Responsive Scrollable Menu

ईरान में फंसा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे तक कैसे बचता रहा? F-15E रेस्क्यू की अंदर की कहानी

तेहरान/वॉशिंगटन। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने दावा किया है कि ईरान में क्रैश हुए अपने F-15E फाइटर जेट के लापता पायलट को खोज लिया गया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह रेस्क्यू ऑपरेशन भारी गोलीबारी के बीच चलाया गया, जो अभी भी जारी है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को ईरान ने अमेरिकी F-15E लड़ाकू विमान को मार गिराया था। इस घटना में एक पायलट पहले ही सुरक्षित मिल गया था, जबकि दूसरा पायलट लापता हो गया था। अब अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि लापता पायलट को ढूंढ लिया गया है, लेकिन उसे अभी पूरी तरह सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचाया जा सका है।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि बचाव दल ने जोखिम उठाते हुए पायलट तक पहुंच बनाई। हालांकि, पायलट को ईरान की सीमा से बाहर निकालना अभी बाकी है, जिसके चलते ऑपरेशन जारी है।

इधर, ईरान की ओर से भी पायलट की तलाश के लिए अभियान चलाया गया था। ईरानी सेना ने पायलट की जानकारी देने वाले को 60,000 डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस रेस्क्यू ऑपरेशन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने बेहद साहसी अभियान चलाकर अपने पायलट को खोज निकाला है। फिलहाल, पायलट की सुरक्षित वापसी का इंतजार किया जा रहा है और हालात पर दोनों देशों की नजर बनी हुई है।

Continue reading on the app

Middle East War: कुवैत के मंत्रालय की बिल्डिंग पर ईरान का हमला, बिजली और पानी संयंत्र तबाह

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अब कुवैत भी सीधे हमलों की चपेट में आ गया है। रविवार को ईरान ने कुवैत के कई अहम ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया, जिसमें वित्त मंत्रालय के कॉम्प्लेक्स और बिजली-पानी संयंत्र को भारी नुकसान पहुंचा है।

मंत्रालय कॉम्प्लेक्स बना निशाना
कुवैत के वित्त मंत्रालय के मुताबिक, तेल क्षेत्र में स्थित मंत्रालय के एक कॉम्प्लेक्स पर यह हमला किया गया। हमले के बाद वहां आग लग गई और बिल्डिंग का एक हिस्सा जलता हुआ नजर आया। सामने आए वीडियो में कॉम्प्लेक्स से उठती आग की लपटें साफ देखी जा सकती हैं।

बिजली और पानी व्यवस्था प्रभावित
इस हमले का असर सिर्फ बिल्डिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इससे जुड़े पावर और वाटर प्लांट को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे इलाके की सेवाएं प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

राहत की बात
अधिकारियों ने फिलहाल इस हमले में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की है, जो एक राहत भरी खबर है।

एयर डिफेंस हुआ एक्टिव
कुवैत की सेना ने बताया कि देश का हवाई रक्षा सिस्टम लगातार सक्रिय है और दुश्मन के ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने की कोशिश की जा रही है। सेना ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी तरह की आवाज या धमाका सुनाई दे, तो घबराएं नहीं यह एयर डिफेंस सिस्टम की कार्रवाई का हिस्सा हो सकता है।

बढ़ता जा रहा संघर्ष
दरअसल, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों के बाद से ईरान लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। अब यह संघर्ष पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैलता नजर आ रहा है और हालात दिन-ब-दिन गंभीर होते जा रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 PBKS vs SRH Live Score: हैदराबाद रोक पाएगी पंजाब की रफ्तार? चंडीगढ़ में होगा फैसला

PBKS vs SRH Live Score, IPL 2026: पंजाब किंग्स ने अभी तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 में उसे जीत मिली, जबकि एक धुल गया था. वहीं हैदराबाद ने भी 3 मुकाबले खेले हैं लेकिन उसे सिर्फ 1 में जीत जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा है. Sat, 11 Apr 2026 14:04:44 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: US-Iran वार्ता से पहले इस्लामाबाद हाई अलर्ट पर, सुरक्षा बढ़ाई गई! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T10:16:24+00:00

Iran US Peace talk: Trump ने हड़काया, Pakistan घुटनों पर आया | Shahbaz Sharif | Asim Munir | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T10:12:06+00:00

Shahbaz के साथ Iranian Delegation की बैठक खत्म #breakingnews #shehbazsharif #iranusceasefire #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T10:13:02+00:00

Iran-US Talks in Islamabad: इजराइल से दोस्ती भारत के लिए क्यों जरूरी है? World News | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T10:08:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers