Responsive Scrollable Menu

DC vs GT: केएल राहुल या शुभमन कौन पड़ेगा भारी, कहीं बारिश न बिगाड़ दे खेल, जानें दिल्ली का वेदर रिपोर्ट

DC vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 14वां मैच 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस अपने शुरुआती दोनों मैच हार गई थी. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अपने दोनों मैच जीते हैं. ऐसे में दिल्ली की टीम लगातार तीसरे जीत के इरादे से उतरेगी. जबकि गुजरात टाइटंस की टीम वापसी करना चाहेगी, तो चलिए जानते हैं कि इस मैच का मजा बारिश किरकिरा तो नहीं कर देगी. 

दिल्ली के मौसम का मिजाज

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, 8 अप्रैल, बुधवार को दिल्ली में बारिश की संभावना 20 से 30% के बीच है. हालांकि काले बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, लेकिन पूरे दिन लगातार या भारी बारिश की उम्मीद नहीं है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यानी फैंस को पूरे 40 ओवर मैच देखने को मिल सकता है.  

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. यहां छोटी बाउंड्री होने की वजह से खूब चौके-छक्के लगते हैं. हालांकि इस मैदान पर स्पिनर्स भी धमाल मचाते हैं. अब देखने वाली बात है कि दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के मैच में बल्लेबाज और गेंदबाज क्या कमाल दिखाते हैं. 

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से गुजरात टाइटंस ने 4 मैचों में जीत हासिल किया है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स को 3 मैचों में जीत मिली है. देखा जाए तो दोनों टीमों के बीच अब तक कड़ी टक्कर देखने को मिली है. 

दिल्ली और गुजरात की संभावित प्लेइंग 11:

दिल्ली की संभावित प्लेइंग 11: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिज़वी, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एन्गिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन.

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11:  शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फ़िलिप्स, शाहरुख ख़ान, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा.

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड - केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी दार, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी. 

गुजरात टाइंटस का स्क्वाड -  साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु.

यह भी पढ़ें:  IPL में सबसे कम उम्र में किस खिलाड़ी ने जीती Orange Cap, नाम शायद ही जानते हों आप

Continue reading on the app

अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव: युद्ध खत्म करने की शर्तें तय

तेहरान, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ दो हफ्ते का सीजफायर युद्ध के खत्म होने का संकेत नहीं है, क्योंकि उसके 10-सूत्रीय प्रस्ताव के विवरण पर अभी बातचीत होनी बाकी है।

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार, तेहरान की ओर से रखे जाने वाले 10 सूत्रीय प्रस्ताव में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का लगातार नियंत्रण, ईरान के परमाणु संवर्धन अधिकारों की स्वीकृति, सभी प्राथमिक प्रतिबंधों को हटाना, सभी द्वितीयक प्रतिबंधों को हटाना और ईरान के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी प्रस्तावों को समाप्त करना शामिल है। अमेरिका की यह प्रतिबद्धता कि वह आगे कोई भी आक्रामक कार्रवाई नहीं करेगा और ईरान के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सभी प्रस्तावों को समाप्त करने की भी मांग रखी गई है।

इसके अतिरिक्त, मांगों में युद्ध में हुए नुकसान के लिए ईरान को मुआवजा देना, क्षेत्र से अमेरिकी लड़ाकू बलों की वापसी और लेबनान समेत सभी मोर्चों पर शत्रुता की समाप्ति भी शामिल है। काउंसिल ने एक बयान भी जारी किया, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से घोषित दो हफ्ते के सीजफायर की पुष्टि की गई।

बयान के मुख्य बिंदुओं में यह उल्लेख किया गया है कि ईरान ने एक बड़ी जीत हासिल की है और अमेरिका को अपनी 10-सूत्रीय योजना को स्वीकार करने के लिए मजबूर किया है। इस योजना में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से नियंत्रित मार्ग और प्रतिरोध की धुरी के सभी तत्वों के खिलाफ युद्ध को समाप्त करने की जरूरत शामिल है।

ईरान के अनुसार, अमेरिका ने ईरान की 10-सूत्रीय योजना को बातचीत के आधार के रूप में स्वीकार कर लिया है। बयान में आगे कहा गया है कि सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के नेतृत्व और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की मंजूरी के तहत, ईरान युद्धविराम के विवरण को अंतिम रूप देने के लिए इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ बातचीत करेगा।

बयान में कहा गया है कि अमेरिकी पक्ष पर पूर्ण अविश्वास के साथ ये बातचीत शुक्रवार, 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में शुरू होगी और ईरान इन वार्ताओं के लिए दो हफ्ते का समय देगा। आपसी सहमति से इस अवधि को बढ़ाया जा सकता है। ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक बाध्यकारी प्रस्ताव की भी मांग की, जो अमेरिका के साथ सभी समझौतों को बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय कानून में बदल देगा।

इसमें यह भी कहा गया कि सीजफायर का मतलब युद्ध की समाप्ति या 10-सूत्रीय योजना के विवरण पर चल रही बातचीत का अंत नहीं है। बयान में आगे ईरानियों से अमेरिका के साथ बातचीत की प्रक्रिया पर भरोसा करने और उसका समर्थन करने की अपील की गई है। यह प्रक्रिया सर्वोच्च नेता और व्यवस्था के उच्चतम स्तरों की निगरानी में हो रही है।

--आईएएनएस

डीसीएच/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का अगला टारगेट लॉक, बुमराह के बाद निशाने पर ये 5 गेंदबाज

Vaibhav Sooryavanshi: बुमराह जब सामने आएंगे तो वैभव सूर्यवंशी क्या करेंगे? इस सवाल का जवाब अब दुनिया के सामने है. उसका जवाब मिलने के साथ ही वैभव सूर्यवंशी का अगला टारगेट भी लॉक हो चुका है. Wed, 08 Apr 2026 11:21:04 +0530

  Videos
See all

Iran-US Israel War Ceasefire: इजरायल के साथ समझौता नहीं- ईरान | Donald Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T03:45:06+00:00

Iran-US Israel War Ceasefire: US-ईरान सीजफायर पर इजरायल खुश नहीं-US मीडिया | Donald Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T04:00:28+00:00

Iran-US Israel War Ceasefire: ईरान-अमेरिका में 2 हफ्ते का युद्धविराम | Donald Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T03:50:03+00:00

Iran-US Ceasefire Updates LIVE: सीजफायर के लिए क्यों माने Trump? | Mojtaba Khamenei | Explained #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T03:48:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers