XIV spins basketball on his finger, with help from Harlem Globetrotters. #BBCNews

Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय क्रिकेट के लिए बुरा दिन: पहला टेस्ट जीतने वाली टीम के प्लेयर का निधन, 96 साल में ली अंतिम सास

चेन्नई. भारतीय क्रिकेट के इतिहास से एक और सुनहरा अध्याय खत्म हो गया। सीडी गोपीनाथ का 96 साल की उम्र में चेन्नई में निधन हो गया। वह भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर थे और दुनिया में दूसरे नंबर पर थे। उनसे आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के नील हार्वे थे।

1 मार्च 1930 को जन्मे गोपीनाथ भारतीय क्रिकेट के उस दौर का हिस्सा थे, जब टीम इंडिया ने अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की थी। उन्होंने भारत के लिए 8 टेस्ट मैच खेले जबकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 83 मैचों में हिस्सा लिया।

गोपीनाथ ने 1951 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। अपने पहले ही मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 50 रन बनाए, जो उनके टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर रहा। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 42 रन बनाए और मैच ड्रॉ रहा।

उनके करियर का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक पल 1952 में आया, जब भारत ने चेन्नई में अपना पहला टेस्ट मैच जीता। इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को पारी और 8 रन से हराया था। गोपीनाथ ने इस मुकाबले में 35 रन का योगदान दिया था। यह जीत भारतीय क्रिकेट इतिहास का टर्निंग पॉइंट मानी जाती है।

2024 में दिए एक इंटरव्यू में गोपीनाथ ने उस ऐतिहासिक जीत को याद करते हुए कहा था कि विदेशी पत्रकार उस मैच पर किताब लिखना चाहते थे। उन्होंने मजाक में कहा था कि एक ही टेस्ट मैच पर इतनी बड़ी कहानी कैसे लिख सकते हैं? लेकिन बाद में उन्होंने माना कि यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास थी और वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि वह उस टीम का हिस्सा थे।

अपने टेस्ट करियर में गोपीनाथ ने 12 पारियों में कुल 242 रन बनाए। वहीं, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 42.16 के औसत से 4259 रन बनाए, जो उनके शानदार करियर को दर्शाता है। गोपीनाथ के निधन के बाद अब चंद्रकांत पाटनकर भारत के सबसे उम्रदराज जीवित टेस्ट क्रिकेटर बन गए हैं, जिनकी उम्र 95 साल है। गोपीनाथ का जाना भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम दौर की एक अहम कड़ी का अंत है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Thu, 09 Apr 2026 19:24:47 +0530

  Videos
See all

संगीत से हो सकता है डिमेंशिया का इलाज! [Music against dementia] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T14:06:06+00:00

Bengal Election 2026: C-VOTER के सर्वे में बंगाल में BJP को कितनी सीट मिली? | Yashwant Deshmukh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T14:15:03+00:00

Noida Harshit Bhatt Case: नोएडा में फिर हुआ 'युवराज' जैसा हादसा | Crime News| UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T14:07:52+00:00

जरूरत के वक्त नाटो ने पीठ दिखाई: ट्रंप [NATO 'turned their backs' on US over Iran: White House] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T14:09:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers