Responsive Scrollable Menu

Crude Oil Price में बड़ी गिरावट, America-Iran में सुलह के संकेतों से दुनिया को मिली राहत

ईरान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच जब अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई पर अस्थायी रोक की घोषणा की, तो इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिला।

मौजूद जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल अचानक गिरकर करीब 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया, जो इससे पहले 109 डॉलर से ऊपर चल रहा था। इसी तरह दूसरे प्रमुख कच्चे तेल सूचक में भी लगभग 20 डॉलर प्रति बैरल तक की गिरावट दर्ज की गई।

बता दें कि यह गिरावट उस समय आई जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ हमलों पर दो सप्ताह के लिए रोक लगाने की बात कही हैं। इस फैसले के साथ ही फारस की खाड़ी का अहम समुद्री मार्ग, होरमुज जलडमरूमध्य, फिर से खोलने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई गई।

गौरतलब है कि होरमुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है, जहां से रोजाना वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है। ऐसे में इस मार्ग के बंद होने या बाधित होने से पूरी दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होती है।

मौजूद जानकारी के अनुसार पिछले कुछ हफ्तों से अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी। इसके चलते ईरान ने इस समुद्री मार्ग को प्रभावी रूप से बंद कर दिया था, जिससे तेल टैंकरों की आवाजाही प्रभावित हुई और बीमा लागत भी तेजी से बढ़ गई।

बता दें कि इसी वजह से मार्च महीने में कच्चे तेल की कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई थी, जो अब तक की सबसे बड़ी मासिक बढ़ोतरी में से एक मानी जा रही हैं। इस तेजी ने दुनिया भर में महंगाई को लेकर चिंताएं भी बढ़ा दी थीं और कई देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ने लगा था।

गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच अब एक संभावित दीर्घकालिक समझौते की भी चर्चा हो रही है। अमेरिकी पक्ष का कहना है कि शांति के लिए बातचीत जारी है, जबकि ईरान ने संकेत दिया है कि अगर हमले रुकते हैं तो वह दो सप्ताह तक इस मार्ग से सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित कर सकता है।

मौजूद जानकारी के अनुसार जैसे ही इन संकेतों की खबर बाजार में पहुंची, निवेशकों ने अपने जोखिम वाले सौदों को कम करना शुरू कर दिया। इसका असर यह हुआ कि तेल की कीमतें गिर गईं, जबकि शेयर बाजार में तेजी और बांड बाजार में मजबूती देखने को मिली है।

बता दें कि विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह संघर्ष पूरी तरह शांत होता है, तो वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता लौट सकती है। हालांकि, स्थिति अभी भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है और आगे के घटनाक्रम पर बाजार की नजर बनी हुई है।

Continue reading on the app

नोएडा में फिर दर्दनाक हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबने से छात्र की मौत; प्राधिकरण पर उठे सवाल

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-94 में एक बार फिर लापरवाही के कारण एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. गहरे पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से 23 वर्षीय छात्र हर्षित भट्ट की मौत हो गई. यह घटना उस समय हुई जब वह अपने तीन दोस्तों के साथ परीक्षा खत्म होने के बाद पिकनिक मनाने गया था. इसी दौरान वे प्लॉट में भरे पानी के पास चले गए, जहां गहराई का अंदाजा न होने के कारण हादसा हो गया और एक छात्र डूब गया. जबकि तीन अन्य छात्रों को समय रहते बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

घटना की जानकारी

जानकारी के मुताबिक, हर्षित भट्ट गाजियाबाद के इंदिरापुरम का निवासी था और अपने दोस्तों हिमांशु, व्यास और कृष के साथ सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा के पास एक खाली पड़े निर्माण स्थल पर गया था. सभी छात्र एमिटी यूनिवर्सिटी (Amity University) के बताए जा रहे हैं. मस्ती के दौरान हर्षित पास में भरे गहरे पानी में नहाने के लिए उतर गया, लेकिन अचानक वह गहराई में चला गया और डूबने लगा. दोस्तों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके. तुरंत डायल-112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद हर्षित को पानी से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, उसे बचाने के प्रयास में पानी में उतरे तीनों अन्य छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

मौके पर डीसीपी साद मियां खान भी पहुंचे और हालात का जायजा लिया. डीसीपी साद मियां खान के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला डूबने का प्रतीत हो रहा है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

युवराज केस के बाद भी नहीं जागा प्राधिकरण

गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तरह के हादसे में इंजीनियर युवराज की मौत हो चुकी है. उस समय नोएडा प्राधिकरण ने ऐसे खतरनाक ‘डेथ पॉइंट्स’ को चिन्हित कर कार्रवाई का दावा किया था. नए सीईओ कृष्णा करुणेश ने भी इन जगहों पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे. इसके बावजूद सेक्टर-94 में यह हादसा होना प्राधिकरण की लापरवाही को उजागर करता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में कई ऐसे गड्ढे हैं, जो खुले और असुरक्षित हैं, लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा. यह घटना एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

यह भी पढ़ें- Yuvraj Mehta Case: युवराज की मौत को लेकर SIT ने सौंपी रिपोर्ट, बचाव दल ने समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय शटलर ने किया बड़ा उलटफेर, पीवी सिंधु और एचएस प्रणय भी बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Badminton Asia Championships: दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी को हराकर आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर किया. दूसरी ओर, पीवी सिंधु और एचएस प्रणय ने भी अपने अपने मुकाबले जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं. Wed, 8 Apr 2026 23:08:16 +0530

  Videos
See all

US Iran Ceasefire: अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर, युद्ध में Trump ने क्या खोया और क्या पाया ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T18:45:01+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | क्या ट्रंप की कुर्सी जाने वाली है? | Iran Vs America | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T18:32:36+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | सीजफायर के बीच ईरान की चेतावनी ? | Iran VS America | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T19:00:14+00:00

Iran-US Ceasefire: भारी युद्ध के बाद...अचानक सीजफायर! | Hormuz Strait crisis | Trump deadline #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T18:31:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers