Responsive Scrollable Menu

'रहमान डकैत से नहीं डरते थे चौधरी असलम', पत्नी ने किया खुलासा, बलूच महिलाओं के लिए केहि ये बात

Chaudhry Aslam Wife File Case Against Dhurandhar 2: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ विवादों के कारण भी सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म में संजय दत्त ने पाकिस्तान के चर्चित पुलिस अधिकारी चौधरी असलम का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिली. हालांकि अब इस किरदार को लेकर असलम की पत्नी नौरीन असलम ने गंभीर आपत्तियां जताई हैं.

पहले तारीफ, अब आपत्ति

नौरीन असलम ने शुरुआत में फिल्म और संजय दत्त की अभिनय की खुलकर तारीफ की थी. उनका कहना था कि फिल्म के कुछ सीन्स में उन्हें ऐसा लगा जैसे उनके पति खुद उनके सामने मौजूद हों. लेकिन समय के साथ उन्होंने फिल्म में दिखाए गए कुछ हिस्सों पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म के कई सीन बेहद प्रभावशाली हैं, लेकिन कुछ घटनाओं को गलत तरीके से पेश किया गया है. खासतौर पर एक सीन, जिसमें चौधरी असलम को बलूच बच्चों के साथ मारपीट करते हुए दिखाया गया है, उसे उन्होंने पूरी तरह गलत बताया. उनके अनुसार, असलम कभी भी आम लोगों या बच्चों के खिलाफ नहीं थे, बल्कि वो सिर्फ अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते थे.

बलूच समुदाय को लेकर विवाद

नौरीन ने साफ किया कि उनके पति को फिल्म में बलूच विरोधी के रूप में दिखाना वास्तविकता से परे है. उन्होंने बताया कि आज भी कराची के ल्यारी इलाके में बलूच समुदाय के लोग चौधरी असलम का सम्मान करते हैं. उनकी पुण्यतिथि पर बड़ी संख्या में बलूच महिलाएं उनके घर आती हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि वो आम जनता के खिलाफ नहीं थे.

आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख

नौरीन ने अपने पति के साहसिक जीवन का जिक्र करते हुए बताया कि चौधरी असलम ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े ऑपरेशन किए थे. उन्हें लगातार धमकियां मिलती थीं, लेकिन उन्होंने कभी पीछे हटना स्वीकार नहीं किया. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने फोन करके कहा था कि चौधरी असलम हमारे रास्ते से हट जाओ. तालिबानियों को कराची में चौधरी से ही खतरा था. लेकिन मेरे पति ने उनकी बात नहीं मानी. 

उन्होंने फोन पर उन लोगों को 20 मिनट तक खरी-खोटी सुनाई थी. चौधरी असलम अपनी पूरी जिंदगी रहमान डकैत से नहीं डरे. अगर वो डरते तो मैं आज अमेरिका या इंग्लैंड में रह रही होती. मैं फिलहाल पाकिस्तानी में ही हूं. उन्होंने कहा कि असलम अक्सर मजाक में कहते थे कि उनकी मौत गोली से नहीं, बल्कि बम धमाके से होगी और आखिरकार वही हुआ. उनकी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के कारण वे आतंकियों के निशाने पर रहे.

मेकर्स पर नाराजगी और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

नौरीन असलम ने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर पर भी नाराजगी जताई है. उनका आरोप है कि फिल्म बनाने से पहले परिवार से कोई अनुमति या परामर्श नहीं लिया गया. उन्होंने यह भी कहा कि वो निर्देशक को कानूनी नोटिस भेजने की तैयारी में हैं और 25 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग करेंगी. उनका तर्क है कि जब फिल्म ने भारी कमाई की है, तो यह राशि उसके मुकाबले बहुत कम है. यदि समझौता नहीं हुआ, तो वे कोर्ट का सहारा लेंगी.

बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन

विवादों के बावजूद धुरंधर 2: द रिवेंज का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा है. फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अब तक लगभग 1041.27 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. हालांकि रिलीज के तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है और 21वें दिन फिल्म ने करीब 7.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

ये भी पढ़ें: 'मुझे नीले ड्रम में बंद करना चाहते हैं', 'चिरैया' के अरुण को मिल रही धमकी, फिर भी एक्टर को क्यों हो रही खुशी?

