ये क्या कर रहे हो नेहरा जी! शुभमन गिल के ओवर थ्रो पर आशीष नेहरा ने दिया ऐसा रिएक्शन, हो गया वायरल
IPL 2026 का सबसे रोमांचक मैच बुधवार रात गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, जिसे शुभमन गिल और उनकी टीम ने 1 रन से जीतकर अपने नाम कर लिया. मगर, मैच के दौरान शुभमन गिल के ओवर थ्रो से दिल्ली को मुफ्त के रन मिल गए थे. हालांकि, आखिर में जीत गुजरात की हुई और उस ओवर थ्रो का टीम को कुछ खास नुकसान नहीं झेलना पड़ा. मगर, जब शुभमन से मैदान पर ओवर थ्रो हुआ, तब डगआउट में मौजूद हेड कोच आशीष नेहरा ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
शुभमन गिल से हुई गलती
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच एक रोमांचक मैच खेला जा रहा था और दोनों ही टीमें जीतने के लिए अपना 100% दे रही थीं. ऐसे में मैच के दौरान हाईप्रेशर गेम में शुभमन गिल से चूक हो गई.
दरअसल, गुजरात के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने 16वें ओवर की शुरुआत एक चौके और एक वाइड से की और ट्रिस्टन स्टब्स को एक सटीक यॉर्कर फेंकी. स्टब्स ने गेंद को किसी तरह से खेला और गेंदबाज से थोड़ी सी डिफ्लेक्शन के कारण उन्हें और केएल राहुल को एक तेज रन मिल गया. इसी बीच, जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने गेंद पकड़ी और स्ट्राइकर छोर पर डायरेक्ट थ्रो किया. हालांकि गेंद स्टंप्स पर लगी, लेकिन उछलकर चार ओवरथ्रो रन हो गए, जिससे जीटी खेमा काफी निराश हो गया था.
आशीष नेहरा का रिएक्शन हुआ वायरल
इधर मैदान पर ओवर थ्रो के 4 रन दिए गए, उधर डगआउट में मौजूद आशीष नेहरा का रिएक्शन वायरल हो गया. जी हां, सोशल मीडिया पर आशीष नेहरा के रिएक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद नाराज नजर आ रहे हैं. यूजर्स का मानना है कि गुरस्से में वह अपशब्द भी बोल रहे हैं. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है कि मैदान पर हुए किसी वाक्ये पर आशीष नेहरा ने रिएक्शन दिया हो, बल्कि वह अक्सर ऐसा करते हैं.
Nehra ji ???????????????????????? pic.twitter.com/o4RUL5VEEh
— Lala (@FabulasGuy) April 8, 2026
शुभमन गिल ने की शानदार बल्लेबाजी
दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली. गिल 45 गेंद पर 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 70 रन बनाकर लौटे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 155.56 का रहा. हालांकि, इस मैच में राशिद खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट झटके.
गुजरात टाइटंस ने 1 रन से जीता मैच
आईपीएल 2026 का 14वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बैटिंग करने आई गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बोर्ड पर लगाए. गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 70, जोस बटलर ने 52 और वॉशिंगटन सुंदर ने 55 रन की पारी खेली. 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अच्छी फाइट देखने को मिली.
पुथुम निसंका और केएल राहुल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी बनाई. निसंका 41 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की और 92(52) रन बनाकर पवेलियन लौटे. डेविड मिलर ने 21 रन की पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा पाए और दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए. नतीजन, दिल्ली की टीम 1 रन से मैच हार गई.
ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स को हराने के लिए शुभमन गिल ने खुद बनाया था मास्टर प्लान, जीतने के बाद कर दिया खुलासा
Dhurandhar 2 Box Office Collection: 21वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ का कहर जारी, 'पुष्पा 2' से आगे निकलने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़?
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar: The Revenge) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है और ये हर रोज करोड़ों की कमाई कर रही हैं. अब तक इस फिल्म ने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिया है और ये भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. हालांकि अभी इसके आगे अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 है. ऐसे में जानते हैं नंबर 1 बनने के लिए रणवीर सिंह की फिल्म को अभी और कितना कमाना होगा.
धुरंधर 2 का 21वें दिन का कलेक्शन?
धुरंधर 2 ने तीसरे हफ्ते में शुरुआत तो ठीक की थी, लेकिन वीक डेज आते ही इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली. 19वें दिन सोमवार को इसने 10 करोड़ और तीसरे मंगलवार यानि 20वें दिन 10.10 करोड़ का कारोबार किया है. वहीं, अब 21वें दिन का कलेक्शन आ गया है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 21वें दिन धुरंधर 2 ने 7.90 करोड़ की कमाई की. वहीं ‘धुरंधर 2 ने भारतीय ग्रॉस कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21) में अब तक 1,246.67 करोड़ की मोटी कमाई कर ली है. इसके साथ ही भारतीय नेट कलेक्शन में फिल्म ने 1,041.27 करोड़ हो गया है.
दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है धुरंधर 2
धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 ) ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1,041.27 करोड़ का कलेक्शन कर बाहुबली 2 (Baahubali 2) के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. सैकनिल्क के आंकड़े के मुताबिक, बाहुबली 2 ने भारत में 1030.42 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसे धुरंधर ने 20 दिनों में तोड़ दिया था. वहीं, ये भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. . वहीं पहले नंबर पर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) पुष्पा 2 (Pushpa 2) है, जिसका 1234.10 करोड़ का कलेक्शन है.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की सफलता पर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने की ट्रोल्स की बोलती बंद
टॉप में पहुंचने के लिए इतने करोड़ बाकी
धुरंधर 2 को अभी इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में नंबर 1 की जगह बनानी है. ऐसे में टॉप में पहुंचने के लिए आदित्य धर की धुरंधर 2 को बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ और कमाने होंगे. हालांकि अब धीरे-धीरे जिस तरह से फिल्म की कमाई गिर रही है, ऐसे में 200 करोड़ कमाना आसान नहीं है. वहीं, इस हफ्ते मृणाल ठाकुर की डकैत और 17 अप्रैल को अक्षय कुमार की भूत बंगला रिलीज होने वाली है. ऐसे में ये दोनों फिल्म धुरंधर 2 की कमाई में अरचण डाल सकती है. वहीं, अब देखने वाली बात होगी कि धुरंधर 2 पुष्पा 2 को मात दे पाती है या नहीं.
दुनियाभर में किया इतना कलेक्शन
वहीं. धुरंधर 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनिया भर में फिल्म ने 21 दिनों में अब तक 1,653.67 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. आदित्य धर की फिल्म की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. रणवीर सिंह ही नहीं, फिल्म में नजर आए हर एक किरदार की एक्टिंग की तारीफ हो रही है. संजय दत्त, (Sanjay Dutt) आर माधवन (R Madhavan), राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, दानिश इकबाल, दानिश पंडोर जैसे कलाकारों ने भी शानदार एक्टिंग की है. वहीं, आदित्य धर के डायरेक्शन को भी लोग पंसद कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- इंसानों को बदलेगा DNA,भेड़िया बनेंगे अल्लू अर्जुन? जानें क्या होगी 'Raaka' की कहानी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















