Responsive Scrollable Menu

Middle East War: कुवैत के मंत्रालय की बिल्डिंग पर ईरान का हमला, बिजली और पानी संयंत्र तबाह

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अब कुवैत भी सीधे हमलों की चपेट में आ गया है। रविवार को ईरान ने कुवैत के कई अहम ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया, जिसमें वित्त मंत्रालय के कॉम्प्लेक्स और बिजली-पानी संयंत्र को भारी नुकसान पहुंचा है।

मंत्रालय कॉम्प्लेक्स बना निशाना
कुवैत के वित्त मंत्रालय के मुताबिक, तेल क्षेत्र में स्थित मंत्रालय के एक कॉम्प्लेक्स पर यह हमला किया गया। हमले के बाद वहां आग लग गई और बिल्डिंग का एक हिस्सा जलता हुआ नजर आया। सामने आए वीडियो में कॉम्प्लेक्स से उठती आग की लपटें साफ देखी जा सकती हैं।

बिजली और पानी व्यवस्था प्रभावित
इस हमले का असर सिर्फ बिल्डिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इससे जुड़े पावर और वाटर प्लांट को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे इलाके की सेवाएं प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

राहत की बात
अधिकारियों ने फिलहाल इस हमले में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की है, जो एक राहत भरी खबर है।

एयर डिफेंस हुआ एक्टिव
कुवैत की सेना ने बताया कि देश का हवाई रक्षा सिस्टम लगातार सक्रिय है और दुश्मन के ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने की कोशिश की जा रही है। सेना ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी तरह की आवाज या धमाका सुनाई दे, तो घबराएं नहीं यह एयर डिफेंस सिस्टम की कार्रवाई का हिस्सा हो सकता है।

बढ़ता जा रहा संघर्ष
दरअसल, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों के बाद से ईरान लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। अब यह संघर्ष पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैलता नजर आ रहा है और हालात दिन-ब-दिन गंभीर होते जा रहे हैं।

Continue reading on the app

Middle East War: इजरायल ने ईरान के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल जोन पर किया हमला, 5 लोगों की मौत

Middle East War: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग अब और ज्यादा खतरनाक मोड़ लेती जा रही है। हालात ऐसे बन गए हैं कि न तो अमेरिका-इजरायल और न ही ईरान किसी भी कीमत पर सीजफायर के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। इसी बीच इजरायल ने ईरान के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल जोन पर बड़ा हमला कर दिया है।

पेट्रोकेमिकल जोन पर बड़ा हमला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, पेट्रोकेमिकल जोन को कितना नुकसान पहुंचा है, इसको लेकर अभी तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ईरान का पलटवार
इजरायल के हमले के तुरंत बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की। ईरान ने कुवैत के एक पावर प्लांट पर ड्रोन हमला किया, जिससे वहां भारी नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि इस हमले के बाद पावर प्लांट की दो यूनिट्स को बंद करना पड़ा है।

बढ़ती जा रही टेंशन
हालात इतने तनावपूर्ण हो चुके हैं कि अब दोनों पक्ष खुलकर एक-दूसरे को चेतावनी दे रहे हैं। ईरान के एक शीर्ष कमांडर ने साफ कहा है कि अगर अमेरिका या इजरायल ने ईरान के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया, तो उसका जवाब बेहद विनाशकारी होगा।

ईरान की सख्त चेतावनी
ईरान के खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के कमांडर अली अब्दुल्लाही ने कड़े शब्दों में कहा कि ईरानी सेना देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय संपत्तियों की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
 

Continue reading on the app

  Sports

'उनका दौर अभी शुरू हुआ है', वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग का कायल हुआ ये पूर्व क्रिकेटर, टैलेंट पर नहीं कोई शक

vaibhav suryavanshi saba karim: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम ने वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग की जमकर तारीफ की है. सबा करीम का कहना है कि उनमें टैलेंट की कोई कमी नहीं है. इस पूर्व विकेटकीपर ने यह भी कहा कि ऐसा लगता है वैभव सूर्यवंशी का दौर अभी शुरू हुआ है. बता दें कि आईपीएल 2026 में खेल रहे 15 साल के वैभव मैच दर मैच अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दिग्गजों को मुरीद कर रहे हैं. Sat, 11 Apr 2026 17:41:08 +0530

  Videos
See all

Iran America War: 'Hormuz Strait जल्द खुलेगा, Iran Toll वसूलने की कोशिश न करे' - Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T12:11:49+00:00

जेडी वेंस को पाकिस्तान भेजना एक गलती : जॉन बॉल्टन [John Bolton on JD Vance's Pak mission] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T12:14:51+00:00

Viral Video: “मेरा प्यार नहीं मिला तो…” टावर पर चढ़ी किशोरी का अल्टीमेटम | #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T12:03:24+00:00

US-Israel-Iran War: Iran ने रखी शर्त #iranisraelwar #usirantalks #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T12:00:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers