Responsive Scrollable Menu

ईरान-अमेरिका तनाव: पाक प्रधानमंत्री ने ट्रंप से सैन्य कार्रवाई टालने का किया अनुरोध

वाशिंगटन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सार्वजनिक रूप से अपील की है कि वे एक अहम समय-सीमा को दो हफ्ते के लिए बढ़ा दें, ताकि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच बातचीत का रास्ता खुला रह सके। व्हाइट हाउस ने इस प्रस्ताव पर विचार करने के संकेत दिए।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिना लेविट ने आईएएनएस से कहा कि राष्ट्रपति को इस प्रस्ताव की जानकारी दे दी गई है और जल्द ही इसका जवाब दिया जाएगा। यह इस मामले पर अमेरिका की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया है।

शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि कूटनीतिक प्रयास लगातार आगे बढ़ रहे हैं और जल्द ही ठोस नतीजे सामने आ सकते हैं। उन्होंने अमेरिका से अनुरोध किया कि बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए समय-सीमा दो हफ्ते बढ़ाई जाए।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में तुरंत तनाव कम करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ईमानदारी से ईरान से अनुरोध करता है कि वह सद्भावना के तौर पर दो हफ्तों के लिए होर्मुज स्ट्रेट को खोल दे।

इसके साथ ही उन्होंने सभी लड़ाई में शामिल पक्षों से कहा कि वे दो हफ्तों के लिए हर जगह युद्धविराम लागू करें, ताकि बातचीत के जरिए युद्ध को खत्म किया जा सके और क्षेत्र में लंबे समय तक शांति और स्थिरता बनी रहे।

यह अपील ऐसे समय आई है जब हालात तेजी से बदल रहे हैं। अमेरिका ने एक तरफ बातचीत की इच्छा जताई है, तो दूसरी तरफ जरूरत पड़ने पर सख्त कदम उठाने की चेतावनी भी दी है। पिछले 48 घंटों में ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने साफ कहा है कि आगे क्या होगा, यह ईरान के रुख पर निर्भर करेगा।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने कहा कि अब फैसला ईरान को करना है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका तनाव बढ़ाना नहीं चाहता, लेकिन उसके पास कड़ी कार्रवाई करने की क्षमता है। वहीं, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने वैश्विक समुद्री मार्गों में बाधा के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया और समुद्री रास्तों की सुरक्षा को बेहद अहम बताया।

बता दें कि ट्रंप ने ईरान पर सैन्य हमलों को सप्ताह के लिए स्थगित करने पर सहमति जता दी है। इसको एक ठोस शांति समझौता की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

--आईएएनएस

एएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों तक टला युद्ध, ट्रंप बोले- पाकिस्तान से बातचीत के बाद सीजफायर पर बनी सहमति

अमेरिका और ईरान के बीच कुछ दिनों के लिए सैन्य संघर्ष रुक चुका है, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि दो हफ्तों तक ईरान पर बमबारी और हमलों को स्थगित कर दिया गया है, इस दौरान कूटनीति प्रयास जारी रहेंगे. ट्रंप ने बताया कि पाकिस्तान से बातचीत के बाद सीजफायर पर सहमति बन सकी है. सीजफायर पर दोनों देशों ने सहमति जताई है, इसके साथ इजरायल भी राजी हो गया है, अब आगे की बातचीत पाकिस्तान में तय की गई है, 

हमले को स्थगित करने पर सहमत हूं

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, “मैं दो हफ्तों के लिए ईरान पर बमबारी और हमले को स्थगित करने पर सहमत हूं,” और इसे व्यापक युद्धविराम की दिशा में एक कदम बताया है, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह निर्णय पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के साथ बातचीत के बाद लिया गया है, इसमें प्रस्तावित हमलों को टालने की बात कही गई थी, ट्रंप ने साफ कर दिया कि यह रोक सशर्त है, ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा से खोलना ही होगा, उन्होंने कहा कि अगर तनाव को कम करना है तो जरूरी कदम उठाना ही पड़ेगा. 

