Responsive Scrollable Menu

नोएडा में फिर दर्दनाक हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबने से छात्र की मौत; प्राधिकरण पर उठे सवाल

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-94 में एक बार फिर लापरवाही के कारण एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. गहरे पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से 23 वर्षीय छात्र हर्षित भट्ट की मौत हो गई. यह घटना उस समय हुई जब वह अपने तीन दोस्तों के साथ परीक्षा खत्म होने के बाद पिकनिक मनाने गया था. इसी दौरान वे प्लॉट में भरे पानी के पास चले गए, जहां गहराई का अंदाजा न होने के कारण हादसा हो गया और एक छात्र डूब गया. जबकि तीन अन्य छात्रों को समय रहते बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

घटना की जानकारी

जानकारी के मुताबिक, हर्षित भट्ट गाजियाबाद के इंदिरापुरम का निवासी था और अपने दोस्तों हिमांशु, व्यास और कृष के साथ सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा के पास एक खाली पड़े निर्माण स्थल पर गया था. सभी छात्र एमिटी यूनिवर्सिटी (Amity University) के बताए जा रहे हैं. मस्ती के दौरान हर्षित पास में भरे गहरे पानी में नहाने के लिए उतर गया, लेकिन अचानक वह गहराई में चला गया और डूबने लगा. दोस्तों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके. तुरंत डायल-112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद हर्षित को पानी से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, उसे बचाने के प्रयास में पानी में उतरे तीनों अन्य छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

मौके पर डीसीपी साद मियां खान भी पहुंचे और हालात का जायजा लिया. डीसीपी साद मियां खान के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला डूबने का प्रतीत हो रहा है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

युवराज केस के बाद भी नहीं जागा प्राधिकरण

गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तरह के हादसे में इंजीनियर युवराज की मौत हो चुकी है. उस समय नोएडा प्राधिकरण ने ऐसे खतरनाक ‘डेथ पॉइंट्स’ को चिन्हित कर कार्रवाई का दावा किया था. नए सीईओ कृष्णा करुणेश ने भी इन जगहों पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे. इसके बावजूद सेक्टर-94 में यह हादसा होना प्राधिकरण की लापरवाही को उजागर करता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में कई ऐसे गड्ढे हैं, जो खुले और असुरक्षित हैं, लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा. यह घटना एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

यह भी पढ़ें- Yuvraj Mehta Case: युवराज की मौत को लेकर SIT ने सौंपी रिपोर्ट, बचाव दल ने समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए

Continue reading on the app

IPL 2026 के बीच सख्त हुआ BCCI, बनाया नया नियम, अब टीमों के रणनीति पर पड़ेगा असर

BCCI New Rules: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के बीच बीसीसीआई ने एक बड़ा और सख्त नियम बना दिया है, जिससे टीमों के गेम प्लान पर असर पड़ सकता है. दरअसल अब मैच के दौरान बेंच पर बैठे खिलाड़ी मैदान के आसपास बेवजह वहीं घूम सकेंगे. मैच के दौरान सिर्फ उन्हीं 16 खिलाड़ियों को मैदान पर आने जाने की अनुमति होगी, जिन्हें टीम मैनेजमेंट ने ऑफिसियल टीम शीट में शामिल किया है. इसके अलावा कोई अतिरिक्त खिलाड़ी ना तो मैदान में एंट्री करेंगे और ना ही ही ड्रिंक्स, बैट या कोई मैसेज लेकर खिलाड़ियों तक पहुंच सकेंगे.

IPL नियमों को लेकर सख्त हुई BCCI

BCCI और आईपीएल मैनेजमेंट ने सभी फ्रेंचाइजी टीमों को निर्देश दिए हैं कि जो खिलाड़ी 16 ऑफिसियल प्लेयर्स के लिस्ट में शामिल नहीं हैं, उन्हें मैदान पर जाने पर सख्त रोक है. ये खिलाड़ी ना ही ड्रिंक्स देने और ना ही कोई मैसेज लेकर मैदान पर पहुंचेंगे. IPL के नए नियम के मुताबिक सिर्फ 5 खिलाड़ी ही बाउंड्री लाइन के पास रह सकते हैं. यही प्लेयर्स मैदान पर ड्रिंक्स ले जाते या बाउंड्री के बाहर गई गेंद को वापस करते हैं.

डगआउट में रहेंगे बाकी खिलाड़ी 

क्रिकबज के रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम के सूत्रों ने बताया कि बाकी खिलाड़ी डगआउट में ही बैठेंगे. उन्हें LED विज्ञापन बोर्ड के बीच और बाउंड्री लाइन के पास घूमने की अनुमति नहीं होगी. बता दें कि इससे पहले ये नियम इतना सख्त नहीं था. पहले खिलाड़ी ड्रिंक्स लेकर मैदान में जा सकते थे, बशर्ते खेल में बाधा न आए, मगर अब बीसीसीआई ने मैच प्लेइंग कंडीशंस (MPC) के क्लॉज 11.5.2 और 24.1.4 को और सख्त करते हुए इन पर स्पष्ट रोक लगा दी है. 

इस वजह से लिया गया ये बड़ा फैसला

आपको बता दें कि इस नए नियम को लेकर काई खास वजह सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि आईपीएल मैचों में अनुशासन बनाए रखने और बेवजह मुकाबले के दौरान हो रहे हलचल को रोकने के लिए BCCI ने इस सख्त नियम को बनाया है. आईपीएल 2026 में अब तक कुल 13 मुकाबले खेले जा चुका है. वहीं 14वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच से यह नियम लागू हो गया है, क्योंकि खिलाड़ी 16 ऑफिसियल प्लेयर्स के लिस्ट में शामिल नहीं वो ड्रेसिंग रूम में नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  DC vs GT: जोस बटलर ने रचा इतिहास, 600 सिक्स के साथ ये रिकॉर्ड बनाने वाले बने दुनिया के सिर्फ 5वें खिलाड़ी

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में पहली बार किसी के साथ ऐसा हुआ, 1 मैच में 2 बार बल्लेबाजी करने उतरा ये खिलाड़ी

IPL 2026, David Miller: आईपीएल 2026 के 14वें मैच में एक चौंकाने वाली घटना घटी. दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच के दौरान एक बल्लेबाज 2 बार बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरा. Thu, 09 Apr 2026 00:09:49 +0530

  Videos
See all

Kanpur Kidney Racket Case: 'किडनी कांड' का सबसे बड़ा खुलासा, मुख्य 'राजदार' गिरफ्तार! Kidney Racket #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T21:01:00+00:00

Iran US Ceasefire: क्या China ने कराया सीजफायर, Iran की शर्तें मानेगा अमेरिका ? | China | PAK #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T21:15:03+00:00

Back from the brink: The Iran ceasefire | The Global Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T21:00:58+00:00

US Iran Ceasefire: क्या चीन ने कराया ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर ? Donald Trump का बड़ा बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T21:00:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers