Responsive Scrollable Menu

भारत-बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जयशंकर-रहमान की अहम बैठक

नई द‍िल्‍ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। महत्वपूर्ण कूटनीतिक मुलाकात में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और सशक्त बनाने पर सार्थक चर्चा हुई।

बैठक में दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया। आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर संवाद बनाए रखने पर भी सहमति बनी।

व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट कर कहा, बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान और उनके प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी करके मुझे प्रसन्नता हुई। हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं को मजबूत करने पर चर्चा की। साथ ही, क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। आपस में निरंतर संपर्क बनाए रखने पर सहमति बनी।

बांग्लादेश के विदेश मंत्री खालिलुर रहमान मंगलवार को सद्भावना यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे थे। ढाका ने उम्मीद जताई है कि यह दौरा दोनों देशों के बीच सहयोग को और अधिक मजबूत और स्थायी बनाने की दिशा में अहम आधार तैयार करेगा।

इस दौरे को खास माना जा रहा है क्योंकि फरवरी में बीएनपी-नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद यह किसी बांग्लादेशी मंत्री की पहली भारत यात्रा है। इससे भारत-बांग्लादेश संबंधों में नई दिशा मिलने के संकेत माने जा रहे हैं।

इस मुलाकात पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक और मजबूत संबंध हैं, जो लोगों के आपसी जुड़ाव पर आधारित हैं। यह यात्रा द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूती देगी।

बांग्लादेश विदेश मंत्रालय के अनुसार, रहमान 10 से 12 अप्रैल तक मॉरीशस में होने वाले इंडियन ओशन कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने जा रहे हैं, और इससे पहले वे नई दिल्ली में ठहरेंगे। यहां वे भारत के विदेश मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री के साथ शिष्टाचार मुलाकात करेंगे।

इससे पहले भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की थी। भारत ने साझा हितों के आधार पर सकारात्मक और रचनात्मक तरीके से संबंध मजबूत करने की इच्छा जताई।

वहीं, हाल ही में भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह ने भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात कर रक्षा सहयोग, संयुक्त प्रशिक्षण और क्षेत्रीय शांति को लेकर बातचीत की।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

शी चिनफिंग ने सेवा उद्योग के विकास पर निर्देश दिया

बीजिंग, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल में सेवा उद्योग के विकास पर महत्वपूर्ण निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से चीन में सेवा उद्योग का पैमाना सतत रूप से बढ़ रहा है। इसकी गुणवत्ता और दक्षता में निरंतर सुधार आया है। औद्योगिक उन्नयन का समर्थन करने, लोगों की आजीविका पूरा करने और रोजगार का प्रोत्साहन करने में सेवा उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

शी चिनफिंग ने कहा कि नई यात्रा में हमें नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद की विचारधारा पर कायम रहते हुए नई विकास विचारधारा का ठोस व व्यापक कार्यान्वयन कर सेवा उद्योग का विकास बढ़ाना चाहिए, ताकि सेवा उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास का नया अध्याय जोड़ सके।

बताया जाता है कि राष्ट्रीय सेवा उद्योग सम्मेलन 7 और 8 अप्रैल को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुआ। सम्मेलन में शी चिनफिंग का यह आदेश बताया गया।

इस मौके पर चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने भाषण दिया। उन्होंने कहा कि जनसंख्या की संरचना में परिवर्तन, उपभोग की संरचना के उन्नयन और औद्योगिक संरचना के पुनर्गठन के रूझान के अनुरूप सेवा उद्योग का विकास बढ़ाना होगा, ताकि सेवा उद्योग का डिजिटलीकरण, मानकीकरण, एकीकरण और अंतर्राष्ट्रीयकरण विकास उन्नत हो सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

GT vs DC 2026: क्या आज जीत की हैट्रिक लगा पाएगी दिल्ली ? गुजरात से होगी जोरदार टक्कर

GT vs DC 2026: क्या आज जीत की हैट्रिक लगा पाएगी दिल्ली ? गुजरात से होगी जोरदार टक्कर Wed, 8 Apr 2026 18:52:50 +0530

  Videos
See all

Rashtra Sarvopari LIVE: US में चलेगी ईरान की हुकूमत? | US-Israel-Iran War Ceasefire News | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T14:09:03+00:00

Black And White With Anjana Om Kashyap: Black And White Show में आज क्या है खास? | US Iran Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T14:09:54+00:00

Shorts | पापा की आवाज सुनाकर घर में घुसे चोर | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T14:07:59+00:00

Rajasthan News: BJP के इशारे पर Chotu Singh Rawna ने Ravindra Singh Bhati से ली दुश्मनी? | Interview #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T14:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers