राजकुमार- मीना कुमारी-नादिरा की फिल्म, लता मंगेशकर की आवाज, 65 साल से दिल को सुकून दे रहा गाना
फिल्म ‘दिल अपना और प्रीत पराई’ का सदाबहार गीत ‘अजीब दास्तां है’ ये हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार और भावनात्मक गीतों में शुमार किया जाता है. वर्ष 1960 में रिलीज हुई इस फिल्म के इस कालजयी गीत को स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज़ से अमर बना दिया था. गीत के बोल प्रसिद्ध गीतकार शैलेन्द्र ने लिखे थे, जबकि इसका संगीत महान जोड़ी शंकर–जयकिशन ने तैयार किया था.यह गीत फिल्म में अभिनेत्री मीना कुमारी पर फिल्माया गया था, जिनके भावपूर्ण अभिनय ने इसे और भी असरदार बना दिया. उनके साथ फिल्म में राज कुमार और नादिरा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन किशोर साहू ने किया था. कहानी प्रेम, त्याग और अधूरी भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी झलक इस गीत के हर शब्द में महसूस होती है. ‘अजीब दास्तां है ये’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि अधूरे प्रेम, अनकहे जज़्बात और जीवन की विडंबनाओं का प्रतीक बन चुका है. लता मंगेशकर की भावनात्मक गायकी, मीना कुमारी की अभिव्यक्ति और मधुर धुन ने इसे सदाबहार बना दिया.
Surya Gochar 2026: सूर्य का मेष में प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल
Surya Gochar 2026: इस साल 14 अप्रैल, सोमवार को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सुबह करीब 9 बजकर 9 मिनट पर यह बदलाव होगा। ज्योतिष में मेष को सूर्य की उच्च राशि माना जाता है, इसलिए इस गोचर को खास माना जाता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Hindustan

















