Responsive Scrollable Menu

Dhurandhar 2 Box Office Collection: 21वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ का कहर जारी, 'पुष्पा 2' से आगे निकलने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़?

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar: The Revenge) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है और ये हर रोज करोड़ों की कमाई कर रही हैं. अब तक इस फिल्म ने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिया है और ये भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. हालांकि अभी इसके आगे अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 है. ऐसे में जानते हैं नंबर 1 बनने के लिए रणवीर सिंह की फिल्म को अभी और कितना कमाना होगा.

धुरंधर 2 का 21वें दिन का कलेक्शन?

धुरंधर 2 ने तीसरे हफ्ते में शुरुआत तो ठीक की थी, लेकिन वीक डेज आते ही  इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली. 19वें दिन सोमवार को इसने 10 करोड़ और तीसरे मंगलवार यानि 20वें दिन 10.10 करोड़ का कारोबार किया है. वहीं, अब 21वें दिन का कलेक्शन आ गया है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 21वें दिन धुरंधर 2 ने 7.90 करोड़ की कमाई की. वहीं ‘धुरंधर 2 ने भारतीय ग्रॉस कलेक्शन  (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21) में अब तक 1,246.67 करोड़ की मोटी कमाई कर ली है. इसके साथ ही भारतीय नेट कलेक्शन में फिल्म ने 1,041.27 करोड़ हो गया है. 

दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है धुरंधर 2

धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 ) ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1,041.27 करोड़ का कलेक्शन कर बाहुबली 2 (Baahubali 2) के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. सैकनिल्क के आंकड़े के मुताबिक, बाहुबली 2 ने भारत में  1030.42 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसे धुरंधर ने 20 दिनों में तोड़ दिया था. वहीं, ये भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. . वहीं पहले नंबर पर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) पुष्पा 2 (Pushpa 2) है, जिसका 1234.10 करोड़ का कलेक्शन है.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की सफलता पर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने की ट्रोल्स की बोलती बंद

टॉप में पहुंचने के लिए इतने करोड़ बाकी

धुरंधर 2 को अभी इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में नंबर 1 की जगह बनानी है. ऐसे में टॉप में पहुंचने के लिए आदित्य धर की धुरंधर 2 को बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ और कमाने होंगे. हालांकि अब धीरे-धीरे जिस तरह से फिल्म की कमाई गिर रही है, ऐसे में 200 करोड़ कमाना आसान नहीं है. वहीं, इस हफ्ते मृणाल ठाकुर की डकैत और 17 अप्रैल को  अक्षय कुमार की भूत बंगला रिलीज होने वाली है. ऐसे में ये दोनों फिल्म धुरंधर 2 की कमाई में अरचण डाल सकती है. वहीं, अब देखने वाली बात होगी कि धुरंधर 2 पुष्पा 2 को मात दे पाती है या नहीं.

दुनियाभर में किया इतना कलेक्शन 

वहीं. धुरंधर 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनिया भर में फिल्म ने 21 दिनों में अब तक 1,653.67 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. आदित्य धर की फिल्म की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. रणवीर सिंह ही नहीं, फिल्म में नजर आए हर एक किरदार की एक्टिंग की तारीफ हो रही है. संजय दत्त, (Sanjay Dutt) आर माधवन (R Madhavan), राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, दानिश इकबाल, दानिश पंडोर जैसे कलाकारों ने भी शानदार एक्टिंग की है. वहीं, आदित्य धर के डायरेक्शन को भी लोग पंसद कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- इंसानों को बदलेगा DNA,भेड़िया बनेंगे अल्लू अर्जुन? जानें क्या होगी 'Raaka' की कहानी

Continue reading on the app

नाटो से निकलने पर विचार कर रहे हैं ट्रंप, चर्चा को गठबंधन के महासचिव मार्क रूटे से की मुलाकात

वॉशिंगटन, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के साथ संघर्ष के बीच नाटो और अमेरिका के बीच मतभेद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ईरान के खिलाफ अमेरिकी सरकार की कार्रवाई से नाटो देश बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। ऐसे में नाटो की प्रतिक्रिया को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो के महासचिव मार्क रूटे से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान ट्रंप ने अमेरिका के नाटो से पीछे हटने की संभावना पर चर्चा की।

