रोहित शर्मा अपने नाम कर सकते हैं ऑरेन्ज कैप, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज बनाने होंगे सिर्फ इतने रन
Rohit Sharma: आईपीएल 2026 में रनों की झमाझम बारिश हो रही है. बल्लेबाज छक्के-चौकों की झड़ी लगाकर खूब रन बटोर रहे हैं. अस बीच ऑरेन्ज कैप की रेस भी काफी रोमांचक हो चली है, जिसमें फिलहाल 22 साल के समीर रिजवी टॉप पर हैं. मगर, वह कितने वक्त तक टॉप पर रहेंगे इसका फैसला आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मैच के साथ ही हो जाएगा. मगर, रोहित शर्मा के पास मौका है कि वह ऑरेन्ज कैप अपने नाम कर सकते हैं, क्योंकि वह समीर से ज्यादा पीछे नहीं हैं...
समीर रिजवी के पास है अभी ऑरेन्ज कैप
मौजूदा समय में IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं 22 साल के समीर रिजवी. दिल्ली कैपिटल्स के इस युवा खिलाड़ी ने इस सीजन तहलका मचा रखा है. उन्होंने 163.27 की स्ट्राइक रेट से 160 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 11 छक्के निकले. रिजवी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की थी और 51 गेंदों पर 90 रन की पारी खेली थी.
Rohit Sharma के पास है ऑरेन्ज कैप अपने नाम करने का मौका
मुंबई इंडियंस के स्टार ओपनर रोहित शर्मा यदि आज राजस्थान रॉयल्स के साथ खेले जाने वाले मैच में 48 रन बना लेते हैं, तो ऑरेन्ज कैप अपने नाम कर लेंगे. असल में, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं. हिटमैन ने अब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें 56.50 के औसत और 176.56 की स्ट्राइक रेट से 113 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 11 चौके लगाए हैं और 7 छक्के लगाए हैं. ऐसे में वह यदि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 48 रन बना लेते हैं, तो उनके 161 रन हो जाएंगे और ऑरेन्ज कैप उनके पास आ जाएगी.
Paltan, it's our first-ever matchday in Guwahati ????
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 7, 2026
???? https://t.co/tY2NQqFXF0 pic.twitter.com/U97Z0c38QL
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा है हिटमैन का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के सामने अब तक 30 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 29 पारियों में उन्होंने 126.05 की स्ट्राइक रेट और 20.69 के औसत से 600 रन बनाए हैं. आरआर के खिलाफ रोहित ने 3 अर्धशतक लगाए हैं और वह 4 बार बिना खाता खोले शून्य पर आउट भी हुए हैं. ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि Rohit Sharma आज राजस्थान रॉयल्स के मैच के बाद ऑरेन्ज कैप अपने नाम कर पाते हैं या नहीं.
Retweet if this reminded you of someone ???? pic.twitter.com/lVL6vdZcra
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 6, 2026
IPL 2026 में अब तक ऐसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया था. Rohit Sharma ने उस मैच में 38 गेंद पर 78 रनों की तूफानी पारी खेली थी. रोहित ने लगभग 206 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 6 चौका और 6 छक्के लगाए थे. वहीं रयान रिकल्टन ने भी 53 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली थी, लेकिन फिर दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया था. इस मैच में रोहित 35 रन बनाए थे.
गर्लफ्रेंड होते हुए भी हेमा मालिनी से सात फेरे ले रहे थे ये एक्टर, नशे में पहुंचे धर्मेंद्र ने तुड़वा दी थी शादी?
Bollywood Actor: धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) की जोड़ी 80 के दशक की सबसे पॉपुलर और सफल बॉलीवुड जोड़ियों में से एक थी. 1970 में फिल्म 'तुम हसीन मैं जवान' के सेट पर मिले इस कपल ने, 1980 में शादी करने से पहले लगभग पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. लेकिन क्या आपको पता है कि धर्मेंद्र से पहले कोई दूसरा एक्टर हेमा मालिनी से शादी करने वाला था. लेकिन जब ही मैन को इस बारे में पता चला था तो उन्होंने शादी तुड़वा दी थी. चलिए जानते हैं, कौन है वो एक्टर जिससे शादी करने वाली थी हेमा मालिनी.
