गर्लफ्रेंड होते हुए भी हेमा मालिनी से सात फेरे ले रहे थे ये एक्टर, नशे में पहुंचे धर्मेंद्र ने तुड़वा दी थी शादी?
Bollywood Actor: धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) की जोड़ी 80 के दशक की सबसे पॉपुलर और सफल बॉलीवुड जोड़ियों में से एक थी. 1970 में फिल्म 'तुम हसीन मैं जवान' के सेट पर मिले इस कपल ने, 1980 में शादी करने से पहले लगभग पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. लेकिन क्या आपको पता है कि धर्मेंद्र से पहले कोई दूसरा एक्टर हेमा मालिनी से शादी करने वाला था. लेकिन जब ही मैन को इस बारे में पता चला था तो उन्होंने शादी तुड़वा दी थी. चलिए जानते हैं, कौन है वो एक्टर जिससे शादी करने वाली थी हेमा मालिनी.
कौन हैं ये दिग्गज एक्टर?
हम बात कर रहे हैं, ‘जंपिंग जैक’ के नाम से पॉपुलर दिग्गज एक्टर जितेंद्र की, जो 7 अप्रैल को अपना 84वां जन्मदिन (Jeetendra Birthday) मना रहे हैं. 7 अप्रैल, 1942 को अमृतसर में एक बिजनेस फैमिली में जन्में जितेंद्र का असली नाम रवि कपूर (Ravi Kapoor) है. उन्होंने साल 1974 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शोभा कपूर से शादी की थी. हालांकि बेहद कम लोग ही ये जानते हैं कि जितेंद्र की नजदीकियां कभी हेमा मालिनी से भी थीं. यहां तक कि दोनों शादी भी करने वाले थे, लेकिन ऐन मौके पर धर्मेंद्र दोनों के बीच आ गए थे और शादी टूट गई थी.
हेमा-जितेंद्र से शादी करवाना चाहता था परिवार
दरअसल, हेमा मालिनी और जितेंद्र का परिवार उन दोनों की शादी करवाना चाहता था. कहा जाता है कि, हेमा की शादी के लिए उनकी मां ने जितेंद्र को पसंद किया था. हालांकि वो बात और है उस दौरान दोनों ही स्टार्स अलग-अलग लोगों को डेट कर रहे थे. बताया जाता है कि जितेंद्र तब शोभा सिप्पी को डेट कर रहे थे तो वहीं, हेमा धर्मेंद्र को पसंद करती थी. लेकिन हेमा की मां को उनका ये रिश्ता पसंद नहीं था. घर में इस बात को लेकर काफी बहस भी हुई. क्यों धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे, इसलिए एक्ट्रेस के परिवार को रिश्ता पसंद नहीं थी.
ये भी पढ़ें- विराट कोहली 4 घंटे तक 'Dhurandhar 2' से नहीं हटा पाए नजरें, रणवीर सिंह की तारीफ में बोले- 'आप तो जीनियस हैं'
जितेंद्र नहीं करना चाहते थे शादी?
हेमा मालिनी की बायोग्राफी ‘बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' में लिखा है कि जितेंद्र हेमा मालिनी से शादी नहीं करना चाहते थे. उन्होंने अपने एक दोस्त से कहा था- 'मैं हेमा से प्यार नहीं करता और वो भी मुझसे प्यार नहीं करती. बस परिवार वाले चाहते हैं इसलिए सोच रहा था, पर वो अच्छी लड़की है.' बता दें, चेन्नई के एक मंदिर में हेमा और जितेंद्र की सीक्रेटली शादी हो रही थी. जब जब धर्मेंद्र को इसके बारे में पता चला था तो वो नशे में धुत वहां पहुंच गए थे और खूब हंगामा किया था. फिर दोनों की शादी टूट गई थी. वहीं, कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा जाता है कि धर्मेंद्र के साथ जितेंद्र की गर्लफ्रेंड शोभा भी वहां पहुंची थी.
शोभा के संग एक्टर ने बसाया गया
आखिरकार जितेंद्र ने अपनी लेडी लव शोभा से 1974 में शादी की थी. शोभा और जितेंद्र की मुलाकात तब हुई थी जब शोभा महज 14 साल की थीं. कहा जाता है कि जितेंद्र और हेमा मालिनी की शादी टूटने के बाद उन्होंने शोभा से शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं, जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर और एक्टर तुषार कपूर हैं. वहीं, जितेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्मों की बात करें तो दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें खुशबू, वारिस, दुल्हन, गहरी चाल शामिल है.