व्हाइट हाउस ने प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने प्रेसिडेंट के हवाले से कहा कि ट्रंप नाटो से हटने पर विचार कर रहे हैं, गठबंधन कमजोर पड़ गया है।

उन्होंने व्हाइट हाउस की एक न्यूज कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर्स से कहा, उनका परीक्षा लिया गया, जिसमें वो फेल हो गए।

लेविट ने आगे कहा, नाटो छोड़ने को लेकर राष्ट्रपति ने चर्चा की है और मुझे लगता है कि इस पर आगे और बातचीत होगी।

यह मीटिंग ऐसे समय में हुई जब ईरान के खिलाफ अमेरिकी सेना की कार्रवाई का पूरी तरह से समर्थन न करने को लेकर ट्रंप यूरोपीय सहयोगियों से नाराज हैं। बातचीत में बड़े स्तर पर सहयोग को लेकर भी बात हुई, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट से शिपिंग रूट को सुरक्षित करने की कोशिशें और रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए डिप्लोमैटिक कदम शामिल थे।

एक अलग बातचीत में, सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने रूटे से मुलाकात की और नाटो सहयोगियों के साथ सहयोग बढ़ाने और बोझ को शिफ्ट करने पर चर्चा की।

रिपब्लिकन कांग्रेस के नेताओं ने गठबंधन की लगातार अहमियत पर जोर दिया। सीनेट आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के चेयरमैन रोजर विकर और हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के चेयरमैन माइक रोजर्स ने एक संयुक्त बयान में कहा, “एक मजबूत नाटो अमेरिका के हित में है।”

उन्होंने कहा कि हाल के अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन को हमारे ज्यादातर नाटो सहयोगियों के अहम समर्थन से काफी फायदा हुआ है। ट्रंप की बातों ने यूरोप में इस गठबंधन के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं।

व्हाइट हाउस ने बाद में कहा कि ट्रंप और रूटे के बीच मीटिंग खत्म हुई और नीति में किसी भी बदलाव की कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई।

नाटो की स्थापना 1949 में हुई थी और तब से आज तक पश्चिमी देशों की सामूहिक सुरक्षा व्यवस्था का मुख्य आधार बना हुआ है। इसका पारस्परिक रक्षा प्रावधान (म्यूचुअल डिफेंस क्लॉज) सदस्य देशों को इस बात के लिए बाध्य करता है कि किसी एक पर हमला होने की स्थिति में वे एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आएं।

--आईएएनएस

केके/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

दोस्त की बहन पर आया दिल... क्रिकेटर ने धर्म की दीवार तोड़ कर ली शादी, आज टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर

Ajit Agarkar Love Story: मैदान पर अपनी रफ्तार और स्विंग से बल्लेबाजों के स्टंप उखाड़ने वाले अजीत अगरकर की निजी जिंदगी की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. एक हिंदू ब्राह्मण परिवार का लड़का और एक मुस्लिम लड़की. धर्म की दीवार और समाज की परवाह किए बिना अगरकर ने जिस तरह अपने प्यार फातिमा घड़ियाली का हाथ थामा. वह आज भी भारतीय क्रिकेट के सबसे साहसी और खूबसूरत प्रेम प्रसंगों में गिना जाता है. Sat, 11 Apr 2026 23:29:31 +0530

  Videos
See all

Jaipur में सपा प्रमुख प्रमुख Akhilesh Yadav ने बयान देते हुए कहा- PDA भाजपा को हराने जा रहा है #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T20:02:24+00:00

Tej Pratap Yadav News : शराब तो सभी जगह मिल रहा- तेज प्रताप यादव #tejpratapyadav #biharnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T20:00:16+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: भारत को 700 साल तक फ्री बिजली कैसे मिलेगी ? #newskipathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T20:10:57+00:00

Fake Advertisement Scam Exposed: ठग गिरोह का भंडाफोड़, ऐसे फंसाते थे जाल में! Police Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T20:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers