अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों तक टला युद्ध, ट्रंप बोले- पाकिस्तान से बातचीत के बाद सीजफायर पर बनी सहमति
अमेरिका और ईरान के बीच कुछ दिनों के लिए सैन्य संघर्ष रुक चुका है, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि दो हफ्तों तक ईरान पर बमबारी और हमलों को स्थगित कर दिया गया है, इस दौरान कूटनीति प्रयास जारी रहेंगे. ट्रंप ने बताया कि पाकिस्तान से बातचीत के बाद सीजफायर पर सहमति बन सकी है. सीजफायर पर दोनों देशों ने सहमति जताई है, इसके साथ इजरायल भी राजी हो गया है, अब आगे की बातचीत पाकिस्तान में तय की गई है,
हमले को स्थगित करने पर सहमत हूं
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, “मैं दो हफ्तों के लिए ईरान पर बमबारी और हमले को स्थगित करने पर सहमत हूं,” और इसे व्यापक युद्धविराम की दिशा में एक कदम बताया है, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह निर्णय पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के साथ बातचीत के बाद लिया गया है, इसमें प्रस्तावित हमलों को टालने की बात कही गई थी, ट्रंप ने साफ कर दिया कि यह रोक सशर्त है, ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा से खोलना ही होगा, उन्होंने कहा कि अगर तनाव को कम करना है तो जरूरी कदम उठाना ही पड़ेगा.
बातचीत निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है
उन्होंने लिखा, “यह एक दोतरफा युद्धविराम होगा,” इसमें दो हफ्तों तक दोनों पक्षों के पीछे हटने की उम्मीद है. ट्रंप का दावा है कि सैन्य लक्ष्य पहले ही हासिल हो चुके हैं, तेहरान के साथ बातचीत निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है, ट्रंप ने कहा, “हम अपने सभी सैन्य लक्ष्यों को हासिल कर चुके हैं, उन्हें पार भी कर चुके हैं, दीर्घकालिक शांति को लेकर ठोस समझौते की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है,” उन्होंने खुलासा किया कि वॉशिंगटन को ईरान की ओर से 10 बिंदुओं का प्रस्ताव मिला है, उन्होंने बातचीत के लिए एक व्यवहारिक आधार को तय किया है, ट्रंप के तहत ज्यादातर अहम मुद्दों पर पहले ही सहमति बनाई जा चुकी है,
डेडलाइन के ठीक पहले रुके कदम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि दो सप्ताह का युद्धविराम दोनों पक्षों को समझौते को अंतिम रूप देने का खास मौका होगा, उन्होंने कहा कि काफी वक्त से चल रहा संघर्ष अब समाधान के काफी करीब है, आपको बता दें कि ट्रंप का ये ऐलान उनकी ओर से दी गई डेडलाइन के खत्म होने के कुछ देर पहले ही आया, एक दिन पहले ही ट्रंप ने कहा कि था कि मंगलवार रात आठ बजे तक अगर ईरान किसी समझौते की तरफ नहीं बढ़ता है तो उसे पाषाण युग में भेज दिया जाएगा.इस बयान को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थींं, मगर ऐन मौके पर हालात पलट गए हैं, इससे दुनिया को काफी राहत मिली है, अब देखना होगा कि पाकिस्तान में होने वाली बातचीत किस तरह से आगे बढ़ेगी, अमेरिका-ईरान किन बातों पर सहमत होंगे.
समझौते को लेकर बातचीत जारी
ईरान के साथ सीजफायर के ऐलान पर व्हाइट हाउस की ओर से भी बयान आया है, व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट का कहना है कि अभी भी समझौते को लेकर बातचीत जारी है, राष्ट्रपति ट्रंप का बयान ही आगे की दिशा को तय करने वाला है. बातचीत का आधार क्या होने वाला है यह ट्रंप तय करेंगे, लेविट के अनुसार, सच ये है कि हमारे राष्ट्रपति और हमारी शक्तिशाली सेना ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने पर मजबूर किया है.
ये भी पढ़ें: एक्टिव हो गया ट्रंप का 'पाषण युग' वाला प्लान, अमेरिका और इजरायल के टारगेट पर ईरान
EOW की बड़ी स्ट्राइक! शराब घोटाले में अवैध परिवहन का भंडाफोड़, कई गाड़ियां जब्त
छत्तीसगढ़ का बहुचर्चित शराब घोटाला अब एक नए मोड़ पर पहुंच चुका है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस मामले के नए राज सामने आ रहे हैं। हाल ही में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की कार्रवाई ने इस पूरे नेटवर्क की गहराई को उजागर कर दिया है। तीन गाड़ियों की जब्ती ने …
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News




















