Responsive Scrollable Menu

शी चिनफिंग ने सेवा उद्योग के विकास पर निर्देश दिया

बीजिंग, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल में सेवा उद्योग के विकास पर महत्वपूर्ण निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से चीन में सेवा उद्योग का पैमाना सतत रूप से बढ़ रहा है। इसकी गुणवत्ता और दक्षता में निरंतर सुधार आया है। औद्योगिक उन्नयन का समर्थन करने, लोगों की आजीविका पूरा करने और रोजगार का प्रोत्साहन करने में सेवा उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

शी चिनफिंग ने कहा कि नई यात्रा में हमें नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद की विचारधारा पर कायम रहते हुए नई विकास विचारधारा का ठोस व व्यापक कार्यान्वयन कर सेवा उद्योग का विकास बढ़ाना चाहिए, ताकि सेवा उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास का नया अध्याय जोड़ सके।

बताया जाता है कि राष्ट्रीय सेवा उद्योग सम्मेलन 7 और 8 अप्रैल को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुआ। सम्मेलन में शी चिनफिंग का यह आदेश बताया गया।

इस मौके पर चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने भाषण दिया। उन्होंने कहा कि जनसंख्या की संरचना में परिवर्तन, उपभोग की संरचना के उन्नयन और औद्योगिक संरचना के पुनर्गठन के रूझान के अनुरूप सेवा उद्योग का विकास बढ़ाना होगा, ताकि सेवा उद्योग का डिजिटलीकरण, मानकीकरण, एकीकरण और अंतर्राष्ट्रीयकरण विकास उन्नत हो सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'अमेरिका और ईरान साथ मिलकर करेंगे काम', सीजफायर के बाद ट्रंप ने द‍िया सहयोग का संकेत

नई द‍िल्‍ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के 40 द‍िन बाद हालात अब एक नए मोड़ पर पहुंचते दिख रहे हैं। दो हफ्ते के सीजफायर की घोषणा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ म‍िलकर काम करने की बात कही है।

दोनों देशों के बीच परमाणु कार्यक्रम पर नियंत्रण, सख्त निगरानी और प्रतिबंधों में संभावित राहत जैसे अहम मुद्दों पर सहमति बनने की बात सामने आई है, जो वैश्विक कूटनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देती है।

दो हफ्तों के सीजफायर के ऐलान के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति और सहयोग की दिशा में बड़ा संकेत दिया है। ट्रंप ने इसे दुनिया के लिए बड़ा दिन बताते हुए कहा कि ईरान अब संघर्ष से थक चुका है और पुनर्निर्माण की राह पर आगे बढ़ना चाहता है।

ट्रंप ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा, जिसके बारे में हमने यह तय किया है कि वह एक बहुत ही सफल सत्ता परिवर्तन के दौर से गुजरा है। अब यूरेनियम का संवर्धन नहीं किया जाएगा, और संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान के साथ मिलकर, जमीन में बहुत गहराई में दबी हुई (बी-2 बॉम्बर्स) सारी परमाणु डस्ट को खोदकर बाहर निकालेगा। यह अभी भी और पहले से ही बहुत ही कड़ी सैटेलाइट निगरानी के तहत है।

ट्रंप ने कहा, हम ईरान के साथ टैरिफ और प्रतिबंधों में राहत देने के मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। 15 में से कई बिंदुओं पर पहले ही सहमति बन चुकी है। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद।

बता दें कि ट्रंप ने ईरान के खिलाफ संभावित बड़े सैन्य हमले से पीछे हटते हुए दो हफ्ते का अस्थायी युद्धविराम घोषित किया। यह फैसला उस शर्त पर लिया गया कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह सुरक्षित और तुरंत खोलेगा। इस घोषणा से पूरी दुनिया को बड़ी राहत मिली है।

बताया जा रहा है कि यह निर्णय ट्रंप द्वारा तय किए गए रात 8 बजे (ईएसटी) के डेडलाइन से महज 90 मिनट पहले लिया गया। इसके पीछे पर्दे के पीछे की कूटनीति की अहम भूमिका रही। ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत के बाद दोनों तरफ से सीजफायर की स्थिति बनी है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका अपने सैन्य लक्ष्यों को हासिल कर चुका है और अब ईरान के साथ दीर्घकालिक शांति समझौते की दिशा में तेजी से प्रगति हो रही है। ट्रंप के मुताबिक, ईरान की ओर से 10 सूत्रीय प्रस्ताव मिला है, जो बातचीत के लिए एक मजबूत आधार है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट के वो 3 काले अध्याय...एक दिन में पूरी टीम दो बार हुई आउट, गिरे 20 विकेट, 74 साल पहले भारत के माथे पर लगा कलंक

Complete side dismissed twice in a day in Test: टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में 'एक दिन में दो बार ऑलआउट' होना किसी भी टीम के लिए सबसे बड़ा कलंक माना जाता है.साल 1952 में मैनचेस्टर की पिच पर इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने पहली बार यह शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया था. इसके बाद जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान की टीम भी इस अनचाहे क्लब का हिस्सा बनीं. जानिए उन ऐतिहासिक मैचों के बारे में, जहां बल्लेबाजों के समर्पण ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था. Fri, 10 Apr 2026 16:15:06 +0530

  Videos
See all

Shorts | बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम | borewell | #viral #viralvidoe #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T10:39:56+00:00

जहर से मरे कुत्ते का मांस खाने से 25 गिद्धों की मौत | Viral Video | UP | Lakhimpur Kheri #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T10:38:27+00:00

Amit Shah on BJP Manifesto: महिलाओं को 3 हजार रुपये महीना देने का वादा | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T10:42:12+00:00

Israel Attack Lebanon: लेबनान पर हमले के बाद Iran का कड़ा फैसला, फिर से महायुद्ध शुरू होने वाला है? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T10:46:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers