Election 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में आज मतदान, 6.16 करोड़ वोटर्स 1,849 उम्मीदवारों की किस्मत का करेंगे फैसला
Election 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार मनाया जाएगा. तीनों राज्यों में कल विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी. चुनाव आयोग द्वारा वोटिंग की तैयारियां पूरी हो गईं हैं. नौ अप्रैल को दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेस की सभी 296 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हो जाएगी. 296 सीटों में 140 सीटें केरल में है. असम में 126 सीटें तो पुडुचेरी में 30 सीटें शामिल हैं. इस चुनाव में 6.16 करोड़ मतदाता कुल 1,849 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. शाम पांच बजे तक मतदान होंगे, जिसके बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा.
जानें असम का सियासी गणित
असम में चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से हिमंत बिस्वा सरमा और गौरव गोगई के बीच देखा जा रहा है. हिमंता सत्ताधारी पार्टी भाजपा के सीएम फेस हैं तो वहीं गौरव कांग्रेस के. चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस में रसाकशी देखने को मिली. दोनों दलों के आरोप-प्रत्यारोप ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया.
चुनाव आयोग का कहना है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है. सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जा रही है. सुरक्षाबलों को संवेदनशील इलाके पर तैनात कर दिया गया है. राज्य में करीब 2.5 करोड़ मतदाता है, जो वोट डालने के लिए पात्र हैं.
असम में भी करीब 2.50 करोड़ ऐसे हैं, जिन्हें वोट डालने का अधिकार दिया गया है. इनमें 1.25 करोेड़ महिलाएं हैं और 318 वोटर हैं. खास बात है कि 6.42 लाख वोटर्स प्रदेश में ऐसे है, जो पहली बार वोटिंग करेंगे. 2.50 लाख वोटर 80 साल से अधिक उम्र के हैं तो 2,466 लोग 100 साल के ऊपर हैं. प्रदेश में 2.05 लाख दिव्यांग मतदाता भी हैं. गुरुवार को असम में एक ही चरण में वोटिंग होगी और 4 मई को नतीजे आएंगे.
जानें केरल का सियासी गणित
केरल में मुख्य मुकाबला तीन बड़े गठबंधनों के बीच देखा जा रहा है. तीन गठबंधनों में पहला- सीपीएम के नेतृत्व वाला एलडीएफ है, दूसरा- कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ और तीसरा भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री पिन्नाराई विजयन जैसे दिग्गज नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी और गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया.
केरल में करीब 2.71 करोड़ वोटर्स हैं, जिसमें 1.39 महिलाएं, 1.32 करोड़ पुरुष और 273 थर्ड जेंडर शामिल है. यहां 883 उम्मीदवार हैं.
जाने पुडुचेरी का सियासी गणित
पुडुचेरी में 30 सदस्यीय विधानसभा के लिए भी कल ही वोटिंग होनी है. एक दिन पहले यहां चुनाव प्रचार खत्म हो गया था. प्रदेश में 294 उम्मीदवार मैदान में हैं. राज्य के करीब 9.5 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.
पुडुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश है. प्रदेश में करीब 9.5 लाख वोटर हैं. इनमें 24,919 लोग ऐसे हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे. कुल 294 उम्मीदवार मैदान में हैं.
Assembly Polls 2026: 9 अप्रैल को केरल समेत इन राज्यों में चुनाव, जानिए यहां स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या बंद?
Assembly Polls 2026: भारत के तीन राज्यों में 9 अप्रैल 2026 को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई जगहों पर स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया गया है. हालांकि, यह बंदी सभी राज्यों में एक जैसी नहीं होगी. कुछ राज्यों में पूरी तरह छुट्टी रहेगी, जबकि कुछ जगहों पर केवल उन संस्थानों को बंद किया जाएगा, जहां मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
केरल में स्कूल खुले रहेंगे या बंद?
सबसे पहले बात करें केरल की, जहां सभी 140 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है. यहां सरकार ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों व कॉलेजों को पूरी तरह बंद रखने का आदेश दिया है. इसका मुख्य कारण यह है कि बड़ी संख्या में शिक्षण संस्थानों को मतदान केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे में छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.
पुडुचेरी में भी रहेगा अवकाश
इसी तरह, पुडुचेरी में भी 30 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान होना है. यहां भी पूर्ण अवकाश घोषित किया गया है. इस दौरान केवल स्कूल-कॉलेज ही नहीं, बल्कि कई सरकारी कार्यालय, निजी दफ्तर और व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रह सकते हैं. इस वजह से यह दिन एक तरह से सार्वजनिक अवकाश जैसा रहेगा.
असम
असम में 126 सीटों पर मतदान होना है, लेकिन वहां पूरे राज्य में छुट्टी जरूरी नहीं है. स्थानीय प्रशासन यह तय करेगा कि किन जिलों या इलाकों में स्कूल बंद रहेंगे. आमतौर पर वही स्कूल बंद किए जाते हैं, जिन्हें मतदान केंद्र बनाया गया है.
अन्य राज्यों का हाल
कर्नाटक में कुछ सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, इसलिए वहां भी स्कूल बंद करने का फैसला स्थानीय अधिकारियों पर निर्भर करेगा. इसी तरह नागालैंड और त्रिपुरा जैसे राज्यों में भी केवल उन्हीं संस्थानों को बंद किया जाता है, जहां मतदान की व्यवस्था होती है. कुल मिलाकर, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को पूरी तरह छुट्टी रहेगी, जबकि बाकी राज्यों में स्थिति स्थान के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. इसलिए छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल या स्थानीय प्रशासन की ताजा जानकारी जरूर जांच लें.
यह भी पढ़ें- Election 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में आज मतदान, 6.16 करोड़ वोटर्स 1,849 उम्मीदवारों की किस्मत का करेंगे फैसला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















