Responsive Scrollable Menu

Sanjay Sethi ShopClues: 10000 Cr की कंपनी कैसे 700 Cr में सिमटी? ShopClues गिरावट से सीखें ये 5 सबक

Sanjay Sethi Shopclues Rise and Fall Story: कभी यूनिकॉर्न रही शॉपक्लूज की वैल्यूएशन 10,000 करोड़ से घटकर 700 करोड़ कैसे हो गई? जानिए संजय सेटी के शॉपक्लूज फेलियर के पीछे की वजहें और नए एंटरप्रेन्योर के लिए 5 जरूरी सबक।

Continue reading on the app

पंजाब को बड़ी राहत: केंद्र 155 लाख टन अनाज उठाने के लिए चलाएगा विशेष ट्रेनें, मुख्यमंत्री मान की दिल्ली यात्रा सफल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी के बीच शुक्रवार को दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। केंद्र सरकार पंजाब के गोदामों में जमा लगभग 155 लाख टन गेहूं और चावल को बाहर निकालने के लिए विशेष मालगाड़ियां चलाने पर सहमत हो गई है। इस फैसले से राज्य में रबी विपणन सत्र के दौरान भंडारण की गंभीर समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।

मान ने दिल्ली में केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस फैसले से गोदामों में जगह बनाने और चालू सत्र के दौरान गेहूं की आसानी से खरीद सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब भंडारण जगह की भारी कमी का सामना कर रहा है क्योंकि इसके ज्यादातर छत वाले गोदाम पहले से ही भरे हुए हैं, जबकि मौजूदा रबी सत्र के दौरान लगभग 130-132 लाख टन गेहूं की खरीद की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य केंद्र से अनाज की आवाजाही में तेजी लाने का आग्रह कर रहा है, क्योंकि मौजूदा उठाव लगभग पांच लाख टन प्रति माह है, जो काफी नहीं है।

उन्होंने मांग की कि इसे बढ़ाकर कम से कम 12 लाख टन हर महीने किया जाना चाहिए। मान ने ग्रामीण विकास कोष (आरडीएफ) के तहत लंबित 9,000 करोड़ रुपये का मुद्दा भी उठाया। मुख्यमंत्री के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले को सुलझाने के लिए जल्द ही सचिव स्तर की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब से नकद ऋण पर केंद्र के मुकाबले ज्यादा ब्याज लिया जा रहा है और इसे एक जैसा करने की मांग की। इस अंतर की वजह से राज्य को नुकसान होता है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र से हाल ही में हुई ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान का आकलन करने और किसानों को मुआवजा देने के लिए एक टीम भेजने की भी मांग की। उन्होंने आढ़तियों के कमीशन का मुद्दा भी उठाया और उम्मीद जताई कि गेहूं और धान के लिए इसे लगभग 4.75 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया जाएगा। एक सरकारी बयानके अनुसार मान ने कहा कि केंद्र ने उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक जवाब दिया है और किसानों के हितों की रक्षा करने और राज्य में मंडियों को ठीक से चलाने के लिए ज़रूरी कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: RR मैनेजर रोमी भिंडर के मैनेजर से BCCI ने मांगा जवाब, मैच के बीच चला रहे थे फोन, जानें पूरी डिटेल

आईपीएल 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को लेकर एक विवाद खड़ा हो चुका है। दरअसल, मैच के बीच डगआउट में बैठकर फोन चलाने के मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है और अब इस पर बीसीसीआई ने भी उनके लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नए अपडेट के मुताबिक बोर्ड ने 48 घंटे में फ्रेंचाइजी के मैनेजर से जवाब मांगा है। 

क्रिकबज के मुताबिक बीसीसीआई ने गुवाहाटी में आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर के फोन चलाने के मामले पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बोर्ड की एंटी करप्शन सेक्योरिटी यूनिट ने अगले 48 घंटे में भिंडर से जवाब मांगा है। 

हालांकि, इस बीच एक नई रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है। दरअसल, ये पूरा मामला रोमी भिंडर के मेडिकल कारणों से जुड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार भिंडर के दोनों फेफड़े सिकुड़ चुके हैं। इसी कारण उन्हें लगातार मेडिकल देखरेख की जरूरत रहती है। इसके चलते वह नागपुर के हॉस्पिटल में एडमिट भी रह चुके हैं। 

वहीं ये भी पता चला है कि उनका इस कारण इधर 10 किलो वजन भी घटा है और वह ज्यादा दौड़ भाग नहीं कर सकते, सीढ़ियां नहीं चढ़ सकते। उन्हें नियमों की जानकारी है और इसको जानते हुए उन्होंने सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए फोन का इस्तेमाल किया। 

 क्या कहता है नियम?
आईपीएल के प्लेयर एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया प्रोटोकॉल के तहत टीम मैनेजर को ड्रेसिंग रूम के अंदर फोन का इस्तेमाल करने की अनुमति है। जबकि मैच के बीच सिर्फ टीम के एनालिस्ट ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग कर सकते हैं। यानी डगआउट में किसी भी अन्य टीम ऑफिशियल को मैच के बीच फोन चलाने या लैपटॉप इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होती है। 
Mon, 13 Apr 2026 16:57:51 +0530

  Videos
See all

#shorts: नम आंखों से आशा भोसले को दी गईअंतिम विदाई #ashabhosle #lastrites #AshaBhosleLastVideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T12:13:41+00:00

Bihar New Cabinet Expansion: बिहार के नए मंत्रिमंडल में कितने मुस्लिम कितनी महिलाएं? | Bihar New CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T12:15:00+00:00

#shorts: अलविदा सुरों की रानी आशा भोसले | #ashabhosle #lastrites #AshaBhosleLastVideo #antimsanskar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T12:16:21+00:00

#shorts: सुरों की मल्लिका आशा भोसले कोआखरी विदाई #ashabhosle #lastrites #AshaBhosleLastVideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T12:09:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers