Responsive Scrollable Menu

ईरान से सीधी बातचीत का ऐलान, ट्रंप बोले- पाकिस्तान में जल्द होगी मुलाकात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि ईरान के साथ प्रत्यक्ष शांति वार्ता पाकिस्तान में बहुत जल्द आयोजित होने वाली है। न्यूयॉर्क पोस्ट से विशेष बातचीत में ट्रंप ने उम्मीद जताई कि यह मुलाकात शीघ्र ही होगी…

Continue reading on the app

ईरान का बड़ा दावा: अमेरिका का C-130 सैन्य विमान और 2 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर मार गिराए; 5 की मौत

Iran-US War: ईरान ने दावा किया कि उसने अमेरिकी सेना के कई विमानों को मार गिराया है। इनमें एक C-130 मिलिटरी ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और दो ब्लैक हॉक (Black Hawk) हेलीकॉप्टर शामिल हैं। ईरान के अनुसार, यह कार्रवाई तब की गई जब अमेरिकी सेना दक्षिण-पश्चिमी ईरान में एक रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी।

रेस्क्यू ऑपरेशन में 5 लोगों की मौत
ईरान के सैन्य कमांड 'खातम अल-अंबिया' ने बयान जारी कर कहा कि इस संघर्ष में कम से कम पांच लोगों की जान गई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मारे गए लोग नागरिक थे या सैन्य कर्मी। ईरान ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने इजरायली सेना के एक ड्रोन को भी मार गिराया है। ईरानी सेना ने अमेरिकी रेस्क्यू ऑपरेशन को "विफल" करार दिया है।

धूं-धूं कर जल रहे हैं अमेरिकी विमान
ईरानी स्टेट मीडिया ने रेगिस्तान में बिखरे हुए अमेरिकी विमानों के मलबे की तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में मलबे से काला धुआं उठता हुआ देखा जा सकता है। इससे पहले शुक्रवार को भी कुछ वीडियो सामने आए थे, जिनमें स्थानीय लोग राइफलें लेकर अमेरिकी पायलट की तलाश करते दिखे थे। ईरान का कहना है कि दुश्मन के विमानों ने इस्फहान (Isfahan) के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया था, जिसके बाद उन पर हमला किया गया।

अमेरिका को करोड़ों का नुकसान और तकनीकी हार
रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ईरान के दावे सच हैं, तो यह अमेरिका के लिए एक बड़ी आर्थिक और रणनीतिक चोट है। एक C-130J विमान की कीमत लगभग 800 करोड़ रुपये और एक ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर की कीमत करीब 200 करोड़ रुपये होती है। इस लिहाज से अमेरिका को एक ही दिन में 1200 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय नुकसान हुआ है। इस्फहान जैसे इलाके में, जो ईरान का परमाणु और सैन्य केंद्र है, वहां अमेरिकी विमानों का गिरना यह दर्शाता है कि ईरान का 'एयर डिफेंस सिस्टम' अब पहले से कहीं अधिक घातक हो गया है।

ट्रंप ने ऑपरेशन को बताया 'साहसी'
दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन की सराहना करते हुए इसे 'साहसी' बताया है। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने दुश्मन की सीमा के अंदर फंसे एक "बेहद सम्मानित" कर्नल को सुरक्षित बचा लिया है। हालांकि ट्रंप ने विमानों के नुकसान की पुष्टि नहीं की, लेकिन उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना अपने किसी भी योद्धा को पीछे नहीं छोड़ेगी। उनके अनुसार, यह सैन्य इतिहास में पहली बार है जब दो पायलटों को अलग-अलग ऑपरेशन में दुश्मन के इलाके से निकाला गया है।

F-15E स्ट्राइक ईगल से शुरू हुआ विवाद
तनाव की शुरुआत शुक्रवार को हुई थी जब ईरान ने अमेरिका के एक F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया था। यह 4.5 जनरेशन का दो सीटों वाला विमान था। इसके बाद अमेरिका ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू मिशन शुरू किया। ईरान का दावा है कि इस दौरान अमेरिका ने न केवल हेलीकॉप्टर और परिवहन विमान खोए, बल्कि एक A-10 वारथॉग (Warthog) लड़ाकू विमान भी खो दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: मिलर ने अपनी ही टीम को हरवाया मैच, गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच एक रोमांचक टक्कर देखने को मिली. गुजरात टाइटंस ने इस मैच को सिर्फ 1 रन से अपने नाम किया. दिल्ली की टीम आखिरी 2 गेंदों पर 2 रन बनाने में नाकाम रही. Wed, 08 Apr 2026 23:50:37 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ईरान की 10 शर्तें जो अमेरिका ने मानी | Israel | US Iran Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T19:48:00+00:00

How Pakistan helped secure a ceasefire between the US and Iran | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T20:00:18+00:00

Kanpur Cyber Fraud: पुलिस ने पकड़ा 'कानपुर का जामताड़ा' | Biggest Police Raid in Kanpur | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T20:00:43+00:00

US Iran Ceasefire: सीजफायर के फैसले को Trump की बड़ी बातें | Donald Trump | War News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T19:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers