Responsive Scrollable Menu

‘खरबूजे के बीज’ : पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड, इम्युनिटी बूस्ट तो ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए रोजाना के आहार में छोटे-छोटे बदलाव बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट आहार में पोषक तत्वों से भरपूर खरबूजे के बीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं, जिसके सेवन से सेहत को एक-दो नहीं कई लाभ मिलते हैं।

नेशनल हेल्थ मिशन पोषक तत्वों से भरपूर खरबूजे के बीजों के बारे में जानकारी देते हुए सेवन की सलाह देता है। खरबूजे के बीज प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं। ये बीज इम्युनिटी बढ़ाने, हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में बेहद उपयोगी हैं। स्वस्थ जीवनशैली के लिए इन्हें अपने रोजाना के भोजन में शामिल कर सकते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए रोजाना थोड़ी मात्रा में खरबूजे के बीज खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है। ये प्राकृतिक रूप से उपलब्ध और सस्ता सुपरफूड हैं, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के कई स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान देते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, खरबूजे के बीज सेहत का प्राकृतिक खजाना माने जाते हैं। इनमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। फाइबर से भरपूर होने के कारण ये पाचन तंत्र को सुधारते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही, इनमें मौजूद कई विटामिन और खनिज शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का काम करते हैं।

खरबूजे के बीजों में मौजूद पोषक तत्व शरीर की रक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं, जिससे सर्दी-जुकाम जैसी आम बीमारियों से बचाव होता है, यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक हैं। ये शरीर में सोडियम के स्तर को संतुलित रखते हैं और ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करते हैं। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण ये पाचन क्रिया को सुचारू बनाते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करते हैं। इसके नियमित सेवन से दिमाग तेज होता है और स्मरण शक्ति बढ़ती है।

बाल और नाखूनों के लिए फायदेमंद भी ये फायदेमंद है। इनमें मौजूद पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाते हैं और नाखूनों की सेहत सुधारते हैं।

खरबूजे के बीजों को अपने आहार में शामिल करना बहुत आसान है। इन्हें हल्का भूनकर नमक या मसालों के साथ स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है या सलाद, दही या सुबह के नाश्ते में भी मिलाया जा सकता है। कई लोग इन्हें चाय या दूध के साथ भी इस्तेमाल करते हैं।

--आईएएनएस

एमटी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Rajasthan Development News: राम जल सेतु लिंक परियोजना का CM भजनलाल ने किया अवलोकन

Rajasthan Development News: आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चंबल नदी पर निर्माणाधीन एक्वाडक्ट का निरीक्षण किया. दोपहर 12 बजे करीब वे हेलीपेड पर उतरे. इसके लिए वहां एक अस्थायी हेलीपेड का निर्माण किया गया था.

अधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

आज मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर दिनभर से ही जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों की गतिविधियां तेज हो गई थी. कार्यवाहक जिला कलक्टर रामकिशोर मीणा, नायब तहसीलदार रामभरोस मीणा, नायब तहसीलदार लाखेरी जगदीश शर्मा, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पी.आर. मीणा और योजना के सहायक अभियंता निरंजन देईखेड़ा सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद हुए. सभी ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान के लिए खुशखबरी,दिल्ली से विकास की नई योजनाएं लेकर लौटे CS श्रीनिवास

11 अप्रैल को प्रस्तावित सभा की तैयारी

सीएम भजनलाल शर्मा के 11 अप्रैल को प्रस्तावित दौरे को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं. पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने रामसागर झील और प्रस्तावित सभास्थल का दौरा किया और व्यवस्थाओं की जांच की. उन्होंने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर अमरत्या में आयोजित कार्यक्रम में  रामसागर झील के सौंदर्यकरण सहित करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण होने वाला है.

रामसागर झील के विकास कार्यों की भी समीक्षा हुई

निरीक्षण के दौरान रामसागर झील के आसपास चल रहे विकास कार्यों, साफ-सफाई, पाथवे के निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और हरित इलाकों के विस्तार की प्रगति की समीक्षा हुई. इस दौरान उपखंड अधिकारी शिवराज मीणा, तहसीलदार रतनलाल मीणा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हरिराम मीणा और सहायक अभियंता लोकेश नागर के साथ अन्य अधिकारियों के कामों की समीक्षा की गई और गुणवत्ता बनाए रखने के पूर्ण निर्देश दिए गए.

हैदराबाद से मंगवाए गए खास पौधे

रामसागर झील क्षेत्र के सौंदर्यकर्ण के लिए हैदराबाद से अशोक, चंदन, बोटल बाम, सफेद व लाल चंदन और चाइनीज पाम जैसे पौधे मंगवाए गए थे. जखरंडा, अमलतास, मोरपंखी, ब्लैक फाइकस और हारसिंगार समेत कई किस्मों के पौधे मंगवाए गए. इसके अलावा, सभी स्थल पर बनाए जा रहे डोम निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया है. 

इस समय बीजेपी के परमेंद्र सिंह सोलंकी, नितेश खटोड़, सीपी गुंजल, नारायण माहेश्वरी, ईश्वर सैनी, राम-लक्ष्मण, केशव सैनी, लोकेश सैनी, फूलचंद सैनी और रतन सहित कई कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही.

ये भी पढ़ें- तेल संकट के बीच भारत को बड़ी राहत, राजस्थान में 70% बढ़त के साथ तेल उत्पादन में दिखा जबरदस्त उछाल

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय शटलर ने किया बड़ा उलटफेर, पीवी सिंधु और एचएस प्रणय भी बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Badminton Asia Championships: दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी को हराकर आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर किया. दूसरी ओर, पीवी सिंधु और एचएस प्रणय ने भी अपने अपने मुकाबले जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं. Wed, 8 Apr 2026 23:08:16 +0530

  Videos
See all

Iran-US Ceasefire: भारी युद्ध के बाद...अचानक सीजफायर! | Hormuz Strait crisis | Trump deadline #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T18:31:23+00:00

US Iran Ceasefire: अमेरिकी संसद में ट्रंप के खिलाफ 25वां संशोधन लागू करने की मांग | America #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T18:30:42+00:00

US-Israel-Iran War: ईरानी सेना ने दी धमकी | Anjana Om Kashyap #iranisraelwar #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T18:31:18+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | क्या ट्रंप की कुर्सी जाने वाली है? | Iran Vs America | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T18:32:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers