Viral Video: गाजियाबाद में शादी में हुआ 'गन शो', वायरल वीडियो ने खोली कानून व्यवस्था की पोल
Viral Video: गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम इलाके से सामने आए एक वायरल वीडियो ने गाजियाबाद पुलिस की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इन वीडियोज में बैंक्वेट हॉल के अंदर खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन और हवाई फायरिंग की जा रही है. बताया जा रहा है कि यह घटना एक शादी समारोह की है, जहां जश्न के नाम पर कानून की धड़ल्ले से धज्जियां उड़ाई गई.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए 3 वीडियोज
वायरल हो रहे तीन अलग-अलग वीडियो में हैरान कर देने वाले दृश्य सामने आए हैं. इनमें से एक वीडियो करीब 23 सेकंड का है, जबकि दो अन्य वीडियो एक और दो सेकंड के हैं. सबसे लंबे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि कुछ युवक दूल्हे को जबरन तमंचा पकड़ा रहे हैं. यह पूरी घटना मजाक और शौक के नाम पर की जा रही थी, लेकिन उन्हें शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह कितना खतरनाक है.
खुलेआम हो रही फायरिंग
वहीं, अन्य वीडियोज में एक युवक खुलेआम शादी समारोह में हवाई फायरिंग करता दिखाई दे रहा है. बैंक्वेट हॉल जैसे सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकतें न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि आसपास मौजूद लोगों की जान के लिए भी खतरनाक है. चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो में मौजूद लोगों को इस बात का कोई डर नहीं दिख रहा कि उनके इस कृत्य के गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं.
पुलिस ने लिया संज्ञान
इस घटना के सामने आने के बाद गाजियाबाद पुलिस हरकत में आ गई है. गाजियाबाद पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और सभी आरोपियों की तलाश हो रही है. जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
गाजियाबाद में शादी समारोह के दौरान दोस्तों के साथ दुल्हा चलाता दिखा गोलियां, क्या गाजियाबाद पुलिस डिनर करके सोने चली गई थी? #ghaziabadpolice #ghaziabad #gaziabadnews #uppolice #viralvideo pic.twitter.com/UnpHwJ89yZ
— Namrata Mohanty (@namrata0105_m) April 9, 2026
पहले भी सामने आ चुकी हैं घटनाएं
जी हां, इससे पहले भी इस तरह गोलीबारी की घटनाओं के वीडियोज और मामले सामने आ चुके हैं. कई बार ऐसी हरकतों से लोगों की जान भी गई है. ऐसी घटनाएं सवाल उठाती हैं कि आखिरकार सार्वजनिक समारोहों में इस तरह हथियारों का इस्तेमाल कैसे हो रहा है? क्या इलाके में प्रशासन की निगरानी में कमी है या फिर लोगों में कानून का डर खत्म हो चुका है? शादी जैसे खुशी के अवसर पर इस तरह की लापरवाही न सिर्फ कानून का उल्लंघन कर रही है बल्कि यह समाज के लिए भी एक गंभीर विषय है.
ये भी पढ़ें- Pink Missile Girl Video: छोटी बच्ची ने इच्छा जताई पिंक कलर की मिसाइल दागे ईरान, IRGC ने पूरी की डिमांड
शुभमन गिल पर 12 लाख का जुर्माना:दिल्ली के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण मिली सजा, GT ने DC को 1 रन से हराया
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर IPL 2026 में स्लो ओवर-रेट के कारण 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद की गई। IPL की ओर से जारी मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, गुजरात टाइटंस ने मैच के दौरान निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं किए। यह इस सीजन में टीम की पहली गलती थी, इसलिए IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत गिल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 210 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 209/8 रन ही बना सकी। गुजरात का अगला मैच लखनऊ से गुजरात टाइटंस की इस सीजन में यह पहली जीत रही। अब टीम का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से लखनऊ में रविवार को होगा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी। IPL में स्लो ओवर-रेट का नियम क्या है? IPL में हर टीम को तय समय के अंदर अपने 20 ओवर पूरे करने होते हैं। अगर टीम ऐसा नहीं कर पाती, तो उसे स्लो ओवर-रेट माना जाता है और सजा दी जाती है। कैसे तय होता है स्लो ओवर-रेट? एक पारी को आमतौर पर करीब 90 मिनट में पूरा करना होता है। बीच में टाइम-आउट और अन्य ब्रेक को छोड़कर ओवर की गति मॉनिटर की जाती है और मैच रेफरी यह देखते हैं कि टीम निर्धारित समय से पीछे तो नहीं चल रही। बार-बार गलती करने पर सजा बढ़ती है -------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कुलदीप आखिरी बॉल पर रनआउट:गुजरात की IPL में सबसे छोटी जीत गुजरात टाइटंस ने बुधवार को IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव रनआउट हो गए। डेविड मिलर ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया। पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

























