Assam Elections 2026: CM Himanta की अपील, लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लें, नया असम बनाएं
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को सभी मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने और राज्य को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की अपील की। असम की सभी 126 विधानसभा सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।
कुल 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है, जबकि कांग्रेस 2016 में हारने के बाद फिर से सरकार बनाना चाहती है। शर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बेहतर असम के निर्माण की राह में हर आवाज और हर वोट मायने रखता है।
उन्होंने लिखा, “लोकतंत्र के इस पर्व के अवसर पर मैं सभी से आग्रह करता हूं कि आप बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए आगे आएं, ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके और असम को नयी ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके।” शर्मा गुवाहाटी की जलुकबारी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मतगणना चार मई को होगी।
Babymoon Destinations India: बेबीमून के लिए भारत में हैं 10 खूबसूरत जगहें, हबी के साथ प्लान करें स्पेशल वेकेशन
Babymoon Destinations India: बेबीमून के लिए भारत की 10 खूबसूरत जगहों की लिस्ट जानें, जहां आप अपने पार्टनर के साथ शांति, रोमांस और रिलैक्सेशन का आनंद ले सकते हैं। गोवा से लेकर केरल तक, हर डेस्टिनेशन बनाएगा आपका ट्रिप यादगार।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)