ये भी पढ़ें- Exclusive: परेश रावल ने 'भूत बंगला' की OTT फिल्मों से की तुलना, कहा-'डबल मीनिंग के बगैर भी बन सकती हैं मूवीज'
Swami Ramdev Health Tips: कब्ज की समस्या से लेकर डायबिटीज तक, स्वामी रामदेव से जानिए पतंजलि के इस आयुर्वेदिक चूर्ण के फायदे
Swami Ramdev Health Tips: गतल खान-पान की वजह से पेट की समस्या आम हो गई है. फिर चाहे गर्मी हो या फिर सर्दी इसका जड़ से इलाज संभव नहीं है. इसे कंट्रोल करने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं. ऐसे ही आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के जरिए भी इसे ठिक किया जाता सकता है. इन्हीं जड़ी-बूटियों में से एक त्रिफला चूर्ण है. इससे आप कब्ज की समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं. त्रिफला चूर्ण एक आयुर्वेदिक औषधि है. इसे कई जड़ी बूटियों से मिलाकर बनाया गया है. ऐसे में हाल ही में स्वामी रामदेव ने अपने फेसबुक लाइव में त्रिफला चूर्ण के फायदों के बारे में विस्तार से बताया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
त्रिफला चूर्ण क्या है?
स्वामी रामदेव ने वीडियो के जरिए बताया कि आयुर्वेद में त्रिफला चूर्ण को बहुत खास माना जाता है. यह तीन फलों आंवला, हरड़ और बहेड़ा से मिलकर बनता है. इन तीनों का मिश्रण शरीर को अंदर से साफ करता है और कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है. स्वामी रामदेव भी इसे रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करने की सलाह देते हैं.
यहां देखें लाइव वीडियो
स्वामी रामदेव से त्रिफला चूर्ण के फायदे
कब्ज की समस्या में राहत
आजकल गलत खानपान और कम पानी पीने से कब्ज की समस्या आम हो गई है. त्रिफला चूर्ण पेट को साफ रखने में मदद करता है. स्वामी रामदेव कहते हैं कि यह आंतों की सफाई करता है और मल त्याग को आसान बनाता है. रोज रात को गुनगुने पानी के साथ त्रिफला चूर्ण लेने से सुबह पेट साफ होता है. इससे गैस, एसिडिटी और भारीपन जैसी समस्याएं भी कम होती हैं.
डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक
त्रिफला चूर्ण ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकता है. इसमें मौजूद तत्व शरीर की इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाते हैं. नियमित सेवन से डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिल सकता है. हालांकि, इसे दवा के विकल्प के रूप में नहीं लेना चाहिए. डॉक्टर की सलाह जरूरी है.
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
अगर आपका पाचन कमजोर है, तो त्रिफला चूर्ण फायदेमंद साबित हो सकता है. यह भूख बढ़ाने में मदद करता है और भोजन को सही तरीके से पचाता है. यह लीवर को भी डिटॉक्स करता है और शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालता है. इससे शरीर हल्का और ऊर्जावान महसूस करता है.
वजन घटाने में मददगार
त्रिफला चूर्ण मेटाबॉलिज्म को तेज करता है. इससे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी कम करने में मदद मिलती है. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो संतुलित आहार और एक्सरसाइज के साथ इसका सेवन कर सकते हैं.
त्वचा और बालों के लिए लाभकारी
त्रिफला चूर्ण खून को साफ करता है. इससे त्वचा पर निखार आता है और मुंहासों की समस्या कम होती है. इसके अलावा, यह बालों को मजबूत बनाता है और बाल झड़ने की समस्या को कम करने में मदद करता है.
सेवन का सही तरीका
रात को सोने से पहले 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण लें. इसे गुनगुने पानी या दूध के साथ लिया जा सकता है. खाली पेट लेने से बेहतर असर मिलता है. लेकिन ध्यान रहे कि ज्यादा मात्रा में सेवन न करें. गर्भवती महिलाएं इसके सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें. अगर कोई पुरानी बीमारी है, तो पहले विशेषज्ञ से पूछें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