कौन हैं ये दिग्गज एक्टर?
हम बात कर रहे हैं, ‘जंपिंग जैक’ के नाम से पॉपुलर दिग्गज एक्टर जितेंद्र की, जो 7 अप्रैल को अपना 84वां जन्मदिन (Jeetendra Birthday) मना रहे हैं. 7 अप्रैल, 1942 को अमृतसर में एक बिजनेस फैमिली में जन्में जितेंद्र का असली नाम रवि कपूर (Ravi Kapoor) है. उन्होंने साल 1974 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शोभा कपूर से शादी की थी. हालांकि बेहद कम लोग ही ये जानते हैं कि जितेंद्र की नजदीकियां कभी हेमा मालिनी से भी थीं. यहां तक कि दोनों शादी भी करने वाले थे, लेकिन ऐन मौके पर धर्मेंद्र दोनों के बीच आ गए थे और शादी टूट गई थी.
हेमा-जितेंद्र से शादी करवाना चाहता था परिवार
दरअसल, हेमा मालिनी और जितेंद्र का परिवार उन दोनों की शादी करवाना चाहता था. कहा जाता है कि, हेमा की शादी के लिए उनकी मां ने जितेंद्र को पसंद किया था. हालांकि वो बात और है उस दौरान दोनों ही स्टार्स अलग-अलग लोगों को डेट कर रहे थे. बताया जाता है कि जितेंद्र तब शोभा सिप्पी को डेट कर रहे थे तो वहीं, हेमा धर्मेंद्र को पसंद करती थी. लेकिन हेमा की मां को उनका ये रिश्ता पसंद नहीं था. घर में इस बात को लेकर काफी बहस भी हुई. क्यों धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे, इसलिए एक्ट्रेस के परिवार को रिश्ता पसंद नहीं थी.
ये भी पढ़ें- विराट कोहली 4 घंटे तक 'Dhurandhar 2' से नहीं हटा पाए नजरें, रणवीर सिंह की तारीफ में बोले- 'आप तो जीनियस हैं'
जितेंद्र नहीं करना चाहते थे शादी?
हेमा मालिनी की बायोग्राफी ‘बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' में लिखा है कि जितेंद्र हेमा मालिनी से शादी नहीं करना चाहते थे. उन्होंने अपने एक दोस्त से कहा था- 'मैं हेमा से प्यार नहीं करता और वो भी मुझसे प्यार नहीं करती. बस परिवार वाले चाहते हैं इसलिए सोच रहा था, पर वो अच्छी लड़की है.' बता दें, चेन्नई के एक मंदिर में हेमा और जितेंद्र की सीक्रेटली शादी हो रही थी. जब जब धर्मेंद्र को इसके बारे में पता चला था तो वो नशे में धुत वहां पहुंच गए थे और खूब हंगामा किया था. फिर दोनों की शादी टूट गई थी. वहीं, कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा जाता है कि धर्मेंद्र के साथ जितेंद्र की गर्लफ्रेंड शोभा भी वहां पहुंची थी.
शोभा के संग एक्टर ने बसाया गया
आखिरकार जितेंद्र ने अपनी लेडी लव शोभा से 1974 में शादी की थी. शोभा और जितेंद्र की मुलाकात तब हुई थी जब शोभा महज 14 साल की थीं. कहा जाता है कि जितेंद्र और हेमा मालिनी की शादी टूटने के बाद उन्होंने शोभा से शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं, जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर और एक्टर तुषार कपूर हैं. वहीं, जितेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्मों की बात करें तो दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें खुशबू, वारिस, दुल्हन, गहरी चाल शामिल है.
ये भी पढ़ें- Exclusive: परेश रावल ने 'भूत बंगला' की OTT फिल्मों से की तुलना, कहा-'डबल मीनिंग के बगैर भी बन सकती हैं मूवीज'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