बातचीत निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है

उन्होंने लिखा, “यह एक दोतरफा युद्धविराम होगा,” इसमें दो हफ्तों तक दोनों पक्षों के पीछे हटने की उम्मीद है. ट्रंप का दावा है कि सैन्य लक्ष्य पहले ही हासिल हो चुके हैं, तेहरान के साथ बातचीत निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है, ट्रंप ने कहा, “हम अपने सभी सैन्य लक्ष्यों को हासिल कर चुके हैं, उन्हें पार भी कर चुके हैं, दीर्घकालिक शांति को लेकर ठोस समझौते की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है,” उन्होंने खुलासा किया कि वॉशिंगटन को ईरान की ओर से 10 बिंदुओं का प्रस्ताव मिला है, उन्होंने बातचीत के लिए एक व्यवहारिक आधार को तय किया है, ट्रंप के तहत ज्यादातर अहम मुद्दों पर पहले ही सहमति बनाई जा चुकी है, 

डेडलाइन के ठीक पहले रुके कदम  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि दो सप्ताह का युद्धविराम दोनों पक्षों को समझौते को अंतिम रूप देने का खास मौका होगा, उन्होंने कहा कि काफी वक्त से चल रहा संघर्ष अब समाधान के काफी करीब है, आपको बता दें कि ट्रंप का ये ऐलान उनकी ओर से दी गई डेडलाइन के खत्म होने के कुछ देर पहले ही आया, एक दिन पहले ही ट्रंप ने कहा कि था कि मंगलवार रात आठ बजे तक अगर ईरान किसी समझौते की तरफ नहीं बढ़ता है तो उसे पाषाण युग में भेज दिया जाएगा.इस बयान को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थींं, मगर ऐन मौके पर हालात पलट गए हैं, इससे दुनिया को काफी राहत मिली है, अब देखना होगा कि पाकिस्तान में होने वाली बातचीत किस तरह से आगे बढ़ेगी, अमेरिका-ईरान किन बातों पर सहमत होंगे. 

समझौते को लेकर बातचीत जारी

ईरान के साथ सीजफायर के ऐलान पर व्हाइट हाउस की ओर से भी बयान आया है,  व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट का कहना है ​कि अभी भी समझौते को लेकर बातचीत जारी है, राष्ट्रपति ट्रंप का बयान ही आगे ​की दिशा को तय करने वाला है. बातचीत का आधार क्या होने वाला है यह ट्रंप तय करेंगे, लेविट के अनुसार, सच ये है  कि हमारे राष्ट्रपति और हमारी शक्तिशाली सेना ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने पर मजबूर किया है.

ये भी पढ़ें: एक्टिव हो गया ट्रंप का 'पाषण युग' वाला प्लान, अमेरिका और इजरायल के टारगेट पर ईरान

Continue reading on the app

  Sports

शेयर बाजार में शानदार तेज़ी, सेंसेक्स 2600 अंक चढ़ा, निफ्टी 750 अंक ऊपर, जानिए क्या है तेजी का कारण?

भारतीय शेयर बाजार मेंआज आज बुधवार 8 अप्रैल को जोरदार तेजी देखने को मिली। दरअसल BSE Sensex करीब 2600 अंक यानी लगभग 3.50% चढ़कर 77,200 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं Nifty 50 भी 750 अंक (3.24%) की बढ़त के साथ 23,900 पर कारोबार करता नजर आया। बता दें कि बाजार में यह उछाल अमेरिका … Wed, 08 Apr 2026 10:23:36 GMT

  Videos
See all

Iran-US Israel War Ceasefire: ईरान-अमेरिका में 2 हफ्ते का युद्धविराम | Donald Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T03:50:03+00:00

Iran-US Israel War Ceasefire: इजरायल के साथ समझौता नहीं- ईरान | Donald Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T03:45:06+00:00

Iran-US Ceasefire Updates LIVE: सीजफायर के लिए क्यों माने Trump? | Mojtaba Khamenei | Explained #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T03:48:41+00:00

Big Breaking on Iran-US Ceasefire LIVE: अमेरिका से युद्ध मेंईरान की जीत? | Iran America War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T03:58:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers