Prabhasakshi NewsRoom: Mojtaba Khamenei कोमा में हैं तो Iran की सत्ता को चला कौन रहा है?
इसे भी पढ़ें: Donald Trump का मीडिया को अल्टीमेटम- 'गद्दार का नाम बताओ वरना जेल की सलाखों के पीछे जाओ!'
'रहने दो आपसे नहीं हो पाएगा', आलिया भट्ट की होस्टिंग का उड़ा मजाक, जमकर ट्रोल कर रहे यूजर्स
Alia Bhatt Trolled for Hosting: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी सीरियस और मासूमियत भरी एक्टिंग की लिए जानी जाती हैं. उन्होंने राजी और हीरामंडी जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. आलिया किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन इस बार वो अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि होस्टिंग की से चर्चा का विषय बनी हुई हैं. एक्सट्रेस ने बीते दिनों मुंबई में स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 पहली बार होस्ट किया था. उनके साथ कॉमेडियन जाकिर खान (Zakir Khan) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) भी होस्टिंग कर रहे थे. आलिया ने होस्टिंग के दौरान अपने जोक से ऑडियंस को खूब हंसाने की कोशिश की. लेकिन उनके जोक्स पर ज्यादातर लोगों ने रिएक्ट नहीं किया. अब इसको लेकर आलिया सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल की जा रही हैं. आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं कि यूजर्स उनकी होस्टिंग को लेकर कैसे-कैसे रिएक्ट कर रहे हैं-
होस्टिंग को लेकर उड़ा मजाक
मुंबई में कई सालों बाद चेतक स्क्रीन अवॉर्ड 2026 होस्ट किया गया था. इसमें जावेद अख्तर, रमेश सिप्पी, सोनाली बेंद्रे से लेकर विक्की कौशल जैसे सितारे नजर आए थे. इस इवेंट का यूट्यूब और सोनी लिव पर लाइव प्रसारण किया जा रहा था और आलिया भट्ट ब्लैक कोट पैंट्स में पहली बार होस्टिंग कर रही थी. उन्होंने इस दौरान कई बार जोक्स मारे. लेकिन वो सही तरीके लैंड नहीं हो रहे थे. जिससे वहां बैठी ऑडियंस को बिल्कुल भी हंसी नहीं आई. हालांकि आलिया ने बहुत कोशिश की, लेकिन वो कई बार नवर्स और फंबल करती हुई नजर आ रही थी. इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं. इतना ही नहीं कई लोगों ने उनकी नर्वसनेस को धुरंधर की सफलता से जोड़ दिया और ट्रोलिंग करने लगे.
'आलिया, रहने दो आपसे नहीं हो पाएगा'
एक्स (पहले ट्विटर) पर भीकू म्हात्रे ने आलिया भट्ट को ट्रोलिंग करते हुए लिखा, 'ठीक है, अब तक मुझे शक था. अब मुझे पूरा यकीन है. धुरंधर ने वाकई कई लोगों को मानसिक रूप से तोड़ दिया है.' 'वहीं, दूसरे ने लिखा, 'भाई, ये इतना शर्मनाक है कि मुझे भी शर्म आ रही है... सच में कोई हंस नहीं रहा. कौन लिखता है इतने घटिया चुटकुले भाई.' वहीं, तीसरे ने लिखा, 'रहने दो आलिया आपसे नहीं हो पाएगा, सो क्रिंज, इसके साथ ही एक और अन्य ने लिखा, 'मिलिए आलिया भट्ट से, एक बेहद एवरेज एक्ट्रेस. उनकी कुछ फिल्में दमदार पीआर की वजह से सफल रहीं और अब वो एक अवॉर्ड शो की मेजबानी कर रही हैं, जहां वो फनी बनने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन सच कहें तो दर्शकों को बोर कर रही हैं.'
Okay. Till date I had a doubt. Now I'm sure. Dhurandhar has really broken down many mentally. ???????????? pic.twitter.com/19IECnaH1j
— BhikuMhatre (@MumbaichaDon) April 6, 2026
bro this is so embarrassing that I'm feeling 2nd hand embarrassment..literally no one is laughing ???????? kaun likhta itne lame jokes bhai pic.twitter.com/MDvpemYyNI
— 『Ꭺ 』 (@iluffy05) April 6, 2026
Rhene do Alia aapse nahi ho paayega. So cringe ???? pic.twitter.com/6ro8paLfjK
— iutlka (@iutlkaa) April 6, 2026
Meet Alia Bhatt
— Byomkesh (@byomkesbakshy) April 6, 2026
A very average actress.
A few of her films worked because of strong PR .
And now she’s hosting an award show trying to be funny but honestly just boring the audience. ???????? pic.twitter.com/wXivMU186r
ये पोस्ट भी पढ़िए
my eyes my eyes my eyes… my ears are bleeding ????
— Zeba Zoariah (@ZZoariah) April 6, 2026
itna forced tha ki silence bhi louder lag raha tha she really thought this would land ???? pic.twitter.com/ZuS0Nzlxjv
She is trying very hard to deliver comedy ????????
— Sunanda Roy ???? (@SaffronSunanda) April 6, 2026
Why Alia Bhatt Why ? ????????pic.twitter.com/NvpfzyvtPH
I am too afraid to unmute this video https://t.co/oHAEG7oez2
— Ishiiiiii (@Ishibishiii) April 6, 2026
Slowly realising we only thought Alia was a phenomenal actor because Karan Johar told us so. https://t.co/ZhyXZSIGcA
— Cobblestone Wanderer (@Cobblestonewand) April 6, 2026
Alia's hosting is more painful to watch than her Shiva Shiva in Brahmāstra. pic.twitter.com/SBw1df8B5v
— Ujjawal Singh (@Ujjawal_athrav) April 6, 2026
जाकिर की होस्टिंग पर सोनलाी बेंद्रे के पति ने किया था रिएक्ट
दरअसल, आलिया भट्ट के साथ जाकिर खान भी होस्टिंग करते नजर आए थे. इस दौरान स्टेज पर एक्सट्रेस सोनाली बेंद्रे और उनके पति गोल्डी बहल अवॉर्ड प्रेजेंट करने के लिए आए थे. उन्होंने आलिया की होस्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि आप बहुत शानदार कर रही हैं. वहीं, उन्होंने जाकिर को लेकर कहा कि आप थोड़ा और बेहतर कर सकते हो. इस जाकिर ने रिएक्ट किया, 'जिनसे व्यवहार अच्छा बनाना है उनकी तारीफ कर दी और हमे बस नीचे फेंक दो. ट्रेन के नीचे काट दो. गरीब आदमी अच्छी जगह आ गया है, तो बर्दाश्त नहीं हो रहा है.' जाकिर के इस जवाब को सुनने के बाद वहां बैठी ऑडियंस ने जमकर ठहाके लगाए. लेकिन जिस अंदाज सोनाली के पति ने उनसे कहा वो बात जाकिर के दिल पर लग गई थी, जिसके बाद उन्होंने इस तरह रिएक्ट किया.
स्क्रीन ऑवर्ड्स में धुरंधर फिल्म छाई
चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म ने 16 कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किए. इस फिल्म को बेस्ट एक्टर (रणवीर सिंह), बेस्ट डायरेक्टर (आदित्य धर), सपोर्टिंग एक्टर (अक्षय खन्ना), बेस्ट एक्शन, बैकग्राउंड स्कोर, कोरियोग्राफी, सिनेमैटोग्राफी, कंटेंट, संवाद, एडिटिंग, हेयरस्टाइल और मेकअप, प्रोडक्शन डिजाइन, साउंड डिजाइन और स्पेशल इफेक्ट्स जैसे कई बड़े अवॉर्ड मिले. इतना ही नहीं, कई तकनीकी और क्रिएटिव कैटेगरी में भी धुरंधर का दबदबा रहा, जिससे यह साफ दिखता है कि फिल्म हर पहलू में मजबूत थी. लेकिन यहां एक दिलचस्प बात है, इतने सारे अवॉर्ड जीतने के बावजूद धुरंधर बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड नहीं जीत पाई. बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड होमबाउंड को मिला, जिसने इस सबसे बड़ी कैटेगरी में बाजी मार ली.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation
