Continue reading on the app

होर्मुज पर तनाव और युद्धविराम की आशंकाओं के चलते कच्चे तेल की कीमतों में आई 4 प्रतिशत तक की तेजी

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गुरुवार को तेज उछाल देखने को मिला। पश्चिम एशिया से तेल सप्लाई पूरी तरह बहाल न होने की आशंका और अमेरिका-ईरान के बीच हुए दो हफ्ते के सीजफायर पर बने संदेह के चलते बाजार में चिंता बढ़ गई है, जिससे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध जारी रहने की आशंका है।

अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा सुबह के समय 3.31 प्रतिशत बढ़कर 97.89 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 4.2 प्रतिशत उछलकर 98.38 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।

पिछले दिन यानी बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में 20 प्रतिशत तक गिरावट आई थी और यह 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया था, क्योंकि ऐसी उम्मीदें थीं कि अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर से तनाव कम होगा और होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुल जाएगा।

होर्मुज स्ट्रेट, जहां से इराक, सऊदी अरब, कुवैत और कतर जैसे देशों का तेल दुनिया भर में जाता है, इस पूरे विवाद का केंद्र बना हुआ है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायल के हमलों से तनाव और बढ़ गया है। वहीं कुवैत, बहरीन और यूएई में भी मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबरें सामने आई हैं।

बताया जा रहा है कि इन घटनाओं के बाद ईरान ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है।

शिपिंग कंपनियों का कहना है कि वे तब तक इस रास्ते से जहाज भेजने में हिचकिचा रही हैं, जब तक सीजफायर की शर्तें पूरी तरह साफ नहीं हो जातीं।

ईरान ने जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिखाने के लिए नक्शे जारी किए हैं और अपने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के साथ मिलकर सुरक्षित मार्ग तय किए हैं।

इस बीच, क्षेत्र के तेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी खतरा बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने सीजफायर के बाद पड़ोसी देशों में कुछ ठिकानों पर हमले किए, जिनमें सऊदी अरब की एक पाइपलाइन भी शामिल है।

इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी जहाज, विमान और सैन्य बल ईरान के आसपास तैनात रहेंगे।

शेयर बाजार की बात करें तो घरेलू बाजार में पिछले दिन की जबरदस्त तेजी के बाद फिर से गिरावट देखने को मिली। इस बीच खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 0.72 प्रतिशत या 550 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 77,000 के करीब ट्रेड करता नजर आया, वहीं निफ्टी50 140 अंकों से ज्यादा यानी 0.50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 23,800 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया।

एशियाई बाजारों में भी कमजोरी दिखी, जहां निक्केई, कोस्पी और हैंग सेंग जैसे प्रमुख सूचकांक 1 प्रतिशत तक गिर गए।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

जीतने की रेस में थी दिल्ली कैपिटल्स , ये ओवर बना चेन्नई के लिए मैच का टर्निंग पॉइंट

CSK vs DC Turning Point: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल 2026 की अपनी पहली जीत दर्ज की. दूसरी पारी के 19वें ओवर में ट्रिस्टब्स स्टब्स के विकेट ने चेन्नई की जीत तय कर दी. स्टब्स के क्रीज पर रहने से दिल्ली मुकाबले में बनी हुई थी, लेकिन उनका आउट होना टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. स्टब्स 38 गेंदों में 60 रन की पारी खेलकर आउट हुए. Sun, 12 Apr 2026 04:46:29 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: मुनीर शहबाज क्यों कांप गए? #shorts #ytshorts #sushantsinha #nkp #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T00:40:17+00:00

News Ki Pathshala: पाकिस्तान में बनेगी या बिगड़ेगी बात? #shorts #ytshorts #sushantsinha #nkp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T00:31:42+00:00

Khawaja Asif के एक ट्वीट पर पाकिस्तानी पत्रकार ने उड़ाई PAK रक्षा मंत्री का मजाक! | Iran War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T00:33:39+00:00

AAJTAK 2 । 12 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । दिन शुभ बनाने के लिए जानिए आज का उपाय। Aaj ka upay #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T00:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers